Author: News Maati

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को विधायक जनार्दन पासवान के सुपुत्र कुमार विवेक रंजन के विवाह के अवसर पर चतरा में आयोजित वर-वधू आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नव दंपति को सुखद, सफल एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर जनार्दन पासवान सहित उनके परिवार के सदस्य, रिश्तेदार एवं बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।

Read More

इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने अल जजीरा को बताया है कि ईरान पर किए गए हमले अमेरिका और इजराइल की जॉइंट सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है। इसके तहत ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के दफ्तर के पास हमला किया गया। हमले के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह हुए इस हमले के बाद शहरों में धुएं का गुबार नजर आ रहा है।इज़राइल में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर कहा इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात…

Read More

रांची । झारखंड के 48 शहरी निकायों में हुए चुनाव के 47 परिणाम घोषित हो चुके हैं और तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। घोषित नतीजों के अनुसार, अब तक भाजपा-समर्थित प्रत्याशियों ने 13 नगर निकायों में जीत दर्ज की है, झामुमो-समर्थित उम्मीदवार 11 निकायों में विजयी रहे हैं, कांग्रेस-समर्थित प्रत्याशी तीन स्थानों पर जीते हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने सर्वाधिक 18 निकायों पर कब्जा जमाया है। इसके अलावा एक सीट सीपीआई(एमएल) समर्थित प्रत्याशी के खाते में गई है। नौ नगर निगमों में से आठ में मेयर पद के परिणाम घोषित हो चुके हैं। रांची नगर निगम में…

Read More

ब्रुसेल्स । कुछ यूरोपीय देशों ने अपने नागरिकों से ईरान और मिडिल ईस्ट के कई दूसरे इलाकों में बढ़ते तनाव के कारण वहां से चले जाने या वहां की यात्रा से बचने की अपील की है। ब्रिटिश सरकार ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि उसने ईरान से अपने स्टाफ को कुछ समय के लिए वापस बुला लिया है और उसका दूतावास रिमोटली काम करता रहेगा और देश की किसी भी यात्रा के खिलाफ सलाह दी है। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने फ्रांसीसी नागरिकों के लिए इजरायल, यरुशलम और वेस्ट बैंक की यात्रा के खिलाफ एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की,…

Read More

जैसलमेर। भारतीय वायु सेना ने राजस्थान के जैसलमेर जिले में पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में ‘वायु शक्ति’ अभ्यास के दौरान शुक्रवार को अपनी मारक क्षमता, सटीक प्रहार और एकीकृत युद्ध कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। राफेल लड़ाकू विमान ने सुपरसोनिक बूम के साथ शुरूआत की, जिससे पूरी रेंज थर्रा उठी। सुखोई-30 एमकेआई ने दुश्मन के रनवे और ठिकानों पर 44 बम गिराए। मिग-29 ने टैंक काफिले को नष्ट किया, जबकि जगुआर ने सुदर्शन फॉर्मेशन में लक्ष्य पर सटीक हमला किया। वायु सेना ने आॅपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद अपने पहले शक्ति प्रदर्शन में मिराज-2000, हॉक और अन्य विमानों से रॉकेट, लेजर…

Read More

रांची। राजधानी रांची में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो ने निर्णायक जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को 14363 वोटों से हराया। रोशनी को 1,57,669 मत मिले, जबकि रमा को 1,43,306 वोट मिले। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने उन्हें बधाई दी। झारखंड में 9 नगर निगमों के मेयर चुनावों के परिणाम शुक्रवार देर रात तक घोषित हो चुके हैं या निर्णायक बढ़त की ओर है। भाजपा समर्थित या बागी उम्मीदवारों पांच सीटों पर कब्जा जमाते दिख रहे हैं, जबकि झामुमो ने 2 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। गिरिडीह में प्रमिला मेहरा बनीं मेयर…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार कुसुमलता कुमारी ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की है। उन्हें कुल 17605 वोट मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित उम्मीदवार प्रिया कुमारी को 6492 मतों से पराजित किया है। प्रिया कुमारी को कुल 11,113 मत मिले हैं। कुसुमलता कुमारी को जीत की बधाई देने के लिए रामगढ़ विधायक ममता देवी और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचींं। मतगणना की शुरूआत से ही कुसुमलता ने अपनी बढ़त बनाए रखी थी। जब अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की मतगणना की स्थिति साफ होने लगी, तो कुसुमलता देवी पहले स्थान पर…

Read More

रांची। राज्य के 48 नगर निकायों के हुए चुनाव में भाजपा ने बढ़त बनाई है। शुक्रवार से शुरू हुई मतगणना के तहत खबर लिखे जाने तक जिन निकायों का परिणाम आ चुका था, उनमें सबसे अधिक सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जीत मिली। कई जगहों पर इसके द्वारा समर्थित प्रत्याशी आगे भी चल रहे थे। कुछ निकायों में झामुमो समर्थित प्रत्याशियों को भी जीत मिली है। कई सीटों पर इसके समर्थित प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे हैं। अभी तक कांग्रेस को इस चुनाव में निराशा हाथ लगी है। इस बार गैर दलगत चुनाव हुआ था, लेकिन लगभग सभी दलों…

Read More

रांची। लघु उद्योग भारती की रांची महानगर इकाई एवं महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में कोकर स्थित जेसिया के सभागार में “उद्योग चिंतन सभा” का आयोजन किया गया। लघु उद्योगों के सशक्तिकरण एवं झारखंड में औद्योगिक विकास की नई दिशा तय करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा एवं माँ भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़, प्रदेश महामंत्री विनोद अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय छापरिया, एफजेसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, महिला शाखा अध्यक्ष सरिता पांडे तथा कार्यक्रम संयोजक सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया।…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शुक्रवार की शाम विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मंत्रियों और विधायकों ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को रंगों के त्योहार की बधाई दी। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी की जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे। उन्होंने कहा कि होली पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा और सौहार्द का पर्व है।

Read More