Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए
- इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक
- खूंटी के मुरहू में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल
- रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
- भारतीय सेना को मिली 2,000 स्वदेशी प्रहार, एलएमजी एक किमी तक दुश्मन को करेगी ढेर
- रांची में 30 और 31 मार्च को पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित
- बच्ची की हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो 30 मार्च को हजारीबाग बंद : आदित्य साहू
- रांची के पंडरा में सुजीत गुप्ता के घर से 16 लाख की चोरी
Author: News Maati
लातेहार। जिले में नगर पंचायत की मतगणना पूरी हो गई। भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो समर्थित प्रत्याशी बिलासी टोपनो को 985 मतों से हराया। महेश सिंह को कल 5374 वोट मिले, जबकि बिलासी टोपनो को 4389 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय जनता दल समर्थित उम्मीदवार मालियानी कुजूर रही, इन्हें कल 1139 वोट मिले।मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचित पदाधिकारी अपर समाहर्ता रामा रविदास ने महेश सिंह को प्रमाण पत्र सौंपा। महेश सिंह की जीत के बाद उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर जीत का…
हजारीबाग। अरविंद कुमार राणा हजारीबाग के मेयर बने । अरविंद कुमार ने मो. सरफराज अहमद को 4657 वोट से हराया। राणा पत्रकारिता और वकालत में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। अरविंद कुमार को कुल 23500 वोट मिले। दूसरे नंबर रहे मो. सरफराज अहमद को 18847 वोट हासिल हुए। अरविंद कुमार राणा को शुरूआत में अपेक्षाकृत कमजोर प्रत्याशी माना जा रहा था, लेकिन कई दिग्गजों को पछाड़कर उन्होंने सबको हैरत में डाल दिया। वोट के साथ मांगते थे पैसे : अरविंद कुमार राणा चुनाव प्रचार के दौरान वोट के साथ ही सहयोग राशि मांगते हुए दिखते थे। राणा ने कहा था…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट स्थित बोहरा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक प्रदीप यादव के सुपुत्र डॉ. ऋत्विज के विवाह उपलक्ष्य में आयोजित वर-वधू स्वागत समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नवविवाहित दंपति को सुखद, सफल और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विधायक प्रदीप यादव, उनके परिजन, रिश्तेदार एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम पारंपरिक…
मोतिहारी ।बिहार एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कारवाई करते हुए पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित राधिका अपार्टमेंट से मोतिहारी जिला के एक लाख इनामी देवा गुप्ता को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली कि राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 303 में देवा गुप्ता छुपे है,जिसके बाद टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। देवा गुप्ता मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति हैं और मोतिहारी विधानसभा से राजद के प्रत्याशी भी रह चुके है। उल्लेखनीय है,कि मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने देवा गुप्ता को कुख्यात अपराधी…
नई दिल्ली । दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को कथित शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने सीबीआई अधिकारी के खिलाफ भी विभागीय जांच की सिफारिश की है। हालांकि, सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ तुरंत हाईकोर्ट में अपील करने का फैसला किया है। सीबीआई का मानना है कि जांच के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को या तो अनदेखा किया गया है या उचित तरीके से विचार…
रांची । झारखंड के 48 नगर निकायों में हुए चुनाव की मतगणना के बीच अध्यक्ष और मेयर पदों की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है। राज्य के 9 नगर निगम, 19 नगर परिषद और 20 नगर पंचायत में 23 फरवरी को मतदान हुए थे। सभी निकायों में मतों की गिनती शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी है। बैलेट पेपर से मतदान होने के कारण अंतिम परिणाम आने में समय लग रहा है, लेकिन कई प्रमुख निकायों में अध्यक्ष पद को लेकर जीत और बढ़त के स्पष्ट संकेत सामने आ चुके हैं। सबसे पहले पाकुड़ नगर परिषद में अध्यक्ष पद का परिणाम…
ग्रेटर नोएडा। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खान चंद सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें चौथे स्टेज का लीवर कैंसर था और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। 21 फरवरी को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा स्थित निजी अस्पताल यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 4:36 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही…
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने आबकारी घोटाला से जुड़े चर्चित सीबीआइ मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कई अन्य को बरी कर दिया। न्यायाधीश जितेंद्र सिंह फैसला सुनाया कि आबकारी नीति में कोई व्यापक साजिश या आपराधिक इरादा नहीं था। अदालत ने कहा कि सीबीआई ने साजिश की कहानी गढ़ने की कोशिश की, लेकिन अभियोजन पक्ष का सिद्धांत मात्र अनुमान है। अदालत ने निष्कर्ष निकाला कि 23 आरोपितों में से किसी के भी खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता है। अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया। केजरीवाल ने…
पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई, 15 चौकियां कब्जे में लेने का दावा
काबुल। अफगानिस्तान ने गुरुवार रात को दावा किया है कि वह हाल में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रहा है। अफगान अधिकारियों के अनुसार, सीमा क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान अब तक दुश्मन की 15 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि कार्रवाई के दौरान कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि कुछ को जिंदा भी पकड़ लिया गया है। प्रवक्ता के अनुसार, दुश्मन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और सीमा…
रांची। राजधानी में शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी के रिहायशी इलाके में घुस आने से हड़कंप मच गया । जंगल से भटक कर आया हाथी गली मोहल्ले में घूमने लगा. जिसे देख कर लोग दहशत में आ गए। शहर के व्यस्त इलाका हवाई नगर में अचानक एक विशालकाय हाथी को देखते ही स्थानीय लोग दहशत में आ गए । लोग घरों में छिप गए जबकि सड़कों से गुजर रहे लोग इधर उधर भागने लगे. स्कूल जा रहे बच्चे डर गए। स्थानीय लोगों ने बताया की सुबह करीब 7 बजे हाथी रांची के बोरियाकला इलाके में जंगल से निकलकर शहर में…