Author: News Maati

रांची । झारखंड में कुरमी – कुड़मी समाज ने खुद को आदिवासी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन शनिवार से शुरू कर दिया है। आदिवासी कुड़मी समाज मंच के आह्वान पर शनिवार सुबह से ही राज्य के कई जिलों में कुड़मी समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए और रेल परिचालन को पूरी तरह ठप कर दिया। रांची के पास राय रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में कुड़मी समाज के लोग ट्रैक पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, गिरिडीह के पारसनाथ और बोकारो के चंद्रपुरा में भी सैंकड़ों आंदोलनकारियों ने रेलवे लाइनों…

Read More

मुंबई । हिंदी फिल्म ‘होमबाउंड’ को 2026 के अकैडमी अवॉर्ड्स में भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री मिली है । इस फिल्म को बेस्ट इंटरनैशनल फीचर कैटिगरी में रखी गई है। इस फिल्म नें लीड रोल में जान्हवी कपूर, इशान खट्टर और विशाल जेठवा जैसे कलाकार हैं। ये अनाउंसमेंट शुक्रवार को एन चंद्रा ने कोलकाता में की। कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रा ने कहा कि अलग-अलग भाषाओं की कुल 24 फिल्में ऑस्कर में देश को रिप्रजेंट करने की दौड़ में थीं। पीटीआई की एक रिपोर्ट में उन्होंने कहा, ‘ये एक बहुत ही मुश्किल चॉइस थी। ये ऐसी पिल्में…

Read More

पटना। राजद में घमासान मचा हुआ है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के सलाहकार और राज्यसभा सांसद पर निशाना साधा था। इसके बाद उन्होंने स्वाभिमान वाला ट्वीट किया। इससे सियासी माहौल गरमा गया है। रोहिणी यादव के समर्थन में अब तेज प्रताप भी उतर गए हैं। उन्होंने तेजस्वी के करीबी संजय यादव पर निशाना साधा। वहीं, रोहिणी आचार्य ने अपना अकाउंट प्रोटेक्ट कर दिया है, यानी की अब सिर्फ उनके अपने फॉलोवर्स तक ही रोहिणी की बात पहुंच पाएगी। रोहिणी के इस कदम के दो मायने निकाले जा रहे हैं। पहली कि निजी राय को लेकर…

Read More

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन ।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत एच1बी वीजा शुल्क को सालाना 1,00,000 अमेरिकी डॉलर तक बढ़ा दिया जाएगा। ट्रंप के इस कदम से अमेरिका में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। व्हाइट हाउस के स्टाफ सचिव विल शार्फ ने कहा कि एच1बी गैर-प्रवासी वीजा कार्यक्रम देश की वर्तमान आव्रजन प्रणाली में “सबसे अधिक दुरुपयोग की जाने वाली वीजा” प्रणालियों में से एक है। उन्होंने कहा कि इससे उन उच्च कुशल कामगारों को अमेरिका में आने की अनुमति दी जाती है जो उन क्षेत्रों में…

Read More

नई दिल्ली। आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक (डीजी) बनाए गए। उनके साथ ही आईपीएस प्रवीर रंजन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक बने। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी। गृह मंत्रालय के कार्यालय ने एक ज्ञापन जारी किया है। गृह मंत्रालय ने प्रवीण कुमार और प्रवीर रंजन के नामों के प्रस्ताव को भेजा था, जिसे मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है। आईपीएस प्रवीण कुमार वर्तमान में विशेष निदेशक, आईबी के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया…

Read More

गयाजी। देश के बड़े उद्योगपति और रिलायंस समूह के अध्यक्ष मुकेश अंबानी शुक्रवार की शाम अपने छोटे पुत्र अनंत अंबानी के साथ विशेष विमान से गयाजी पहुंचे। यहां पिता-पुत्र ने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पितरों के आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना को लेकर परंपरागत तरीके से पिंडदान किया। विधि-विधान आचार्य श्याम बिहारी पांडे के नेतृत्व में किया गया। लगभग एक घंटे तक चले वैदिक अनुष्ठान में पिता-पुत्र तन्मय दिखे। दोनों मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। भगवान श्रीहरि के चरण चिह्न पर पिंड अर्पित कर नमन किया और चरण की परिक्रमा की। साथ ही गर्भगृह में स्थित माता लक्ष्मी के…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने चार में से तीन पदों पर जीत दर्ज की, जबकि राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने उपाध्यक्ष पद अपने नाम किया।हालांकि एनएसयूआई ने इन चुनावों में अभाविप पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर धांधली का आरोप लगाया था, जिसे अभाविप ने बेबुनियाद बताया था। नतीजों के अनुसार अध्यक्ष पद पर अभाविप के आर्यन मान ने 28,841 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि जोशलीन नंदिता चौधरी को 12,645 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल झांसला ने…

Read More

रांची। मां काली सेना की नई कमेटी का विस्तार शुक्रवार को किया गया। संगठन की ओर से महानगर और जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई। इसके अनुसार सोनू प्रधान को महानगर अध्यक्ष और प्रियेश सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह जानकारी सेना प्रमुख भोलू सिंह ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्‍ति‍ जारी करते हुए दी है। उन्होंंने बताया कि संगठन के नवनियुक्‍त कमेटी इस वर्ष राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर विशेष योगदान देगा। मां काली सेना के सभी वॉलंटियर विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आमजनों को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। केंद्रीय प्रवक्ता…

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मुनका के नेतृत्व में शुक्रवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष से मिला और शहर की विधि व्यवस्था पर चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हाल के दिनों में चोरी, छिनतई, चेन स्नैचिंग और लूट जैसी घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे व्यवसायियों के साथ-साथ आम नागरिकों में भी असुरक्षा की भावना बढ़ी है। प्रतिनिधिमंडल ने सोनारी के व्यस्त इलाके में वर्द्धमान ज्वेलर्स में हुए लूटकांड का मुद्दा उठाया, जिसमें दुकान मालिक गंभीर रूप से घायल हुए थे। साथ ही बिष्टुपुर में दिनदहाड़े व्यापारी साकेत आगीवाल से…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम 2025 (डिफेंस एक्सपो) का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि ईस्ट टेक सिम्पोजियम 2025 (डिफेंस एक्सपो) ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने डिफेंस एक्सपो के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को बधाई दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड यूरेनियम…

Read More