Author: News Maati

बीकानेर। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार काे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। श्रीगंगानगर जिले के घड़साना के गांव 22 एमडी में आर्मी छावनी पहुंचे सेना प्रमुख ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में संयम रखा है, अबकी बार भारत ये संयम नहीं रखेगा। इस बार हम आगे की कार्रवाई करेंगे और कुछ इस तरह की कार्रवाई करेंगे कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे भूगोल में रहना…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए बने कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का शुक्रवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी की इजहार किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में आदित्य साहू का स्वागत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें दी। बधाई और शुभकामना देने वालों में प्रदेश संगठन के महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं शामिल रहे। आदित्य साहू ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

Read More

मुंबई। शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 223.86 अंक (0.28 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 81,207.17 अंक पर बंद हुआ। लगभग पूरे दिन गिरावट के बाद अंतिम एक घंटे में लिवाली तेज होने से प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 57.95 अंक यानी 0.23 प्रतिशत ऊपर 24,894.25 अंक पर रहा।आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब ढाई लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन…

Read More

जमशेदपुर। सोनारी में शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने एक फुटबॉल खिलाड़ी को निशाना बनाया। दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने पिस्टल की नोक पर उन्हें डरा-धमकाकर सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित खिलाड़ी रामदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह सुबह टहलने के लिए सोनारी लिंक रोड पर निकले थे। सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और पिस्टल दिखाकर धमकाया। अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन उतरवा कर ले लिया और भाग गये। प्रत्यक्षदर्शी…

Read More

हजारीबाग। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पुत्रवधू प्रीति किस्कू के साथ हजारीबाग में अभद्र व्यवहार और उनके चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रीति किस्कू ने इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। प्रीति किस्कू ने आवेदन में बताया कि यह घटना तब हुई, जब वह अपनी ससुराल गिरिडीह से रांची लौट रही थीं। हजारीबाग के अमृत नगर के पास शाम गुरुवार शाम में अमृत नगर पूजा समिति के सदस्यों ने उनकी गाड़ी को जबरन रोक लिया। आरोप है कि समिति के सदस्यों ने उनके साथ गाली-गलौज की…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित योजनाओं और पहलों का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के 46 अखिल भारतीय टॉपरों को सम्मानित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश वाली केंद्र प्रायोजित योजना ह्यपीएम-सेतुह्ण (प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार परिवर्तन) का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत देशभर के 1 हजार सरकारी आईटीआई को हब-एंड-स्पोक मॉडल पर अपग्रेड किया जाएगा। इस मॉडल में 200 हब आईटीआई और 800 स्पोक आईटीआई…

Read More

रांची । आदित्य साहू झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना 3 अक्टूबर को जारी की गई है। रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के कुच्चू गांव निवासी आदित्य साहू झारखंड से राज्यसभा के सांसद भी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार, उनकी नियुक्ति इस पद पर पूर्व से कार्यरत रहे रवींद्र कुमार राय के स्थान पर की गई है। रवींद्र राय को पिछले साल अक्टूबर में झारखंड विधानसभा चुनाव के ठीक पहले इस पद पर नियुक्त किया गया था। संभावना जताई…

Read More

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वाल्डई क्लब में एक कार्यक्रम में कहा कि भारत पर अमेरिकी टैरिफ नाकाम होंगे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमकर तारीफ की। जबकि अमेरिका और यूरोपीय नेताओं पर भी हमला किया। पुतिन ने भारत की विदेश नीति और प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की खुलकर सराहना की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ का कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह रणनीति अंतत: विफल होगी। पुतिन ने कहा कि भारत और चीन जैसे देश आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी हैं। ये दोनों देश…

Read More

लखनऊ। कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी दशहरा के दिन शस्त्र पूजा की । वीडियो में राजा भैया के पास हथियारों का बड़ा जखीरा दिखा है। राजा भैया जब दशहरे पर पूजा कर रहे तब उनके सामने मेज पर 200 से ज्यादा हथियार सजाए गए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजा भैया के शस्त्र पूजन की काफी चर्चा हो रही है। विधायक राजा भैया ने विजयादशमी के अवसर पर कुंडा के बेंती स्थित राजभवन में शस्त्र पूजन किया है। विजयादशमी के दिन सनातन धर्म में शस्त्र पूजने का नियम है। हालांकि, इस…

Read More

रांची। अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के बैनर तले गुरुवार को रांची स्थित विशालाक्षी बैंक्वेट हॉल में भव्य शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजपूत समाज के भाई-बंधु हुए शामिल। कार्यक्रम की शुरूआत एक लघु डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन से की गई, जिसमें यह दर्शाया गया कि शस्त्र पूजन क्यों आवश्यक है और शस्त्रों की पूजा परंपरागत रूप से क्यों की जाती है। इस डॉक्यूमेंट्री ने उपस्थित जनों को समाज की परंपरा और शस्त्र पूजन की महत्ता से अवगत कराया। अपराजिता और शमी पौधे की पूजा हुयी। कार्यक्रम के यजमान के रूप में अखिल राजपूताना कल्याण न्यास…

Read More