Author: News Maati

वाशिंगटन । बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा के खिलाफ अमेरिका में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में अमेरिका के 25 शहरों में शांतिपूर्ण जागरूकता रैलियां आयोजित की गईं। कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और जमी हुई सड़कों के बावजूद इन रैलियों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने बांग्लादेश में धार्मिक रूप से लक्षित हिंसा के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाई। प्रदर्शनकारियों ने सिटी हॉल और सिविक सेंटर्स पर एकजुट होकर प्रदर्शन करते हुए अपने प्रयासों को गैर-राजनीतिक और मानवीय बताया। प्रदर्शनकारियों ने मौन रखा और प्रार्थनाएं की। एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार,…

Read More

बेंगलुरु । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) के विधायकों ने कथित शराब घोटाले को लेकर आबकारी मंत्री आरबी थिम्मापुर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक विधानसभा में रात गुजारी। बुधवार सुबह भी भाजपा-जेडीएस विधायकों का प्रदर्शन जारी रहा। कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष व विधायक बीवाई विजयेंद्र और विपक्ष के नेता आर. अशोक समेत कई विधायक विधानसभा परिसर में मॉर्निंग वॉक करते हुए नजर आए। बाद में सभी विधायक एक जगह इकट्ठा हुए, चाय पी और आगे की कार्रवाई पर चर्चा की। कुछ देर बाद विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू हुआ, जिसमें भाजपा और जेडीएस के विधायक विधानसभा…

Read More

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गरीब परिवारों को होली एवं दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने की घोषणा की है। दिल्ली में राशन कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली एवं दीवाली के मौके पर इनके बैंक खाते में एक सिलेंडर गैस की कीमत 853 रुपये भेजी जाएगी। पीएनजी कनेक्शन होने पर भी यह लाभ मिलेगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कैबिनेट ने इसके लिए 242.77 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को महंगाई से राहत देने की दिशा में एक…

Read More

रांची। निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को रांची समाहरणालय और बुंडू अनुमंडल कार्यालय में बनाये गये निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष में अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। रांची नगर निगम के लिए मेयर पद के लिए 10 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करनेवालों में रमा खलखो, सुनील फकीरा कच्छप, देवी दयाल मुंडा, कथरीना तिर्की, सोनू खलखो, राजेन्द्र मुंडा, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, संजय कुमार टोप्पो और प्रवीण कच्छप का नाम शामिल है। वहीं राजधानी के सभी 53 वार्डों के लिए कुल 197 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया, इनमें 118 महिलाएं शामिल हैं। इधर, बुंडू नगर पंचायत…

Read More

रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में मरीजों का ओपीडी इलाज महंगा हाेगा। सदर अस्पताल की तर्ज पर अब ओपीडी की पर्ची कटवाने के लिए पांच रुपये की जगह 10 रुपये देने होंगे। यह प्रस्ताव रिम्स में मंगलवार को हुई शासी परिषद की 64वीं बैठक रखा गया। जिस पर सदस्यों ने 10 रुपये करने पर अपनी सहमति जताई है। पहले इसे 20 रुपये करने का प्रस्ताव था, लेकिन अंतिम निर्णय 10 रुपये पर लिया गया। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की, जबकि कांके विधायक सुरेश बैठा, रिम्स निदेशक डा. राजकुमार सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे। बैठक में…

Read More

रांची। धान-चावल का धंधा करने वाली बाबा राइस मिल व करीब 15 आढ़तियों से जुड़े बिहार-झारखंड के 42 ठिकानों पर गुरुवार (29 जनवरी) से चल रही छापेमारी छठे दिन मंगलवार को समाप्त हो गई।इस छापेमारी में जब्त दस्तावेज की जांच के बाद बाबा राइस मिल व सभी आरोपितों के विरुद्ध टैक्स चोरी का वास्तविक आंकड़ा सामने आएगा। टैक्स चोरी का वास्तविक आंकड़ा सामने आने के बाद सभी आरोपितों को आयकर विभाग नोटिस करेगा और उनके विरुद्ध जुर्माना तय करेगा। अगर वे जुर्माना देंगे तो ठीक, नहीं तो संपत्ति जब्ती सहित आयकर विभाग के पास अन्य कई विकल्प मौजूद हैं। अब…

Read More

पटना । मोकामा से निर्वाचित विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। बाहुबली विधायक के रूप में चर्चित अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट ने विधानसभा में शपथ लेने की अनुमति दी थी। इसके बाद मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें विधानसभा लाया गया। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने के बाद उन्होंने विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दुलारचंद यादव हत्याकांड में…

Read More

पटना। बिहार पुलिस में 51 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की बहाली की जाएगी। इसमें 26 हजार 859 पदों पर नियुक्ति प्रक्रियाधीन है, जबकि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में 25 हजार 134 पदों पर नियुक्ति प्रस्तावित है। इसके साथ ही पटना मेट्रो, औद्योगिक क्षेत्रों और प्रस्तावित नए हवाई अड्डों के लिए बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा बटालियन (एसआईएसएफ) की स्थापना की जाएगी। गृह विभाग के बजट में इस पर मुख्य फोकस किया गया है। जानकारी के अनुसार, नवादा में एसआईएसएफ-3 की स्थापना के लिए भूमि का हस्तांतरण की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। वहीं, एसआईएसएफ-4 की स्थापना के लिए मोतिहारी में जमीन हस्तांतरण की…

Read More

मुंबई । अमेरिका-भारत ट्रेड डील के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 2,072.67 अंक या 2.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,739.13 और निफ्टी 639.15 अंक या 2.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,727.55 पर बंद हुआ। बाजार को ऊपर खींचने का काम रियल्टी और वित्तीय शेयरों ने किया। इसके चलते मुख्य सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी (4.79 प्रतिशत) और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (3.27 प्रतिशत) की तेजी के साथ टॉप गेनर्स थे। इसके साथ निफ्टी हेल्थकेयर (3.16 प्रतिशत), निफ्टी इन्फ्रा (3.03 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (3.02 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से 6 फरवरी को प्रसारित होने वाले परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) के विशेष एपिसोड को देखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और सामूहिक भावना को दशार्ने वाला एक प्रेरणादायक मंच है। परीक्षा पे चर्चा का नौवां संस्करण 6 फरवरी को सुबह 10 बजे आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री सीधे छात्रों से संवाद करेंगे। इस वर्ष कार्यक्रम के तहत देश के विभिन्न हिस्सों के विद्यार्थियों के साथ बातचीत की गई है। देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के छात्र पहले ही संवाद में शामिल हो चुके हैं, जबकि…

Read More