Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अखिल भारतीय चिकित्सक एसोसिएशन, रिजॉयस हेल्थ फाउंडेशन एवं अमेरिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कई हस्तियों को गुरु श्री सम्मान से नवाजा
- रामगढ़ में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शूटर का हाफ एनकाउंटर, दो अपराधी गिरफ्तार
- हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
- चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर, कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव
- हेमंत सोरेन ने की पर्यटन, कला-संस्कृति और खेलकूद विभाग की समीक्षा, कहा-इको टूरिज्म का बनेगा सर्किट
- पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह बने रेरा के अध्यक्ष
- झारखंड शराब घोटाले में ईडी ने रोहित उरांव से की पूछताछ, कल पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव की बारी
- करणी सेना के नेता हिमांशु हत्याकांड में राजस्थान से नीरज सिंह गिरफ्तार
Author: News Maati
पटना। बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के मानदेय को बढ़ाने का निर्णय लिया है। बिहार में अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रुपए से बढ़ाकर 9,000 रुपए और आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 रुपए बढ़ाकर 4,500 रुपए करने का ऐलान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राज्य में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका…
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक बार फिर जान से मारने की गंभीर धमकी मिली है। रविवार की रात करीब 11:56 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर (7005758247) से उन्हें धमकी भरा फोन आया, जिसमें धमकी देने वाले ने कहा कि तुम्हें जान से मार डालेंगे। मंत्री उस समय बोकारो के सर्किट हाउस में रुके हुए थे, जहां वे आधिकारिक कार्यक्रमों के सिलसिले में पहुंचे थे। धमकी देने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हत्या की धमकी दी। मंत्री को कहा कि तुम बस इंतजार करो। तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे। मंत्री ने पुलिस…
रांची। माता-पिता ने बड़े अरमानों से बेटे का नाम रखा था—राजकुमार। सोचा था कि यह बेटा परिवार का सहारा बनेगा, घर-आंगन खुशियों से महकेगा। मगर किस्मत ने ऐसा दांव खेला कि 55 साल के राजकुमार आज खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। चंद मिनटों में मलबे में तब्दील हो गया आशियाना : एचईसी प्रबंधन के आदेश पर चला बुलडोजर उनके जीवन भर की कमाई, यादें और सपनों को आशियाना चंद मिनटों में मलबे में तब्दील हो गया। जिस घर की दीवारों पर कभी शादी-ब्याह की सजावट टंगी रहती थी, आँगन में बच्चों की किलकारियाँ गूँजती थीं, उसी…
गयाजी।गयाजी में पितृपक्ष मेला का शुभारंभ होते ही आस्था का सागर उमड़ पड़ा। पहले ही दिन गयाजी के विष्णुपद स्थित देवघाट पर सुबह से ही तीर्थयात्रियों का जमावड़ा होने लगा और लोगों ने पिंडदान किया। दूरदराज ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गयाजी पहुंचे। सबकी एक ही कामना रही, पूर्वजों की आत्मा की मोक्ष प्राप्ति। धार्मिक ग्रंथों में गयाजी के महत्व का विस्तार से उल्लेख है। ऐसी मान्यता है कि बिहार के गयाजी में किया गया पिंडदान तीनों लोकों में भी दुर्लभ है। यहां पिंडदान करने से पितरों की मुक्ति और साधक को…
रांची। रांची के रातू थाना क्षेत्र में हुए रविवार देर शाम हत्या मामले पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दोनों शूटर को गिरफ्तार किया और चार साजिशकर्ताओ को भी दबोचा है। पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया। रविवार रात हजारीबाग के केरेडारी निवासी रवि कुमार को रातू थाना अंतर्गत झखरा टांड गांव में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, राजबल्लभ घायल हो गया था। डीआईजी सह एसएसपी रांची चदंन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में हत्याकांड को अंजाम दिलाने में शामिल मुख्य साजिशकर्ता कुणाल कुमार, ग्राम -चकमे, थाना- बुड़मू और इसके साजिश में…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि महिलाओं के विकास को राज्य सरकार समर्पित है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे। मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प कक्ष में उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के आवेदन से संबंधित प्रक्रिया तथा शहरी क्षेत्र के आवेदकों के लिए पोर्टल की लांचिंंग के मौके पर यह बात कही। इस योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने 250 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी भी उन्होंने दिखायी। जागरूकता वाहनों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जीविका संपोषित संकुल स्तरीय संघों द्वारा चिह्नित स्थानों पर…
रांची। आदिवासी नवयुवक संघ सरना समिति सरई टांड़ मोराबादी की ओर से रविवार को इंद जतरा का आयोजन किया गया। मुख्य पहान जगलाल पहान और मुन्ना हेमरोम ने रंगवा और चरका मुर्गा की बलि देकर गांव की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की। जतरा के समापन के बाद ग्रामीणों ने सरना स्थल के पास खुले शराब दुकान का जोरदार विरोध किया। मुख्य पहान जगलाल पहान ने कहा कि इंद जतरा आदिवासी समाज की धार्मिक-सामाजिक परंपरा है, जिसमें जल, अन्न और परिवारिक समृद्धि की प्रार्थना की जाती है। धार्मिक स्थल के पास शराब दुकान खोलना आस्था पर सीधा प्रहार है।…
पटना। राजधानी पटना के लिए बड़ी खुशखबरी है। रविवार को पहली बार डिपो से निकलकर पटना मेट्रो अपनी रफ्तार में न्यू आईएसबीटी, जीरो माइल होते हुए भूतनाथ रोड स्टेशन पहुंची। पटना मेट्रो ने रविवार को अपने पहले फिटनेस टेस्ट को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह टेस्ट पटना डिपो से भूतनाथ मेट्रो स्टेशन तक किया गया। यह कदम पटना मेट्रो को शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो शहरवासियों को आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन देने का काम करेगी। ट्रायल के पूर्व पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (पीएमआरसीएल) के अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। नारियल फोड़ा इसके बाद डिपो से हॉर्न…
नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो दिवसीय कार्यशाला में रविवार को ऐतिहासिक जीएसटी सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया गया जहां वह आम कार्यकर्ता की तरह कार्यशाला की आखिरी पंक्ति में सहज भाव से बैठे दिखाई दिए। भाजपा की दो दिवसीय कार्यशाला रविवार सुबह 11 बजे से संसद के जीएमसी बालयोगी सभागार में शुरू हुई। इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद शामिल हुए । इस कार्यशाला में उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी और विकसित…
रांची। राजधानी रांची में हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से हैवी इंजीनियरिंग कॉपोर्रेशन लिमिटेड (एचईसी) के श्रमिक आंदोलन के पुरोधा और मजदूर नेता राणा संग्राम सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान, सैकड़ों मजदूर कर्मियों, कामगार और अधिकारी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (इंटक) के महामंत्री लीलाधर सिंह ने की। यूनियन पदाधिकारियों की सहमति से ही यूनियन कार्यालय का नाम अब स्व. राणा संग्राम सिंह स्मृति भवन रखा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि संग्राम सिंह ने जीवनभर मजदूरों और कर्मचारियों…