Author: News Maati

रांची । शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगडी प्रखंड अंतर्गत रिंग रोड दलादिल चौक दुर्गा पूजा के पंडाल का उद्घाटन मंगलवार को लाल धर्मराज नाथ शाहदेव उर्फ पिंकू लाल और भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने किया। मौके पर समिति के वरिष्ठ संरक्षक जनार्दन ओझा, ललित मुंडा और रातु के पूर्व प्रमुख सुरेश मुंडा के अलावा समिति के अध्यक्ष सुधीर महतो, सचिव अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय राय, सह कोषाध्यक्ष रामाशीष शर्मा, अशोक दुबे,, उपाध्यक्ष रितेश सिंह, प्रदीप कुजुर, उपसचिव बिरसु मुंडा, ओमेश्वर ओझा, बाबू शंभू सिंह, रामभरोस महतो सहित समिति के कई सदस्य…

Read More

क्वेटा। पाकिस्तान में आजादी की मांग कर रहे बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में मंगलवार को बम विस्फोट में कम से कम 16 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए। घायलों में अधिकांश की स्थिति गंभीर है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विस्फोट फ्रंटियर कांस्टेबुलरी या फ्रंटियर कोर (एफसी) मुख्यालय के पास व्यस्त सड़क पर हुआ। यह जानकारी प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त काकर ने कहा कि आज क्वेटा के पिशिन स्टॉप के पास एक आत्मघाती बम विस्फोट और गोलीबारी में फ्रंटियर कोर के दो कर्मियों…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका सरकारी शटडाउन के बिलकुल करीब पहुंच गया है। पहली अक्टूबर तक धन का इंतजाम नहीं हो पाया तो घड़ी में आधी रात की सूई का कांटा पार करते ही सरकार के बे-पटरी होने के खतरे को टालना मुश्किल होगा। अभी तक रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स इस बात पर असहमत हैं कि सरकार को कैसे वित्तपोषित किया जाए। व्हाइट हाउस में सोमवार को हुई बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस मसले में कोई खास प्रगति नहीं हुई है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस बैठक के फौरन बाद कहा, “मुझे लगता है कि हम बंद की ओर बढ़…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपना बड़ा दांव चल दिया है। ऊपर दिख रही ये तस्वीर उसी की बानगी है। इस तस्वीर में पावर स्टार पवन सिंह छोटे भाई जबकि उपेंद्र कुशवाहा बड़े भाई की भूमिका में दिख रहे हैं। ये मुलाकात बेहद खास बन गई है। इस मुलाकात की चर्चा से सियासी गलियारे में भी खूब गहमा-गहमी है। बताया जा रहा है कि 5 अक्टूबर को पवन सिंह औपचारिक रूप से फिर से बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। पवन सिंह की बीजेपी में रीएंट्री के मायने समझिए पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 में आसनसोल से टिकट वापस लिए जाने…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आरएसएस के राष्ट्र निर्माण में योगदान को रेखांकित करने वाला एक विशेष स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। साथ ही, वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा नागपुर (महाराष्ट्र) में स्थापित आरएसएस एक स्वयंसेवी संगठन है, जिसका उद्देश्य नागरिकों में…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिसंबर 1931 में लाहौर में जन्मे विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके थे। वे 1972 से 1975 तक दिल्ली जनसंघ के अध्यक्ष रहे और इसके बाद दो बार भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (1977-80 और 1980-84) के पद पर भी रहे। एम्स ने एक बयान में कहा: “93 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा को एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां…

Read More

नई दिल्ली, । भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह मंगलवार को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली स्थित आवास पर तय की गई है। सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह की इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरा विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की इच्छा को लेकर है। पवन सिंह लंबे समय से एनडीए समर्थक माने जाते रहे हैं और उन्होंने कई मौकों पर भाजपा व उसके सहयोगियों के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया है। अब…

Read More

शहर भर में स्थापित तीन श्रेष्ठ पूजा पंडाल को अभाकाम ने किया सम्मानित रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखण्ड ( अभाकाम ), झारखंड प्रदेश ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शहर भर में स्थापित पूजा पंडालो में से श्रेष्ठ पूजा पंडाल के तौर पर तीन पंडालो को सम्मानित किया। जिसमें श्री रामलला पूजा समिति को श्रेष्ठ पूजा पंडाल , चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति को ‘ श्रेष्ठ पूजा पंडाल ‘ और श्री राजस्थान मित्र मंडल को ‘श्रेष्ठ पूजा पंडाल ‘ सम्मान से सम्मानित किया गया। मौके पर श्री रामलला पूजा समिति के श्री अशोक चौधरी, चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति…

Read More

रांची। बीआइटी मेसरा में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक तैयारी की है। सोमवार शाम पांच से सात बजे तक मेसरा थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में बाइक से फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने कई सड़कों, चौक-चौराहों,मोहल्लों और पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बाइक और अन्य वाहनों पर सवार पुलिस ने मेसरा, विकास, नीमटाड़, देवी दर्शन मंदिर समेत कई क्षेत्रों का किया भ्रमण। थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर भीड़-भाड़ बढ़ने की संभावना रहती है,ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक…

Read More

नई दिल्ली। टीम इंडिया को एशिया कप में ऐतिहासिक जीत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बधाई दी। पीएम मोदी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ट्वीट ढाई करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। बता दें कि टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से शिकस्त दी। टीम इंडिया के 9वीं बार एशिया कप जीतने के कुछ ही मिनट बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “खेल के मैदान पर…

Read More