Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग SC में खारिज, कहा- न्यूज के आधार पर फैसला नहीं दे सकते
- झारखंड : शैक्षणिक भ्रमण से लौटे करीब 30 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
- गंडक बाढ़ के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, गोपालगंज-छपरा के सात इंजीनियर निलंबित
- भारत-वेस्टइंडीज मैच : टिकट खरीदने के लिए JSCA स्टेडियम के बाहर चादर बिछाकर रातभर जमे रहे फैंस
- भाजपा की नवनियुक्त सह प्रभारी निवेदिता सिंह का झारखंड प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत
- रांची सदर अस्पताल में बेहद जटिल ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी, 46 वर्षीय मरीज भूषण सिंह को मिली नई जिंदगी
- दुर्गा पूजा समितियों के साथ डीसी और एसएसपी ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
- सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज से रांची में टी20 के बिकेंगे टिकट
Author: News Maati
रांची। रामनवमी के अवसर पर राजधानी रांची पूरी तरह राममय हो उठी । रांची में रामनवमी को लेकर शुक्रवार को लोगों में गजब का उत्साह और उमंग नजर आ रहा है। शहर का हर कोना भक्ति और आस्था के रंग में रंगा है। क्या आम और क्या खास, हर कोई इस पावन अवसर पर अपने-अपने अंदाज में भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहा है। सड़कों पर निकले जुलूस, अखाड़ों की प्रस्तुति और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। रामनवमी जुलूस में कई वीआईपी चेहरे भी आम लोगों के बीच नजर आए। इसी कड़ी…
रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुन्ना जयसवाल, उमंग साहू और सुजल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक सोने की चेन, एक अंगूठी, एक झुमका सेट, दो कान के जोड़े और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी सोने के जेवरात मुन्ना जयसवाल के पास से बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार, मुन्ना जयसवाल और एक नाबालिग के खिलाफ पहले से ही चुटिया थाना में मामले दर्ज…
नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को देश में लॉकडाउन लगाए जाने की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि ऐसी कोई स्थिति नहीं है और इस पर कोई विचार भी नहीं किया जा रहा है। सरकार ने इसे अफवाह करार देते हुए लोगों से भ्रमित न होने की अपील की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने अंतर-मंत्रालयी पत्रकार वार्ता में कहा कि लॉकडाउन लगाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और पेट्रोल, डीज़ल तथा…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को झारखंड के दौरे पर जाएंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका राज्य का पहला आधिकारिक दौरा होगा, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन खूंटी जिले के उलिहातु पहुंचेंगे, जहां वे महान जननायक बिरसा मुंडा के जन्मस्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे बिरसा मुंडा के परिजनों और वंशजों से भी मुलाकात कर संवाद करेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भारतीय प्रबंधन संस्थान, रांची के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में वे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और उन्हें उज्ज्वल…
गढ़वा। जिले के रमकांडा थाना क्षेत्र में महाष्टमी को गुरुवार देररात निकाले गए जुलूस पर हुए पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। इस घटना में छह पुलिसकर्मी और अनेक नागरिक घायल हुए हैं। पुलिस ने 12 से अधिक मोटरसाइकिल जब्त की है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पलामू डीआईजी कौशल किशोर और गढ़वा एसपी अमन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। एक समुदाय का आरोप है कि जुलूस को विशेष समुदाय के लोगों ने कौआखोह शिव चबूतरा के पास आगे जाने से रोक दिया। डीआईजी ने बताया कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर शुक्रवार को रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पूरे विधि- विधान से पूजा- अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी महापर्व के अवसर पर रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर…
नई दिल्ली । भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 27 मार्च 1963 को ओडिशा के तत्कालीन मुख्यमंत्री बीजू पटनायक अमेरिका पहुंचे थे और उस दौर में भारत, अमेरिका और तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बीच अहम कड़ी का काम कर रहे थे। निशिकांत दुबे ने इस बात की जानकारी ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए दी। भाजपा सांसद ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “1962 में चीन के साथ हुआ युद्ध अमेरिका के कहने और उसकी आर्थिक मदद से लड़ा गया था। उन्होंने यह भी दावा किया…
मुंबई । अमेरिकी-ईरान युद्ध में तनाव बढ़ने और शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के चलते वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी50 और सेंसेक्स में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,690.23 अंक यानी 2.25 प्रतिशत गिरकर 73,583.22 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी50 486.85 अंकों यानी 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,819.60 पर था। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 74,883.79 पर खुलकर…
नई दिल्ली । देशभर में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की धूम है। इस दौरान अयोध्या में हर्षोल्लास से रामनवमी का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक हुआ, जिसे देखकर भक्तों में बेहद खुशी और भक्ति का माहौल था। रामलला का ललाट लगभग 4 मिनट ‘सूर्य तिलक’ से जगमगा उठा। रामलला के ‘सूर्य तिलक’ का टीवी पर सीधा प्रसारण खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर भी देखा। इस मौके पर पीएम मोदी ने तालियां भी बजाईं। अब इसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आया…
रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को रामनवमी पर रांची के प्रसिद्ध श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। सोरेन ने तपोवन मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि रांची के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी आस्था के समागम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज यहां पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। विभिन्न अखाड़ों की…