Author: News Maati

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर वोटर लिस्ट में कथित फर्जीवाड़े को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए। राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने जोरदार पलटवार किया। उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि वे ‘हाइड्रोजन बम फोड़ने की तैयारी में थे, लेकिन उन्हें फुलझड़ी से काम चलाना पड़ा । राहुल गांधी ने साल 2023 के विधानसभा चुनावों के दौरान कर्नाटक के अलंद निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट हटाने का आरोप लगाया इसके कुछ ही घंटों बाद, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार…

Read More

सासाराम । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दावा किया कि एनडीए जितना मजबूत होगा, बिहार उतना ही समृद्ध होगा। लालू परिवार पर जुबानी हमला करते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव बिहार का विकास नहीं कर सकते हैं। रोहतास जिले के डेहरी में 10 जिलों के चयनित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अन्य दलों में नेता चुनाव जीतते हैं, लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता ही चुनाव जीतते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने राजद और उनके सहयोगियों को सरकार चलाने का…

Read More

मुंबई । हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने अनोखे डांस स्टाइल और दमदार अंदाज से उन्होंने लाखों दिलों में खास जगह बनाई हुई है। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, और उनकी हर एक पोस्ट का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। बुधवार को सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उनका लुक और अंदाज वाकई देखने लायक है। इस पोस्ट में सपना चौधरी ने रॉयल ब्लू कलर की सिल्क साड़ी पहनी हुई है, जिसमें गोल्डन बॉर्डर का बारीक और चमकदार काम…

Read More

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’ का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक्स पर लिखा, “नवंबर 2005 में नई सरकार बनने के बाद से ही अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना तथा उन्हें सशक्त और सक्षम बनाना हम लोगों की प्राथमिकता रही है।…

Read More

गाजियाबाद/बरेली। अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर हुई फायरिंग के मामले में शूटर रवींद्र और अरुण मुठभेड़ में मारे गए। दोनों की मुठभेड़ गाजियाबाद ट्रॉनिका सिटी में बुधवार की शाम यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त टीम के साथ हुई। दोनों शूटर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। उन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के एसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि ट्राॅनिका सिटी एरिया में पुलिस टीमें चेकिंग कर रही थीं। पुलिस को देखकर बाइक सवार दाे युवक भागने लगे। पुलिस ने…

Read More

आरा। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान रांची से आरा और टाटा से बक्सर के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन । जिससे रेगुलर ट्रेनों पर यात्रियों के दबाव को कम किया जा सके। दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा त्योहारों के दौरान गाड़ी संख्या 08639/40 रांची आरा पूजा स्पेशल और 08183/84 टाटा बक्सर स्पेशल के परिचालन करने का निर्णय लिया गया है । गाड़ी संख्या 08639/40 रांची आरा स्पेशल का परिचालन 28 सितंबर से 2 नवंबर तक कुल छह फेरे के लिए चलाई जाएगी जो प्रत्येक रविवार को रांची से 20.45 बजे चलकर रात्रि 12.05 बजे बोकारो, 1.13 बजे गोमो,…

Read More

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक आवास 1, अणे मार्ग में आयोजित एक समारोह में करीब 802.46 करोड़ रुपये की राशि को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 16.4 लाख श्रमिकों के खातों में भेजा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि “वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत निर्माण श्रमिक को अब 5,000 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है, जबकि पहले यह राशि 2,500 रुपये थी।” यह योजना 2020 में ‘बिहार भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक नियमावली, 2016’ के अंतर्गत शुरू की गई थी, ताकि पात्र और…

Read More

नई दिल्ली । इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में अब उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें होंगी। इसकी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनावों से होगी। वर्ष 2015 से ईवीएम पर उम्मीदवारों की श्वेत-श्याम तस्वीरें होती थीं, जिन्हें पहचानना कई मतदाताओं के लिए मुश्किल होता था। भारतीय निर्वाचन आयोग ने बुधवार को बताया कि मशीनों पर सीरियल नंबर भी अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने ईवीएम मतपत्रों की स्पष्टता और पठनीयता बढ़ाने के लिए चुनाव संचालन नियम, 1961 की धारा 49बी के तहत ईवीएम मतपत्रों के डिजाइन व मुद्रण के मौजूदा दिशानिर्देशों में संशोधन किया है। अब से ईवीएम पर उम्मीदवारों की…

Read More

रांची। मार्च, 2026 तक झारखंड सहित पूरे देश को नक्सल मुक्त कराने के लक्ष्य के साथ सुरक्षाबलों और पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान ने नक्सली संगठनों को बैकफुट पर ला दिया है। बंदूक की नोक पर क्रांति की बातें करने वाले और वर्षों तक हिंसा को रास्ता बनाने वाले भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने एक बार फिर सरकार से वार्ता के लिए शांति प्रस्ताव की पेशकश की है। भाकपा माओवादी की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि नक्सली हथियार छोड़कर वार्ता करने के लिए तैयार हैं। पत्र में लिखा गया है…

Read More

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के बरेली में 12 सितंबर की सुबह लगभग 3:45 बजे अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दिशा पाटनी के घर फायरिंग के बाद बरेली के थाना कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और क्राइम रिकॉर्ड की गहन जांच के बाद हमला करने वाले बदमाशों की पहचान की गई। इस हमले…

Read More