Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग SC में खारिज, कहा- न्यूज के आधार पर फैसला नहीं दे सकते
- झारखंड : शैक्षणिक भ्रमण से लौटे करीब 30 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
- गंडक बाढ़ के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, गोपालगंज-छपरा के सात इंजीनियर निलंबित
- भारत-वेस्टइंडीज मैच : टिकट खरीदने के लिए JSCA स्टेडियम के बाहर चादर बिछाकर रातभर जमे रहे फैंस
- भाजपा की नवनियुक्त सह प्रभारी निवेदिता सिंह का झारखंड प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत
- रांची सदर अस्पताल में बेहद जटिल ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी, 46 वर्षीय मरीज भूषण सिंह को मिली नई जिंदगी
- दुर्गा पूजा समितियों के साथ डीसी और एसएसपी ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
- सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज से रांची में टी20 के बिकेंगे टिकट
Author: News Maati
न्यूयॉर्क। पेंटागन ईरान में कई हफ्तों तक चलने वाले जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा है, क्योंकि हजारों अमेरिकी सैनिक और मरीन मध्य पूर्व में पहुंच रहे हैं। द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यदि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संघर्ष को और बढ़ाने का फैसला लेते हैं, तो यह युद्ध के एक खतरनाक चरण में बदल सकता है। अधिकारियों के हवाले से अखबार ने कहा कि कोई भी संभावित जमीनी अभियान पूर्ण पैमाने पर आक्रमण से कम होगा और इसमें विशेष अभियान बलों (स्पेशल ऑपरेशंस फोर्सेज) और पारंपरिक पैदल सेना के मिश्रण द्वारा छापेमारी शामिल हो सकती है।…
रांची। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शनिवार को को नई प्रदेश पदाधिकारी सूची जारी की। जारी सूची के अनुसार कुल 24 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री और 9 प्रदेश मंत्री शामिल हैं।प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए नेताओं में राकेश प्रसाद (रामगढ़), नीलकंठ सिंह मुंडा (खूंटी), अन्ना महतो (जमशेदपुर महानगर), बालमुकुंद सहाय (गढ़वा), भानु प्रताप शाही (गढ़वा), डॉ. प्रदीप वर्मा (रांची पूर्वी), सुनील सोरेन (दुमका), मुनेश्वर साहू (गुमला) और गीता कोड़ा…
रांची। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को चंडीगढ़ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रथम इंटरनेशनल इनविटेशनल रिले और तीसरी नेशनल ओपन रिले प्रतियोगिता में झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीता है। इसमें खिलाडियों ने मुख्य रूप से एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के कोच सह टीम मैनेजर आशु भाटिया ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि रिले प्रतियोगिता में 4 गुणा 100 मीटर मिक्स रिले में शिव कुमार सोरेन, अरसान अली, पूनम कुमारी और आकांशा कुमारी की टीम ने 44.95 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता।…
खूंटी । जिले के मुरहू में दो समुदायों के बीच शनिवार को जमकर पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी की घटना में मुरहू थाना प्रभारी नोयेएल गोडविन केरकेट्टा सहित कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल हो गए। शुक्रवार को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शुक्रवार को पथराव की घटना के बाद दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। शनिवार को दिनभर क्षेत्र में माहौल गरम रहा। हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम दीपेश कुमारी, एसडीपीओ वरुण रजक, हेडक्वार्टर डीएसपी अखिल कुजूर, डीसीएलआर अरविंद ओझा, मुरहू बीडीओ रंजीत सिंह, तोरपा…
रांची। डोरंडा अंतर्गत राजेंद्र चौक फीडर में आरडीसएस (रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्ट्रर स्कीम) योजना के तहत डोरंडा के रिसालदार नगर में एबी केबलिंग का कार्य किया जाएगा। इस वजह से सुबह 10.30 बजे से शाम 04 बजे तक रिसालदार नगर और आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा आरडीएसएस योजना के तहत् एलटी लाइन कन्वसर्सन के कार्य के लिए विकाश नगर और स्टाफ बैंक कॉलोनी, पिस्का मोड़ और इंद्रपुरी रोड नं-14, रातु रोड इलाके की विद्युत आपूर्ति सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक बाधित रहेगी। वहीं विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल तुपुदाना अंतर्गत आरडीएसएस योजना के…
नई दिल्ली। देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारतीय सेना लगातार अपने हथियारों को आधुनिक बना रही है। इसी दिशा में मेक इन इंडिया’ पहल के तहत बनी प्रहार लाइट मशीन गन (एलएमजी) की पहली खेप सेना को सौंप दी गई है। अब पुरानी 5.56़45 मिमी इंसास एलएमजी की जगह नई 7.62़51 मिमी प्रहार एलएमजी को शामिल किया जा रहा है। हालांकि इस समय एलएसी और एलओसी पर स्थिति अपेक्षाकृत शांत है, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। सेना अपनी मारक क्षमता बढ़ाने के लिए पुराने हथियारों को तेजी से बदल रही है।…
रांची। राजधानी रांची के कई क्षेत्रों में 30 और 31 मार्च को जलापूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सप्लाई वितरण प्रमंडल, बूटी द्वारा शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। विभाग के अनुसार, बहु बाजार से पटेल चौक तक बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण पाइपलाइन शिफ्टिंग और कनेक्शन का काम किया जाएगा। इसी वजह से 30 मार्च से 31 मार्च तक कुल 48 घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सिरमटोली–मेकॉन फ्लाईओवर और पटेल चौक क्षेत्र के साथ-साथ कोकर–योगदा सत्संग आश्रम फ्लाईओवर से जुड़े इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी। विभाग…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड के कुसुम्बा गांव में हुई एक बच्ची की हत्या की घटना को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। रांची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान साहू ने कहा कि रामनवमी और चैत्र नवरात्रि जैसे पर्वों के बीच इस तरह की जघन्य घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में बेहद क्रूर तरीके से उसकी हत्या कर दी गई, जो अत्यंत अमानवीय और निंदनीय है।…
रांची। पंडरा इलाके में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देवी मंडप रोड स्थित सुजीत कुमार गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोर करीब 16 लाख रुपये के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, घर के सदस्य शुक्रवार दोपहर गुमला गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात के समय सुनसान घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना सुजीत कुमार गुप्ता को उनके पड़ोसी द्वारा दी गई। जब वे वापस घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है…
हजारीबाग। कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर गांव में शुक्रवार रात रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव (40) पर भुजाली से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इलाके में अतिरिक्त…