Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई…, UP चुनाव से पहले योगी का बड़ा दावा
- हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष सहित कई नेताओं ने जताया दुख
- छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं, मां के निधन पर हेमंत सोरेन का छलका दर्द
- न रुकूंगा, न थकूंगा, न पथ से डिगूंगा’, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी ने बताया विकसित भारत का मंत्र
- झारखंड आंदोलन में दिशोम गुरु की शक्ति थीं रूपी सोरेन
- सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही
- दुर्गा पूजा से पहले हेमंत सरकार का तोहफा, रांची की 3.94 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची सितंबर की मंईयां सम्मान राशि
- योगी से मिले विधायक संजय कुमार सिंह, सियासी हलकों में हलचल
Author: News Maati
ग्रेटर नोएडा। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खान चंद सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें चौथे स्टेज का लीवर कैंसर था और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। 21 फरवरी को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा स्थित निजी अस्पताल यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 4:36 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही…
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने आबकारी घोटाला से जुड़े चर्चित सीबीआइ मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कई अन्य को बरी कर दिया। न्यायाधीश जितेंद्र सिंह फैसला सुनाया कि आबकारी नीति में कोई व्यापक साजिश या आपराधिक इरादा नहीं था। अदालत ने कहा कि सीबीआई ने साजिश की कहानी गढ़ने की कोशिश की, लेकिन अभियोजन पक्ष का सिद्धांत मात्र अनुमान है। अदालत ने निष्कर्ष निकाला कि 23 आरोपितों में से किसी के भी खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता है। अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया। केजरीवाल ने…
पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई, 15 चौकियां कब्जे में लेने का दावा
काबुल। अफगानिस्तान ने गुरुवार रात को दावा किया है कि वह हाल में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रहा है। अफगान अधिकारियों के अनुसार, सीमा क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान अब तक दुश्मन की 15 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि कार्रवाई के दौरान कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि कुछ को जिंदा भी पकड़ लिया गया है। प्रवक्ता के अनुसार, दुश्मन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और सीमा…
रांची। राजधानी में शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी के रिहायशी इलाके में घुस आने से हड़कंप मच गया । जंगल से भटक कर आया हाथी गली मोहल्ले में घूमने लगा. जिसे देख कर लोग दहशत में आ गए। शहर के व्यस्त इलाका हवाई नगर में अचानक एक विशालकाय हाथी को देखते ही स्थानीय लोग दहशत में आ गए । लोग घरों में छिप गए जबकि सड़कों से गुजर रहे लोग इधर उधर भागने लगे. स्कूल जा रहे बच्चे डर गए। स्थानीय लोगों ने बताया की सुबह करीब 7 बजे हाथी रांची के बोरियाकला इलाके में जंगल से निकलकर शहर में…
जमशेदपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को जमशेदपुर के कदमा (मरीन ड्राइव) में प्रस्तावित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा, ”भगवान जगन्नाथ की कृपा पूरी मानवता पर बिना किसी भेदभाव के समान रूप से बरसती है।” राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष से की और कहा कि महाप्रभु का दरबार भेदभाव से परे है। यहां जाति, वर्ग या ऊंच-नीच का कोई स्थान नहीं। उन्होंने लोकप्रचलित उक्ति ‘जगन्नाथ के भात, जगत पसारे हाथ’ का उल्लेख करते हुए कहा…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा संयुक्त परीक्षा-2025 के तहत इसकी प्रारंभिक परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। कार्मिक विभाग द्वारा अधिकतम आयु सीमा की गणना के कट आफ डेट में संशोधन के बाद आयोग ने गुरुवार को इसकी सूचना प्रकाशित कर दी। साथ ही आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि भी बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी नौ मार्च शाम पांच बजे तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की तिथि 20 फरवरी को खत्म हो गई थी। आयोग के अनुसार, पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन…
रांची। कवि सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से 01 मार्च को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। शहर के सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी मुख्य संयोजक पवन शर्मा ने महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गुरुवार काे दी। उन्होंने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया है। मंच और सुरक्षा, स्वागत, अर्थ संग्रह, प्रशासनिक कार्य, अल्पाहार एवं प्रेस-प्रचार की जिम्मेदारी अलग-अलग सदस्यों को सौंपी गई है। वहीं समिति के अध्यक्ष पवन पोद्दार ने…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगोड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते, वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की। दिवंगत वीर सोरेन बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, बाबूलाल सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से प्रार्थना किया कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिजनों को इस असहनीय…
पटना। राजधानी पटनावासियों के लिए यह गर्व का क्षण है कि पटना मेट्रो रेल का भूतनाथ स्टेशन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक का ट्रायल रन सफलतापूर्वक गुरुवार को पूरा कर लिया गया। यह उपलब्धि शहर में आधुनिक एवं सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) के अनुसार भूतनाथ से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो रेल का परिचालन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ तक ही मेट्रो का परिचालन किया जा रहा है। यह ट्रायल रन एलिवेटेड कॉरिडोर पर निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप…
जोधपुर। जैसलमेर के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार को भारतीय वायु सेना का अब तक का सबसे बड़ा अभ्यास ‘वायु शक्ति’ होगा। देश की राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु पहली बार स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरेंगी। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस शौर्य प्रदर्शन के साक्षी बनेंगे। राष्ट्रपति निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी को प्रचंड हेलीकॉप्टर में सह-पायलट के तौर पर उड़ान भरकर सीमावर्ती एयरस्पेस का मुआयना करेंगी। यह उनके करियर में एक नया अध्याय होगा, क्योंकि इससे पहले वे सुखोई-30 एमकेआई (8 अप्रैल 2023)…