Author: News Maati

रांची: चैंबर चुनाव को लेकर टीम आदित्य मल्होत्रा ने प्रचार अभियान की गति बढ़ा दी है। सोमवार को बारिश में भी मेन रोड में पदयात्रा की और सदस्यों से मुलाकात कर वोट देने का आग्रह किया। टीम के सदस्यों ने जीईएल चर्च और सैनिक मार्केट का दौरा किया और सदस्यों से मिलकर टीम के सदस्यों की जानकारी दी एवं अपना विजन भी साझा किया। उम्मीदवारों ने भी सदस्यों की समस्याओं को सुना और जल्द ही इसका हल निकालने का आश्वासन दिया। टीम के सदस्यों ने बिग शॉप, कावेरी रेस्टोरेंट, कुलदीप संस एंड ज्वेलर्स, कमालिया सेल्स, मां गायत्री ज्वेलर्स, उर्वशी ड्रेसेस,…

Read More

काठमांडू । नेपाल में सोमवार को तीन नए कैबिनेट मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रामेश्वर खनल को वित्त मंत्री, ओम प्रकाश अर्याल को गृह एवं कानून मंत्री और कुलमन घीसिंग को ऊर्जा, अवसंरचना एवं शहरी विकास मंत्री नियुक्त किया। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शीतल निवास में आयोजित समारोह में तीनों मंत्रियों को शपथ दिलाई। जेन-जी के आंदोलन के कारण नेपाल में सत्ता परिवर्तन देखा गया। भ्रष्टाचार और देश में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुए आंदोलन में शामिल युवाओं ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को नेपाल का पीएम…

Read More

मुंबई । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस, आकर्षक व्यक्तित्व और अनुशासित जीवनशैली के लिए जानी जाती हैं। वे लंबे समय से योग, स्वस्थ खानपान और नियमित व्यायाम को बढ़ावा देती रही हैं। सोमवार को उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामरी प्राणायाम सिखाते हुए वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के जरिए शिल्पा ने न केवल इस योग क्रिया को करने का आसान तरीका बताया, बल्कि इसके फायदों को भी उजागर किया। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में बताया कि यह एक ऐसी योग क्रिया है, जिसमें हल्की गुनगुनाहट के साथ सांस ली और छोड़ी…

Read More

नई दिल्ली । झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों को नक्सलवाद के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संयुक्त अभियान चलाकर कुख्यात नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन उर्फ परवेश समेत कुल तीन नक्सलियों को मार गिराया। सहदेव पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई को एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता करार दिया। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आज झारखंड के हजारीबाग में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और राज्य…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर बड़ा फैसला सुनाया। शीर्ष अदालत ने वक्फ संशोधन कानून के कुछ प्रावधानों पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इनमें से कुछ प्रावधान शक्ति के ‘मनमाने’ प्रयोग को बढ़ावा देंगे। सीजेआई बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की पीठ ने कहा कि पूरे कानून पर रोक लगाने का कोई आधार नहीं बनता, लेकिन ‘कुछ धाराओं को संरक्षण की आवश्यकता है। नए कानून में जिला कलेक्टर को दी गई व्यापक शक्तियों पर चिंता जताते हुए, अदालत ने कहा कि कलेक्टर को नागरिकों के व्यक्तिगत अधिकारों…

Read More

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त ऑपरेशन में सोमवार सुबह एक करोड़ के इनामी माओवादी नक्सली सहदेव सोरन उर्फ प्रवेश सहित कुल तीन नक्सली मारे गए। मुठभेड़ बरकट्ठा-गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में हुई। पुलिस मुख्यालय ने तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए। घटनास्थल से तीन एके-47 राइफल भी बरामद की गई। मारे गए दो अन्य नक्सलियों में 25 लाख का इनामी और भाकपा माओवादी संगठन की झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग के गिरहोर थाना क्षेत्र स्थित पनतीतरी जंगल में सोमवार की सुबह सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी माओवादी सहदेव सोरेन व अन्य दो माओवादी मारे गए। यह जंगल बोकारो व गिरिडीह के सीमावर्ती क्षेत्र में है। सोमवार की सुबह कोबरा और गिरिडीह तथा हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अभियान के दौरान जंगल में निकली थी। टीम को सूचना थी कि एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन किसी बड़ी माओवादी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। इसी सूचना पर पहुंची टीम के साथ माओवादियों की मुठभेड़ हो गयी। इसके बाद सुरक्षा बलों…

Read More

पूर्णिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पूर्णिया से बिहार को 40,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे, चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और यहां से पहली वाणिज्यिक उड़ान की शुरुआत भी करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए के तमाम नेता मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री पूर्णिया के सिकंदरपुर (शीशाबाड़ी) में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार दोपहर 2:20 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे 3:30 बजे सभा स्थल जाएंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पीएम मोदी…

Read More

नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को सरकार के इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम की आलोचना को राजनीति से प्रेरित बताया। गडकरी ने कहा कि उनका दिमाग ‘200 करोड़ रुपये प्रति माह का है’ और उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। नागपुर में एग्रीकोस वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “मेरा दिमाग 200 करोड़ रुपये प्रति माह का है। मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है और मैं नीचे नहीं गिरता।” उनकी यह टिप्पणी इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल के लिए सरकार के प्रयासों की आलोचना के बीच आई है। सरकार…

Read More

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण और बड़े सुधार को अपनाने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नए ‘डिफेन्स प्रोक्योरमेंट मैनुअल 2025’ को अनुमति प्रदान की है। इसके साथ ही प्रोक्योरमेंट का बजट लगभग एक लाख करोड़ रुपए तय किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय की राजस्व खरीद प्रक्रिया को सरल, सक्षम और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में यह बड़ा सुधारात्मक कदम उठाया। उन्होंने इसके लिए नए ‘डिफेन्स प्रोक्योरमेंट मैनुअल 2025’ को मंजूरी दी। रक्षा मंत्रालय का मानना है कि इस सुधारात्मक कदम से भारतीय रक्षा सेवाओं की जरूरतें तेजी…

Read More