Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए
- इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक
- खूंटी के मुरहू में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल
- रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
- भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी प्रहार, एलएमजी एक किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर
- रांची में 30 और 31 मार्च को पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित
- बच्ची की हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो 30 मार्च को हजारीबाग बंद : आदित्य साहू
- रांची के पंडरा में सुजीत गुप्ता के घर से 16 लाख की चोरी
Author: News Maati
अररिया । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि हम एक-एक घुसपैठिए को भारत की भूमि से चुन-चुन कर बाहर कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह कोई चुनावी वादा नहीं है, यह केंद्र की मोदी सरकार का संकल्प है। अब यह सिर्फ वादा नहीं है, हम जल्द ही ऐसा करने जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के अररिया में बॉर्डर आउट पोस्ट ‘लेटी’ व ‘इंदरवा’ के उद्घाटन और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के विभिन्न कार्यों के ई-लोकार्पण, ई-शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा सड़क योजना के तहत 556 किलोमीटर…
नई दिल्ली । एनसीईआरटी की कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से जुड़े आपत्तिजनक उल्लेखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने इसे न्यायपालिका को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश करार दिया और बाजार से किताब को वापस लेने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच की बात कही है और इससे एक दिन पहले ही किताब के खास चैप्टर पर आपत्ति जताई थी। कोर्ट ने कहा था कि अदालत को बदनाम नहीं करने…
तेल अवीव । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच आज आयरन डोम पर बात बन सकती है। अगर दोनों देशों के बीच आयरन डोम को लेकर मुहर लग गई, देश की सुरक्षा में एक बड़ा कदम होगा। दरअसल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत ने अपने स्वदेशी हथियारों की ताकत दिखाकर दुश्मनों के हर हमले को नाकाम कर दिया। यहां तक कि पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू गुरुवार को किंग डेविड होटल में एक बड़ी द्विपक्षीय मीटिंग…
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में गुरुवार को दो माओवादी मारे गए और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर के इंद्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में माओवादी विरोधी तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान गुरुवार सुबह इंद्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी हुई। बीजापुर के पुलिस…
नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल में हैं। इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने पीएम मोदी का स्वागत किया। वहीं, नेतन्याहू ने पीएम मोदी के लिए रात्रि भोज भी होस्ट किया, जहां उन्होंने भारतीय परिधान पहनकर सबको चौंका दिया। नेतन्याहू ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी। इजरायली पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।” इससे पहले एयरपोर्ट पर इजरायली पीएम ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर भारत के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित किया। यह पहला अवसर रहा जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने इजराइल की संसद को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने एकजुटता का सशक्त संदेश दिया और आतंकवाद पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद कहीं भी हो, वह हर जगह शांति के लिए खतरा है। श्री मोदी ने कहा कि भारत भी लंबे समय से आतंकवाद का दर्द झेलता आया है। प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक भाषण के दौरान इजरायली सांसदों ने कई बार जोरदार तालियां बजाकर सराहना की। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद से पूरी ताकत के साथ…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत और इस्राइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सशक्त बनाने में असाधारण योगदान देने के लिए इस्राइल की संसद ‘नेसेट’ के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर मेडल’ से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मान को प्राप्त करने वाले विश्व के पहले नेता हैं। संबोधन के बाद इस्राइल की संसद के अध्यक्ष आमिर ओहाना ने यह सम्मान प्रधानमंत्री को दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ यह पुरस्कार स्वीकार करते हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा कि इस सम्मान से सिर्फ एक व्यक्ति को सम्मानित…
तेल अवीव। इजरायल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद तेल अवीव के होटल पहुंचे। यहां पर भी भारतीय समुदाय की ओर से प्रधानमंत्री के स्वागत का खास इंतजाम किया गया था। यहां उनके स्वागत में कालाकारों ने खास सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे गूंजे। पीएम मोदी ने भी प्रस्तुतियों का आनंद लिया और उन कलाकारों की सराहना की। यह शानदार आयोजन भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को उजागर करता है। इजरायल पहुंचने के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक प्राइवेट…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता बने हैं। 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में अपने अकाउंट को दुनिया के नेताओं के बीच सबसे ज्यादा एक्टिव और सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म में से एक बनाया है।प्लेटफॉर्म पर उनकी मौजूदगी लगातार बढ़ी है, जो भारत और विदेश दोनों जगह दर्शकों से जुड़ने की उनकी लगातार पहुंच की रणनीति को दिखाती…
रांची। झारखंड के इंडस्ट्रियल और स्किल डेवलपमेंट को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को इंडस्ट्री की वास्तविक जरूररतों से जोड़ना और क्लासरूम लर्निंग और इंडस्ट्रियल प्रैक्टिस के बीच की खाई को कम करना है। एमओयू के तहत टूल रूम के छात्रों को इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल विज़िट और बेहतर प्लेसमेंट अवसर मिलेंगे, वहीं व्यापारियों और उद्यमियों को इंडस्ट्री-रेडी टेक्नीकल मैनपावर, तकनीकी कंसल्टेंसी, रिसर्च एंड डेवेलपमेंट सपोर्ट…