Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राम मंदिर की आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, रक्षा के लिए एक-एक कार्यकर्ता तैयार, नितिन नवीन ने किया बड़ा ऐलान
- देवघर एम्स में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा अत्याधुनिक विश्राम गृह
- प्रतिभाओं का सम्मान: कांके में सेंट्रल अंजुमन ने 90 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
- बिहार के 30 से अधिक शहरों में बनेंगे आधुनिक बस डिपो, नीचे बसें-ऊपर मॉल और होटल
- रांची में खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, कई बारों की जांच
- एसआईआर के लिए रांची में घर-घर पहुंच जा रहें हैं बीएलओ
- राजद ने चतरा में मनाया 30वां स्थापना दिवस, सत्यानंद ने पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
- ‘DGP को पत्र क्यों? ASI के पास जाइए’, बाबूलाल मरांडी का मंत्री राधाकृष्ण किशोर पर तंज
Author: News Maati
रांची। राज्य की बाजार समितियों का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, सुरक्षा और मंडी में मूलभूत सुविधाओं की कमी से हो रही असुविधा पर झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने शनिवार को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात कर, व्यवस्था में सुधार के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। मौके पर कृषि मंडियों को अत्याधुनिक स्वरूप देने और मंडियों को किसान-व्यापारी हितैषी बनाने के मुद्दे पर चेंबर ने मंत्री के साथ चर्चा की। चेंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने राज्य की बाजार समितियों में व्याप्त असुविधा पर मंत्री का ध्यान आकृष्टर कराते हुए प्रथम चरण में पंडरा कृषि मंडी को आदर्श मंडी के रूप…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। इसी क्रम में शनिवार को रांची जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मनोज कौशिक की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक (एसएसपी) कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक में रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (सीनियर एसपी) राकेश रंजन, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण एसपी) प्रवीन पुष्कर समेत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उपस्थित रहे। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा…
रांची। राजधानी रांची के थडपखना स्थित देशप्रिय क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने शनिवार को किया। इस अवसर पर सुदेश ने मां दुर्गा से राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा का अनावरण वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधानों के साथ संपन्न हुआ। मौके पर अतिथियों ने दुर्गा पूजा की स्मारिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, क्लब के अध्यक्ष डॉ कमल कुमार बोस, सचिव प्रणव कुमार चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य खोखन मुखर्जी, काजल बोस, अमित दास, डॉ रीना…
रांची। दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहा वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 फूड और फूड प्रोसेसिंग के लिए देश का सबसे बड़ा एक्सपो है। इस एक्सपो में उद्योग विभाग, झारखंड सरकार की ओर से लगाए गए मंडप में झारखंड के खाद्य पदार्थ और उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री की जा रही है। झारखंड राज्य अपनी प्राकृतिक समृद्धि और आदिवासी सभ्यता के लिए जाना जाता है, ऐसे में यहां बहुतायत उत्पाद प्राकृतिक ही होते हैं। आदिवासी समुदाय बहुत सरल और परिश्रमी होते हैं । वर्तमान में बहुत सी संस्थाएं उनको जोड़ कर खुद के व्यापार के साथ उनका भी विकास कर…
रांची। दुर्गा पूजा के अवसर पर राजधानी रांची में विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है। किसी भी प्रकार की समस्या न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी राकेश रंजन ने शनिवार की रात खुद कमान संभाली। एसएसपी राकेश रंजन बुलेट पर सवार होकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले। उनके साथ सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी, सभी डीएसपी और बड़ी संख्या में जवान भी बाइक पर साथ चल रहे थे। एसएसपी ने अपनी पूरी टीम के साथ रांची के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान, एसएसपी ने…
रांची। रांची जिला में इस वर्ष दशहरा (विजयादशमी) और महात्मा गांधी की जयंती पर शराब का सेवन और इसकी बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि दो अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को शराब की कोई भी बिक्री या परिवहन नहीं होगा। इस दिन जिले की सभी शराब की दुकानें, बार, रेस्तरां, क्लब, साथ ही माइको ब्रिवरी और झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन (जेएसबीसीएल) की थोक अनुज्ञप्ति परिसर भी बंद रहेंगे। इसके अलावा देशी और विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्रियां और कैंटीन भी बंद रहेंगी। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन ने संत जेवियर्स स्कूल रांची में शनिवार को आयोजित आर्ट और साइंस एक्जीविशन (प्रदर्शनी) में हिस्सा लिया। इसके साथ ही बच्चों की ओर से बनाई गई रचनात्मक और विज्ञान आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उनकी प्रतिभा की सराहना की। मौके पर बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र शिक्षक सहित अन्य लोग मौजूद थे।
अररिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को अररिया जिले के फारबिसगंज में पार्टी की ओर से हवाई फील्ड मैदान में आयोजित कार्यकतार्ओं की क्षेत्रीय बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में किशनगंज को छोड़कर कोसी, भागलपुर और सीमांचल के अन्य जिलों में भाजपा का परफॉर्मेंस एक नंबर पर रहा, इस बार किशनगंज में भी कमल खिलाना है। चुनाव आते ही राजनीतिक दल नेताओं की बैठक करते हैं, भाजपा कार्यकतार्ओं का सम्मेलन करती है। सभी दल नेताओं के बल पर चुनाव जीतते हैं, हमारी पार्टी में चुनाव जिताने की ताकत नेता में नहीं कार्यकतार्ओं में है।…
करूर। तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय थलपति की रैली के दौरान शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, भीड़ में मची भगदड़ में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन बच्चे और एक महिला शामिल हैं। स्थानीय अस्पताल प्रशासन ने बताया कि करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि 30 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कलागम (टीवीके) के समर्थक सुबह से ही बड़ी संख्या में…
पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को फारबिसगंज में कोशी, पूर्णिया और भागलपुर क्षेत्र के मंडल स्तर तक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, साथ ही कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की। भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए अमित शाह ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव राहुल गांधी और लालू यादव के लिए सिर्फ सत्ता हासिल का जरिया हो सकता है, लेकिन भाजपा के लिए यह चुनाव बिहार को घुसपैठियों से मुक्त कराने और राज्य को बाढ़ की त्रासदी से स्थायी…