Author: News Maati

धनबाद। राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने मंगलवार को धनबाद के वासेपुर में शाहबाज अंसारी नाम के व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की संभावना जतायी जा रही है। एनआईए की टीम( यूपी32बिजी6901) नंबर के वाहन से धनबाद पहुंची और फिर बैंक मोड़ थाना की पुलिस बल के साथ अचानक वासेपुर स्थित जब्बार मस्जिद के समीप शाहबाज अंसारी के घर पर छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान शाहबाज के घर से भारी मात्रा में कैश मिलने की संभावना जतायी जा रही हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है…

Read More

इस्लामाबाद। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत प्रमुख आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने के महीनों बाद, जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक कमांडर ने स्वीकार किया कि बहावलपुर में भारतीय सशस्त्र बलों के हमलों में आतंकवादी संगठन के संस्थापक मसूद अजहर का परिवार ‘टुकड़े-टुकड़े’ हो गया। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो की रिपोर्ट दी, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी सशस्त्र कर्मियों के साथ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान आतंकवादी समूह को हुए भारी नुकसान की बात स्वीकार कर रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के…

Read More

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के ऋण के लिए ब्याज नहीं लेने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्वयं इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार में सात निश्चय योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए 2 अक्टूबर 2016 से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिकतम चार लाख रुपए का शिक्षा ऋण सामान्य आवेदक को चार प्रतिशत ब्याज दर पर…

Read More

रांची । अल्बर्ट एक्का चौक के पास इस साल भी अनोखा और जीवन को संदेश देता भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। यह पंडाल चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से बन रहा है। समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने मंगलवार को बताया कि इस वर्ष पंडाल की थीम बिल्कुल अलग है। पंडाल में जन्म से लेकर मृत्यु तक की जीवन यात्रा को चित्रित किया गया है, जिससे भक्तगण जीवन के विभिन्न पड़ावों को आध्यात्मिक भाव से अनुभव कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि समिति की परंपरा रही है कि हर वर्ष यहां भक्ति, संस्कृति और सामाजिक संदेश…

Read More

नई दिल्ली । वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में 22 सितंबर से होने वाले बदलावों के मद्देनजर पुराना स्टॉक समाप्त होने तक मेडिकल स्टोरों पर दवाइयों की नयी मूल्य सूची अनिवार्य होगी। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को आम तौर पर पूछे जाने वाले सवालों पर जारी एक स्पष्टीकरण में कहा कि दवाओं की खेप वापस मंगाने और दोबारा लेबलिंग की जरूरत नहीं है लेकिन फार्मा कंपनियां/विपणन कंपनियां नयी मूल्य सूची जारी करेंगी जो डीलरों और मेडिकल स्टोर चलाने वाले खुदरा दुकानदारों के पास आम लोगों के देखने के लिए उपलब्ध होगी। इस मूल्य सूची की एक प्रति राज्य के ड्रग…

Read More

नई दिल्ली । ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े एक मामले में अभिनेता सोनू सूद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निशाने पर आ गए हैं। ईडी ने उन्हें 24 सितंबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने का नोटिस भेजा है। आरोप है कि सोनू सूद ने एक ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का प्रमोशन किया जो भारत में प्रतिबंधित है और जिसकी गतिविधियां सट्टेबाजी और पैसों की हेराफेरी से जुड़ी हुई हैं। ईडी के सूत्रों के अनुसार, सोनू सूद से पूछा जाएगा कि उन्होंने किस आधार पर इस प्लेटफॉर्म के साथ प्रमोशनल करार किया, क्या उन्हें इसकी कानूनी स्थिति की जानकारी थी और इसके…

Read More

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में अमेरिकी दैनिक समाचार पत्र ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ पर 15 अरब डॉलर का मानहानि केस दर्ज कराया है। ट्रंप का आरोप है कि ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ उनके खिलाफ ‘दशकों से झूठ का अभियान’ चला रहा है और ‘कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट पार्टी के मुखपत्र’ की तरह काम कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि वह ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ पर 15 अरब डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के दैनिक समाचार पत्र में उन पर, उनके परिवार, उनके व्यवसायों और उनके राजनीतिक आंदोलन को सुनियोजित तरीके से…

Read More

रांची । झारखंड में कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) का दर्जा देने की मांग पर सियासी और सामाजिक गोलबंदी तेज हो गई है। एक ओर जहां कुड़मी समाज के संगठन इस मांग पर झारखंड, ओडिशा और बंगाल में एक साथ आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं, वहीं आदिवासी संगठन इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। हालात सामुदायिक टकराव की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। कुड़मी संगठनों ने इस मांग को लेकर रणनीति बना ली है। बीते हफ्ते दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विशाल धरने के दौरान ‘रेल रोको-रास्ता रोको’ (रेल टेका-डहर छेका) आंदोलन का फैसला लिया गया। आंदोलन को…

Read More

पूर्णिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार के विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग की तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश और बिहार दोनों का विकास हो रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को बिहार के पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने 40 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लिए बहुत काम किया है और बिहार को भी बहुत सहयोग दे रहे हैं। इससे बिहार तेजी से प्रगति करेगा। इस दौरान…

Read More

रांची: चैंबर चुनाव को लेकर टीम आदित्य मल्होत्रा ने प्रचार अभियान की गति बढ़ा दी है। सोमवार को बारिश में भी मेन रोड में पदयात्रा की और सदस्यों से मुलाकात कर वोट देने का आग्रह किया। टीम के सदस्यों ने जीईएल चर्च और सैनिक मार्केट का दौरा किया और सदस्यों से मिलकर टीम के सदस्यों की जानकारी दी एवं अपना विजन भी साझा किया। उम्मीदवारों ने भी सदस्यों की समस्याओं को सुना और जल्द ही इसका हल निकालने का आश्वासन दिया। टीम के सदस्यों ने बिग शॉप, कावेरी रेस्टोरेंट, कुलदीप संस एंड ज्वेलर्स, कमालिया सेल्स, मां गायत्री ज्वेलर्स, उर्वशी ड्रेसेस,…

Read More