Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राम मंदिर की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रक्षा के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार, नितिन नवीन ने किया बड़ा ऐलान
- देवघर एम्स में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा अत्याधुनिक विश्राम गृह
- प्रतिभाओं का सम्मान: कांके में सेंट्रल अंजुमन ने 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
- बिहार के 30 से अधिक शहरों में बनेंगे आधुनिक बस डिपो, नीचे बसें-ऊपर मॉल और होटल
- रांची में खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, कई बारों की जांच
- एसआईआर के लिए रांची में घर-घर पहुंच जा रहें हैं बीएलओ
- राजद ने चतरा में मनाया 30वां स्थापना दिवस, सत्यानंद ने पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
- ‘DGP को पत्र क्यों? ASI के पास जाइए’, बाबूलाल मरांडी का मंत्री राधाकृष्ण किशोर पर तंज
Author: News Maati
पटना। बिहार में भोजपुरी फिल्मों के कई अभिनेता विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सबसे अधिक चर्चा पवन सिंह की है। पवन सिंह ने पिछले साल लोकसभा चुनाव में काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। इसके पहले भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था मगर कुछ ही दिनों बाद इसे वापस ले लिया गया। इससे आहत पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़कर काराकट में एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की हार का फैक्टर तो बने ही, शाहाबाद क्षेत्र में राजपूत वोटरों को भी प्रभावित किया। अब पवन सिंह के विधानसभा चुनाव में फिर से…
पटना। भाजपा कई केंद्रीय मंत्रियों , सांसदों, पूर्व सांसदों को चुनावी जंग में उतारने पर विचार कर रही है। बिहार विधानसभा का चुनाव केंद्रीय मंत्री अमित शाह के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। बिहार विधासनसभा चुनाव का चेहरा भले राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हो, पर इस अभियान की ड्राइविंग सीट पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह बैठे हैं। और कहा जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमिता शाह इंटेलिजेंस की रिपोर्ट को लेकर परेशान हैं। कई विधायकों पर एंटी इनकंबेसी का खतरा मंडरा रहा है तो कुछ विधायकों के प्रति जनता की काफी नाराजगी दिख रही है। ऐसे…
नई दिल्ली । सरकार ने शिरीष चंद्र मुर्मू को तीन साल के कार्यकाल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया। मुर्मू, एम. राजेश्वर राव का स्थान लेंगे जिनका विस्तारित कार्यकाल आठ अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल नौ अक्टूबर या उसके बाद पद ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष का होगा। मुर्मू वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में कार्यकारी निदेशक हैं और पर्यवेक्षण विभाग का काम देखते हैं। आरबीआई अधिनियम 1934 के अनुसार, केंद्रीय बैंक…
पटना । बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार जनोपयोगी और विकास योजनाओं का उपहार प्रदेशवासियों को दे रहे हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित विज्ञान, प्राविधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, पशु एवं मत्स्य संसाधन, समाज कल्याण, परिवहन, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण सहित अन्य विभाग के भवनों के निर्माण से संबंधित 997 करोड़ रुपये लागत की 97 योजनाओं का शिलान्यास, कायार्रंभ तथा 2,467 करोड़ की लागत से 137 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। इसके…
मेसरा : आईपीएल के खिलाड़ी मोनू सिंह ने सोमवार को बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के शिव शक्ति नगर नीम टांड़ में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान पूजा कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का गुलदस्ता भेंट एवं चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात आईपीएल खिलाड़ी मोनू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर, नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर श्रद्धालुओं के लिए मां दुर्गा का पट खोला। इसके बाद भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े। अपने संबोधन में मोनू सिंह ने कहा कि पूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल…
नई दिल्ली। नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय रेलवे ने बिहार को सात नई ट्रेनों की सौगात दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन अमृत भारत समेत सात ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसमें मुजफ्फरपुर-चरलापल्ली जंक्शन, दरभंगा-मदार जंक्शन और छपरा-आनंद विहार टर्मिनल तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने संबोधन में बिहार के रेल विकास की यात्रा पर प्रकाश डाला और इसे ‘जीएसटी बचत उत्सव’ से जोड़ा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा, “नवरात्रि के पावन पर्व पर पीएम मोदी ने ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का उपहार दिया था…
दुबई । पाकिस्तान के विरुद्ध एशिया कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने बगैर ट्रॉफी के ही जीत का जश्न मनाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर ‘एआई जनरेटेड’ तस्वीर साझा की, जिसमें उनके साथ तिलक वर्मा ट्रॉफी पकड़े नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तस्वीर साझा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने लिखा, “जब खेल खत्म हो जाता है, तो सिर्फ चैंपियन को याद रखा जाता है, न कि ट्रॉफी के साथ किसी…
रायपुर,। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले स्थित तियारपानी जंगलों में माओवादियों और पुलिस बलों के बीच चल रही मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी कमांडर श्रवण मड़कम उर्फ विश्वनाथ उर्फ बुधराम पुनेम मारा गया। रविवार को शुरू हुआ यह अभियान जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला ने श्रवण की मौत की पुष्टि की, जो सीतानदी-रावस समन्वय क्षेत्र समिति के सचिव के रूप में कार्यरत था।उनके साथ, दो अन्य माओवादी नागरी एरिया कमेटी/गोबरा एलओएस के कमांडर राजेश उर्फ राकेश हेमला और मैनपुर-नुआपाड़ा समन्वय संरक्षण दल की…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को “मन की बात” कार्यक्रम के 126वें संस्करण में झारखंड के आशीष सत्यव्रत साहू की चर्चा कर पूरे झारखंड की प्रतिभा, कला, संस्कृति का सम्मान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता के साथ-साथ यहां की कला और संस्कृति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिलों में बसती है। इसलिए वे खोज कर इसकी महानता और विशेषता को अपने कार्यक्रम “मन की बात” के माध्यम से दुनियां के सामने उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सिर्फ खान व खनिज के…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को दीपाटोली स्थित श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा समिति और लालपुर के हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया । पट खुलने के बाद उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए और शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से राज्य की उन्नति एवं राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी को दुर्गा पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी। दोनों ही पूजा पंडालों में भक्तिमय वातावरण में माता रानी के जयकारे के बीच उन्होंने मां दुर्गा से समस्त राज्यवासियों…