Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे पर हो सकता है फैसला
- बिहार में अब बालू के बाद इस धंधे से भरेगा सम्राट सरकार का खजाना
- कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा ऐक्शन, रामगढ़ के भुरकंडा में मुठभेड़, एक घायल और एक गिरफ्तार
- बिहार के इन चार शहरों में जमीन खरीद-बिक्री और नए निर्माण पर एक साल तक प्रतिबंध, जानें वजह
- 1 लाख करोड़ निवेश, 25 हजार नौकरियों का लक्ष्य, झारखंड में निवेश को मिलेगा नया बूस्ट, मसौदा जारी
- राम मंदिर की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रक्षा के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार, नितिन नवीन ने किया बड़ा ऐलान
- देवघर एम्स में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा अत्याधुनिक विश्राम गृह
- प्रतिभाओं का सम्मान: कांके में सेंट्रल अंजुमन ने 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
Author: News Maati
मॉस्को । रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर शुक्रवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। रूस की स्टेट जियोफिजिकल सर्वे ने इसकी जानकारी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रूस एकेडमी ऑफ साइंसेज के जियोफिजिकल सर्वे की कामचटका शाखा ने बताया कि भूकंप का केंद्र क्षेत्रीय राजधानी पेत्रोपावलोवस्क-कामचत्स्की से लगभग 149 किलोमीटर दूर था। यह भूकंप शाम 6:58 बजे आया और इसकी गहराई 39 किलोमीटर थी। प्रारंभिक रिपोर्टों में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने टेलीग्राम पर पोस्ट कर बताया कि प्रायद्वीप के पूर्वी तट…
नई दिल्ली । भारत में आज से iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू हो गई है। iPhone 17 सीरीज के फोन की खरीद के लिए मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और दिल्ली के साकेत स्थित Apple स्टोर्स के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टोर खुलने से पहले ही देर रात से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग महाराष्ट्र के बाहर से भी फोन खरीदने पहुंचे। मुंबई से अहमदाबाद आए एक युवक ने बताया कि वह हर बार नए iPhone की लॉन्चिंग पर यहां आते हैं। उन्होंने सुबह 5 बजे से कतार में खड़े रहकर फोन खरीदा।…
रांची । झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुड़मी जाति के संगठनों ने आदिवासी (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर 20 सितंबर से रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। आंदोलन की घोषणा के बाद झारखंड पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और संभावित संवेदनशील इलाकों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। खुफिया एजेंसियों ने भी इस आंदोलन को लेकर रेल प्रशासन को अलर्ट किया है। इसके पहले सितंबर, 2023 में भी इसी मुद्दे पर कुड़मी जाति के हजारों लोगों ने झारखंड, ओडिशा और बंगाल में लगातार पांच दिन तक जगह-जगह रेलवे ट्रैक को जाम कर…
रांची। झारखंड सरकार ने रांची के सीनियर एसपी, सिटी एसपी 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया । राकेश रंजन को रांची का एसएसपी बनाया गया। ये कमांडेंट जैप वन के भी प्रभार में रहेंगे। वहीं पारस राणा को सिटी एसपी बनाया गया, इन्हें कमांडेंट जैप-10 होटवार का भी अतिरिक्त प्रभार। राकेश सिंह रांची के ट्रैफिक एसपी बनाए गए। इनके पास एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। डीजीपी अनुराग गुप्ता के पास एसीबी और सीआईडी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार था, जिसे हटा दिया गया है। संचार एवं तकनीकी सेवाएं के डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय…
बेगूसराय । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के रोहतास और बेगूसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बेगूसराय में अमित शाह ने कहा कि इस बार हमारा बहुमत ऐसा होगा कि अगली बार तेजस्वी यादव चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे। उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन के ‘झूठे विमर्श’ का पर्दाफाश करने का आह्वान किया और चेतावनी दी कि विपक्ष के सत्ता में आने पर बिहार ‘घुसपैठियों से भर जाएगा।’ शाह ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर भी निशाना साधा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में भारी…
रांची। झारखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक और सौगात मिली। राजधानी रांची में विश्वस्तरीय मेडिको सिटी का निर्माण किया जाएगा। रिनपास के समीप विकसित होनवाले इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने 2800 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दी। मंत्री ने परियोजना को लेकर प्रोजेक्ट भवन में गुरूवार को उच्चस्तरीय बैठक की। इस परियोजना के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कर उन्होंने कार्य को गति देने का निर्देश दिया। परियोजना को झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड को…
बोकारो। झारखंड सशस्त्र पुलिस-4 बोकारो में गुरुवार को क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता-2025 का धूमधाम से हुआ शुरू। मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उप-महानिरीक्षक (सीआईडी), रांची चंदन कुमार झा उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों का हथियार संचालन में दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के व्यवस्थित आयोजन के लिए संगठन सचिव-सह-समादेष्टा शम्भु कुमार सिंह (भापुसे), झासपु-4 एवं राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल की सराहना की और बधाई दी। स्वागत भाषण में शम्भु कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 21 सितंबर तक वाहिनी के फायरिंग बट पर चलेगी।…
रांची। भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने रात एक-डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के क्रियान्वयन के सवाल पर कहा कि सेना को अपनी क्षमता पर भरोसा थी। अभियान में पाकिस्तान के निर्दोष नागरिकों को कोई नुकसान न हो, इसे भी सुनिश्चित करना था। मौसम भी अनुकूल था और वर्षा होनेवाली नहीं थी, इस कारण भी सात मई को तिथि इसके लिए चुनी गई थी।जनरल चौहान गुरुवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तथा रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की उपस्थिति में राजभवन के बिरसा मंडप में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बच्चों से संवाद कर रहे थे। संवाद के क्रम में…
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार को कार्यालय में दुर्गा पूजा और सड़क सुरक्षा के लिए अंतर विभागीय समन्वय से सम्बंधित बिजली विभाग, पथ निर्माण विभाग और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था, सभी कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता, विधुत, पथ निर्माण, पेय जल विभाग जिला नजारत उप समाहर्ता, डॉ सुदेश कुमार उपस्थित थे। मौके पर उपायुक्त ने सम्बंधित सभी पदाधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे अहम है, साथ ही उन्हें दर्शन में कोई कठिनाई न हो यह निश्चित…
रांची। झारखंड चेंबर चुनाव को लेकर टीम आदित्य मल्होत्रा की टीम ने जनसंपर्क अभियान के तहत गुरूवार को रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और उप समितियों के सदस्यों से मुलाकात की। आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता झारखंड चेंबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चुनाव जीतने के बाद व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के लिए पारदर्शिता और सहभागिता के साथ काम किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ चेंबर अध्यक्ष मंजीत सहानी ने की और टीम आदित्य मल्होत्रा को सशक्त बताया। जबकि संचालन एफजेसीसीआई क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार…