Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- योगी कैबिनेट का फैसला, जलालाबाद का नाम बदलकर होगा परशुरामपुरी
- अमेरिका चंद्रमा पर फिर से पहुंचने की रेस में चीन से कर रहा प्रतिस्पर्धा, टाइमलाइन अब महीनों में तय : नासा प्रमुख
- झारखंड ATS के रडार पर ISIS और अलकायदा से जुड़े 61 संदिग्ध, जिलों को अलर्ट, संपत्ति और बैंक खातों की होगी जांच
- बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी: सम्राट चौधरी
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे पर हो सकता है फैसला
- बिहार में अब बालू के बाद इस धंधे से भरेगा सम्राट सरकार का खजाना
- कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा ऐक्शन, रामगढ़ के भुरकंडा में मुठभेड़, एक घायल और एक गिरफ्तार
- बिहार के इन चार शहरों में जमीन खरीद-बिक्री और नए निर्माण पर एक साल तक प्रतिबंध, जानें वजह
Author: News Maati
बोकारो। झारखंड सशस्त्र पुलिस-4 बोकारो में गुरुवार को क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता-2025 का धूमधाम से हुआ शुरू। मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उप-महानिरीक्षक (सीआईडी), रांची चंदन कुमार झा उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों का हथियार संचालन में दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के व्यवस्थित आयोजन के लिए संगठन सचिव-सह-समादेष्टा शम्भु कुमार सिंह (भापुसे), झासपु-4 एवं राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल की सराहना की और बधाई दी। स्वागत भाषण में शम्भु कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 21 सितंबर तक वाहिनी के फायरिंग बट पर चलेगी।…
रांची। भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने रात एक-डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के क्रियान्वयन के सवाल पर कहा कि सेना को अपनी क्षमता पर भरोसा थी। अभियान में पाकिस्तान के निर्दोष नागरिकों को कोई नुकसान न हो, इसे भी सुनिश्चित करना था। मौसम भी अनुकूल था और वर्षा होनेवाली नहीं थी, इस कारण भी सात मई को तिथि इसके लिए चुनी गई थी।जनरल चौहान गुरुवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तथा रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की उपस्थिति में राजभवन के बिरसा मंडप में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बच्चों से संवाद कर रहे थे। संवाद के क्रम में…
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार को कार्यालय में दुर्गा पूजा और सड़क सुरक्षा के लिए अंतर विभागीय समन्वय से सम्बंधित बिजली विभाग, पथ निर्माण विभाग और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था, सभी कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता, विधुत, पथ निर्माण, पेय जल विभाग जिला नजारत उप समाहर्ता, डॉ सुदेश कुमार उपस्थित थे। मौके पर उपायुक्त ने सम्बंधित सभी पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे अहम है, साथ ही उन्हें दर्शन में कोई कठिनाई न हो यह निश्चित…
रांची। झारखंड चेंबर चुनाव को लेकर टीम आदित्य मल्होत्रा की टीम ने जनसंपर्क अभियान के तहत गुरूवार को रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और उप समितियों के सदस्यों से मुलाकात की। आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता झारखंड चेंबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चुनाव जीतने के बाद व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के लिए पारदर्शिता और सहभागिता के साथ काम किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ चेंबर अध्यक्ष मंजीत सहानी ने की और टीम आदित्य मल्होत्रा को सशक्त बताया। जबकि संचालन एफजेसीसीआई क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार…
रांची। रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) की स्थायी वित्त और लेखा समिति की बैठक गुरुवार को अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें से अधिकांश को स्वीकृति दे दी गई। बैठक में सहायक प्राध्यापक और वरीय रेजिडेंट के नौ नए पदों पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया। साथ ही, रिम्स में अन्य रिक्त पदों को भरने का भी रास्ता साफ किया गया है। समिति ने रिम्स के प्रस्तावित कुछ नए पदों के सृजन के अनुरोध पर वेतनमान और शैक्षणिक योग्यता स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया…
रांची। कुड़मी समुदाय को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए 20 सितंबर से झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा में आहूत अनिश्चितकालीन रेल टेका, डहर छेका आंदोलन को आजसू पार्टी ने समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए झारखंड, बंगाल और ओडिशा में वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरेंगे। पार्टी के केंद्रीय महासचिव और पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, विधायक निर्मल महतो, केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो और पूर्व जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस…
रांची। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, मुख्यालय प्रभारी और सांसद अरुण सिंह गुरुवार को अपने एक दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर झारखंड आए। उन्होंने युवा मोर्चा की ओर से जीडी गोयनका स्कूल नामकुम में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया और परिसर में पौधा लगाया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित आत्म निर्भर भारत अभियान की कार्यशाला को भी संबोधित किया। रातु रोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदेश कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर प्रदेश भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में कार्यशाला का…
पटना। बिहार में नीतीश सरकार के विरुद्ध 20 वर्ष की सत्ता विरोधी लहर को भांपते हुए अबकी बार विधानसभा चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह स्वयं बिहार की कमान संभालने मैदान में उतर गए हैं। दरअसल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में बिहार चुनाव को लेकर रणनीति संबंधित समन्वय में किसी तरह की कोई असमंजस की स्थिति नहीं बने इसे ध्यान में रखते हुए शाह ने स्वयं यह पहल की है। बिहार राजग के इतिहास में यह पहला मौका है जब भाजपा अघोषित चुनाव प्रभारी के नेतृत्व में मैदान में उतरने जा रही है। इससे भी…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री नीतीश कुमार के बीच गुरुवार को राजधानी के एक होटल में हुई मुलाकात के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने अब तक की तैयारियों पर संतोष प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई विधानसभा चुनावों की तुलना में इस बार का माहौल बहुत अच्छा है।कह सकते हैं कि इस बार एनडीए को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई। इस क्रम में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से की हाल में की गई घोषणाओं के बारे में बताया गया कि इनका आम जन पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव…
लातेहार । झारखंड के लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के जड़ियांग गांव में लगे ऐतिहासिक जतरा मेला के दौरान बुधवार की देर शाम चाउमीन खाने से करीब 32 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। मेला घूमकर लौटने के थोड़ी देर बाद ही बच्चों में उल्टी और दस्त की समस्या शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ते देख ग्रामीणों व परिजनों ने तुरंत सिविल सर्जन को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई और सभी बच्चों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लातेहार लाया गया। अस्पताल में डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. सुनील कुमार भगत और डॉ. सीमा…