Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है बालासाहेब और भाऊराव देवरस का संपूर्ण जीवनः भागवत
- एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान
- भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच के दिन भारी मालवाहक वाहनों की शहर में नहीं होगी एंट्री
- सासाराम-पटना एनएच पर 2 महीने में शुरू होगा काम, 2029 से पहले बिहार में बनेंगे 10 एयरपोर्ट : सम्राट चौधरी
- एसआइआर प्रोटेस्ट भारत विरोधी साजिश का हिस्सा, रिजिजू ने विपक्ष पर बोला बड़ा हमला
- चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मान के कैंप कार्यालय पर सीबीआई की दबिश
- छोटे-मंझोले उद्योगों को आसानी से मिलेगी पूंजी, सरकार बनाएगी विकास कोष
- विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया
Author: News Maati
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार, असम से तेरश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा के नामों की घोषणा की है। इससे पहले, 18 फरवरी को भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 10 राज्यों से रिक्त होने वाली 37 सीटों को भरने के लिए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों का कार्यक्रम घोषित…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही वह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले राजनेता बन गए हैं। इस वैश्विक रैंकिंग में प्रधानमंत्री मोदी अपने समकक्षों से काफी आगे हैं। दूसरे स्थान पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं, जिनके सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 66 लाख (6.6 मिलियन) है, जो प्रधानमंत्री मोदी की तुलना में महज एक-चौथाई ही है। यूट्यूब पर पीएम मोदी की…
वॉशिंगटन। अमेरिका इस सप्ताह दो वरिष्ठ अधिकारियों को भारत भेज रहा है। यह दिखाता है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते अमेरिका भारत को कितना महत्व देता है। अमेरिका के डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट क्रिस्टोफर लैंडौ 3 से 6 मार्च तक नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। वे 2026 रायसीना डायलॉग में यूएस डेलीगेशन को लीड करेंगे, जिसे स्टेट डिपार्टमेंट ने इंडिया का प्रीमियर जियोपॉलिटिकल फोरम बताया है। स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा कि लैंडौ इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी प्रायोरिटीज़ को आगे बढ़ाएंगे। उनकी वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मिलने की योजना है। बातचीत…
नई दिल्ली। मध्य पूर्व के हालात को देखते हुए भारत में हाईअलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों को संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात करने का निर्देश दिया है, जिससे देश में शांति व्यवस्था बनी रहे। अमेरिका-इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के समर्थन में देश के विभिन्न राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, राज्यों में पुलिस-प्रशासन ने…
न्यूयॉर्क। दुनिया में इस वक्त काफी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशों में युद्ध में उलझने के अपने पहले के रुख से अलग संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि “यदि आवश्यकता पड़ी” तो वह ईरान में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं करते। उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया, ”जैसा कि हर राष्ट्रपति कहता है, ‘जमीन पर कोई सैनिक नहीं होगा।’ मैं ऐसा नहीं कहता।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर उनकी जरूरत हो तो सैनिकों को ग्राउंड पर भेजा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा…
हिज्बुल्लाह के हमले के बाद एक्शन में इजरायल, आईडीएफ ने लेबनान के 53 गांवों को खाली करने का दिया आदेश
तेल अवीव। ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की कार्रवाई में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद दक्षिण लेबनान स्थित राजनीतिक सशस्त्र संगठन हिज्बुल्लाह ने इस जंग में एंट्री ले ली। हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर रॉकेट दाग दिए, जिसके बाद इजरायल डिफेंस फोर्स ने भी जवाबी कार्रवाई की है। इजरायल डिफेंस फोर्स ने लेबनान के लोगों को 53 गांव खाली करने के लिए कहा है। इजरायल की तरफ से हिज्बुल्लाह के खिलाफ हमले के बीच आईडीएफ ने लेबनानी नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है। आईडीएफ ने जानकारी साझा करते हुए लिखा, “इजरायली डिफेंस फोर्स…
गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले के महगामा क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में सोमवार को हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डाका डालने की कोशिश की। हालांकि बैंक प्रबंधन की सतर्कता के कारण यह कोशिश नाकाम हो गई। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना में बैंक का एक सुरक्षाकर्मी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, चार की संख्या में अपराधी महगामा के केंचुआ चौक स्थित शाखा में घुसे और अंदर प्रवेश करते ही दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने बैंक में तैनात गार्ड से उसकी…
रांची, । झारखंड में न्यू एज ग्रीन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी स्टील प्रोजेक्ट में 11 हजार करोड़ रुपए के निवेश, हाइड्रोजन ईंधन-आधारित ट्रकों के निर्माण और अन्य विकास परियोजनाओं को लेकर सोमवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के बीच उच्चस्तरीय बैठक हुई। इस वार्ता में राज्य में औद्योगिक विस्तार और दीर्घकालिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर सहमति बनी। बैठक के बाद चंद्रशेखरन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड टाटा समूह की औद्योगिक यात्रा का आरंभिक केंद्र रहा है और समूह यहां निवेश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि…
पटना । खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध संकट के बीच बिहार सरकार ने वहां काम कर रहे प्रवासी कामगारों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग ने दिल्ली स्थित बिहार भवन से विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिससे वहां के लोगों को सहायता मिल सके। श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद के द्वारा दिल्ली स्थित बिहार भवन से विशेष हेल्पलाइन नंबर 7217788114 जारी किया गया है, ताकि विदेशों में रह रहे प्रवासी बिहारियों और उनके परिवारों को समय पर सहायता मिल सके। हेल्पलाइन जारी करते हुए दीपक आनंद ने कहा,…
तेहरान । अमेरिका और ईरान के बीच ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं अमेरिका और इजरायल अभी भी एक्शन मोड में हैं। अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर किए गए हमले में मौत का आंकड़ा 500 पार कर चुका है। इसके अलावा देश में लगभग 48 घंटे से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद है। अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी रेड क्रिसेंट सोसायटी ने कहा है कि देश भर में अमेरिकी-इजरायली हमलों में कम से कम 555 लोग मारे गए हैं। इसके अलावा, साइबर सिक्योरिटी वॉचडॉग नेटब्लॉक्स ने…