Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग SC में खारिज, कहा- न्यूज के आधार पर फैसला नहीं दे सकते
- झारखंड : शैक्षणिक भ्रमण से लौटे करीब 30 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
- गंडक बाढ़ के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, गोपालगंज-छपरा के सात इंजीनियर निलंबित
- भारत-वेस्टइंडीज मैच : टिकट खरीदने के लिए JSCA स्टेडियम के बाहर चादर बिछाकर रातभर जमे रहे फैंस
- भाजपा की नवनियुक्त सह प्रभारी निवेदिता सिंह का झारखंड प्रदेश कार्यालय में जोरदार स्वागत
- रांची सदर अस्पताल में बेहद जटिल ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी, 46 वर्षीय मरीज भूषण सिंह को मिली नई जिंदगी
- दुर्गा पूजा समितियों के साथ डीसी और एसएसपी ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
- सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज से रांची में टी20 के बिकेंगे टिकट
Author: News Maati
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक में उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं है। उपायुक्त ने प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मिर्गी रोगियों की पहचान और उनके समुचित इलाज को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि नियमित शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक मरीजों की…
रांची। झारखंड के लिए आईपीएल 2026 खास मायने रखता है, क्योंकि राज्य के 6 युवा खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के लिए मैदान पर उतरेंगे। क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज आज से हो रहा है और इसके साथ ही पूरे देश में क्रिकेट का खुमार चरम पर पहुंचने वाला है। यदि महेंद्र सिंह धोनी को भी इसमें जोड़ लिया जाए, तो यह संख्या उनके प्रसिद्ध जर्सी नंबर की तरह 7 हो जाती है। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की शानदार जीत के बाद खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। इस प्रदर्शन…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को राजधानी पटना के कई निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों से तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद समाधि स्थल के पास निर्माण कराए जा रहे लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क (बिहार गौरव पार्क) के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पार्क के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। इस थीम पार्क के एक तरफ देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का समाधि स्थल है, वहीं दूसरी ओर जेपी गंगा पथ अवस्थित है, यहां…
रांची। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को झारखंड के खूंटी जिले में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के पैतृक गांव उलीहातु का दौरा किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और बाद में उनके वंशजों और परिवार के सदस्यों से बातचीत की। इस दौरे को अत्यंत भावपूर्ण बताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन देश के युवाओं को प्रेरित करता रहेगा और उनके बलिदानों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी ‘धरती आबा’ की पूजनीय जन्मभूमि की…
पटना । बिहार में राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 अप्रैल को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं, जबकि 13 अप्रैल के बाद वे कभी भी मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं। मुख्यमंत्री आवास से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। नीतीश कुमार, जो अभी बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं, ने 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में पहले ही जीत हासिल की। नियमों के अनुसार, नीतीश कुमार को संसद के लिए चुने जाने के 14 दिनों के भीतर राज्य विधानमंडल से इस्तीफा देना होता है। इस स्थिति में राज्य विधानसभा या…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में उभरते संकट के मद्देनज़र शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहम बैठक की। इस बैठक में मौजूदा हालात की समीक्षा करते हुए देश की तैयारियों, सप्लाई चेन, ऊर्जा सुरक्षा और नागरिकों के हितों की रक्षा को लेकर व्यापक चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि इन इनपुट्स से बदलते हालात का प्रभावी ढंग से सामना करने में मदद मिलेगी। उन्होंने सतर्कता, तैयारी और केंद्र-राज्य के बीच बेहतर तालमेल को…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान बहुत कमजोर हो चुका है और अब बातचीत चल रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने सैन्य मोर्चे पर बड़ी सफलता हासिल की है। यह बातें उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत और मियामी में दिए गए एक भाषण में कहीं। एयर फ़ोर्स वन से उतरने के बाद ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “ईरान कमजोर हो रहा है। अब हम दोनों के बीच बातचीत चल रही है। वे समझौता करना चाहते हैं। हमारा सैन्य बल दुनिया में सबसे ताकतवर है।” उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिकी दबाव…
काठमांडू: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें बीते साल सितम्बर में Gen-Z विरोध प्रदर्शनों को कथित तौर पर दबाने से जुड़े एक गैर-इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ओली को शनिवार सुबह भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया। वहीं, लेखक को सुबह करीब 5 बजे भक्तपुर के सूर्यविनायक स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ओली और लेखक की गिरफ्तारी बालेन शाह के नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के 24 घंटे के भीतर हुई हैं। मार्च की शुरुआत में…
डेहरी आन सोन। बिहार के रोहतास जिले में रक्षा के क्षेत्र में विकास की संभावना को देखते हुए डीआरडीओ अधिकारियों के साथ राज्य के मुख्य सचिव अमृत प्रत्यय ने आज इंद्रपुरी बराज व सोन बराज के पश्चिम छोर पर सिंचाई विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई 190 एकड़ भूमि का मुआयाना किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभागीय तथा जिला प्रशासन अधिकारीयों के साथ बैठक कर योजनाओं को गति देने पर मंथन किया। टीम में मुख्य सचिव के अलावा राज्य सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, डीआरडीओ के वैज्ञानिक शरद चन्द्रमान यादव एवं बीके सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के…
लोहरदगा। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड की सेवा बहाल कर दी गई है। चार जनवरी से बंद पड़ी रेल सेवा को पुन: शुरू करने की दिशा में शुक्रवार को बड़ा कदम उठाया गया। लोहरदगा जिले के भक्सो कोयल नदी पर स्थित रेलवे ब्रिज संख्या 115 पर टावर कार और मल्टी इंजन का सफल ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल होने के बाद रात में मालगाड़ी का परिचालन शुरू कर दिया गया। साथ ही शनिवार से रांची-लोहरदगा मेमू पैसेंजर ट्रेन सहित एक्सप्रेस ट्रेनों का भी परिचालन किया जाएगा। रांची-नई दिल्ली राजधानी ट्रेन भी अब इसी रेलखंड से होकर गुजरेगी, जिससे…