Author: News Maati

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में लूट की एक बड़ी वारदात हुई है। घटना चौपारण थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि यहां एक जुलरी शॉप से करीब 20 लाख रुपयों के सोने-चांदी के गहनों की लूट हुई है। पांच से छह हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर लूट को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ज्वेलर का बयान दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी भी खंगाल रही है। घटना के बाद से इलाके…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किये हैं। पूरे मार्ग और कार्यक्रम स्थल को पांच जोन और 14 सेक्टर में विभाजित किया गया है। राष्ट्रपति 26 फरवरी को महाराष्ट्र के नागपुर से भारतीय वायु सेना के विमान से रांची पहुंचेंगी और वहां से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से 45 मिनट में जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट जायेंगी। शहर के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे रांची लौटकर जैसलमेर के लिए रवाना होंगी। कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट के भूमि पूजन और बारीडीह…

Read More

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन की अवहेलना से जुड़े केस में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने रांची की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में इस मामले में चल रही कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है और ईडी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। यह मामला ईडी के समन की कथित अवहेलना से जुड़ा है। ईडी की ओर से सीजेएम कोर्ट में हेमंत सोरेन के खिलाफ 19 फरवरी 2024 को शिकायतवाद दर्ज कराया गया था। एजेंसी का कहना है कि रांची के बड़गाईं अंचल से संबंधित…

Read More

तेल अवीव । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंच गए हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत किया। भारत के प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पीएम की बीते 9 साल में दूसरी इजरायल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे। पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करती वीडियो क्लिप साझा की। पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा- स्वागत है मेरे मित्र पीएम नरेंद्र मोदी। इस क्लिप में बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ भारत के प्रधानमंत्री…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे यूटीएस (अनरिजर्वड टिकटिंग सिस्टम) ऐप को बंद करने की तैयारी कर रहा है। मौजूदा समय में इस उपयोग अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म पास और सीजन टिकट आदि के लिए किया जाता है। इसकी जगह रेलवे का नया सुपर ऐप रेलवन लेगा और इसकी मदद से सभी प्रकार के टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी। यूटीएस ऐप को रेलवे द्वारा एक मार्च से बंद कर दिया जाएगा और इससे यात्री अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म पास और सीजन टिकट की बुकिंग नहीं कर पाएंगे। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह सभी प्रकार की टिकट…

Read More

धनबाद। झारखंड में न्यायालय और प्रशासनिक परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला धनबाद का है, जहां बुधवार को अज्ञात शरारती तत्व ने धमकी भरा ई-मेल भेजकर सिविल कोर्ट परिसर में बम लगाए जाने का दावा किया। सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ई-मेल से धमकी की जानकारी मिलते ही जिला जज और पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया। एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया तथा वकीलों, मुवक्किलों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय…

Read More

पटना। बिहार की राजधानी पटना के मरीन ड्राइव यानी जेपी गंगा पथ का विस्तार अब बक्सर तक किया जाएगा। बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार का सपना इस पथ को बक्सर से लेकर फरक्का तक ले जाने का है। दरअसल, बिहार विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को भाजपा के विधायक मिथिलेश तिवारी ने प्रश्नकाल में इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाया कि जेपी गंगा कॉरिडोर के तहत कोईलवर तक कार्य से लोगों में खुशी है, लेकिन कोईलवर से आगे बक्सर तक विस्तार की क्या योजना है? उन्होंने कहा कि बक्सर के लोगों की मांग है…

Read More

बक्सर । बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान जयमाला स्टेज पर गोली चलने से दुल्हन घायल हो गई। आरोप है कि कथित प्रेमी ने ही उसे गोली मार दी। बताया जाता है कि यह घटना चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में एक शादी समारोह की है, जहां जयमाला कार्यक्रम के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी। गोली चलने के बाद वैवाहिक समारोह में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सुलेमानपुर से बारात चौसा निवासी नंद लाल मल्लाह की बेटी आरती कुमारी की…

Read More

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में शादी समारोह के दौरान जयमाला कार्यक्रम में दुल्हन को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल दुल्हन ने वाराणसी ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।जानकारी के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोला की है। मंगलवार रात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से बारात आई थी। नंद जी मल्लाह की बेटी आरती कुमारी की शादी की रस्में चल रही थीं। जयमाला के लिए जैसे ही दुल्हन मंच…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी 25 और 26 फरवरी, 2026 को इजराइल में रहेंगे। साल 2017 में ऐतिहासिक पहली यात्रा के बाद, प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका इजराइल का दूसरा आधिकारिक दौरा है। इस यात्रा को लेकर दोनों देशों के राजनयिक गलियारों में काफी उत्साह है, क्योंकि यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक राजनीति में कई नए समीकरण बन रहे हैं। दौरे का मुख्य एजेंडा इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, चर्चा के मुख्य केंद्र बिंदु निम्नलिखित हो सकते हैं:रक्षा और सुरक्षा:…

Read More