Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से यात्रा का जत्था रवाना, चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती
- पाकिस्तान में BLA ने फिर मचाया कोहराम, बलूचिस्तान के ग्वादर में 30 से अधिक सैनिकों को मार डाला
- बरियातू थाना के पास महिला से दिनदहाड़े चेन छीना
- ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे को दोबारा भेजा समन, शराब घोटाले में इस दिन होगी पूछताछ
- वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 743 अभ्यर्थी सफल
- चुट्टूपालू घाटी में हर 100 मीटर पर सुरक्षा के होंगे इंतजाम
- हिमांशु सिंह हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच, दोषियों को मिले कड़ी सजा : संजय सेठ
- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
Author: News Maati
नई दिल्ली/पटना । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि तालाब में उतरने का तमाशा करने वालों को जनमत ने डुबो दिया। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “तालाब में उतरने का तमाशा करने वालों को जनमत ने डुबो दिया। जनादेश स्पष्ट है कि तमाशा नहीं विकास की ताकत को चुना गया है। बेगूसराय विधानसभा सीट पर जहां राहुल गांधी तालाब में उतरे थे,…
लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम कई मायनो में काफी महत्वपूर्ण रहा है। इस विधानसभा चुनाव परिणाम ने जातीय समीकरणों को तहस-नहस कर दिया। बिहार में जातीय गोलबंदी कर रिजल्ट को अपने पक्ष में करने के प्रयास बुरी तरह से फेल हुए हैं। लोकसभा चुनाव के अति उत्साह और जीत के अति आत्मविश्वास से इतर भाजपा एवं एनडीए नेताओं ने जमीन पर उतर कर काम किया। संगठन को मजबूत किया गया। असर सीधे चुनावों में दिख रहा है। उत्तर प्रदेश से बिहार पहुंचकर पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए पॉलिटिक्स को धार देने की कोशिश कर रहे अखिलेश यादव को सफलता…
पटना । बिहार में चुनाव प्रचार जब चरम पर था तब 31 अक्टूबर को पूरे राज्य में मौसम खराब हो गया। तमाम राजनीतिक दलों का कैंपेन रुक गया था। भारी बारिश के बीच हेलिकॉप्टर नहीं उड़ रहे थे। अधिकतर नेता दो दिनों तक घरों में सिमट कर रह गए। लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने उन्हीं दो दिन के बीच जनता के पास जाकर 500 किलोमीटर की दूरी नाप दी। नीतीश कुमार ने खराब मौसम के बीच ही जन संपर्क किया और लोगों से मिले। नीतीश खराब मौसम में ही करीब दो दर्जन विधानसभा सीटों पर घूमे और रोड शो तक…
रांची। झारखंड स्थापना दिवस के उत्सव का जोश पूरे राज्य में दिख रहा है, लेकिन रांची के मोरहाबादी क्षेत्र से बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। सुबह 9 बजे से ज्यादा समय हो चुका है, और हैरानी की बात यह है कि लाइटें—स्ट्रीट लाइट से लेकर चारों तरफ की सजावट वाली लाइटें—अब भी लगातार जल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्सव मनाना अच्छी बात है, लेकिनदिनदहाड़े बिजली जलाना सीधे-सीधे सरकारी संसाधनों की बबार्दी और टैक्सपेयर के पैसों का नुकसान है। लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि इस समस्या को तुरंत संज्ञान…
श्रीनगर । श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित नौगाम पुलिस थाने में शुक्रवार देर रात हुए एक आकस्मिक विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी हरियाणा के फरीदाबाद से जब्त किए गए विस्फोटक पदार्थ के नमूने ले रहे थे। यह सामग्री ‘सफेदपोश’ आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़ी जांच का हिस्सा थी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में अधिकांश पुलिसकर्मी और फोरेंसिक अधिकारी शामिल हैं। घटना के बाद अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि घायलों को श्रीनगर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती…
रांची । रांची में एक कार के बांध में गिर जाने से जमशेदपुर के प्रधान जिला न्यायाधीश के दो अंगरक्षकों समेत तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति लापता है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात रांची के नगरी थाना क्षेत्र के हटिया बांध पर हुई। हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रमोद मिश्रा ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे। हमने अब तक कार चालक और दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए हैं। एक अब भी लापता है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने तीन चौथाई से भी बड़े बहुमत के साथ राज्य के चुनावी इतिहास में अभूतपूर्व तथा अप्रत्याशित जीत दर्ज की है और विपक्षी महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है। 243 सदस्यीय विधान सभा के चुनाव की शुक्रवार को हुई मतगणना में अब तक प्राप्त नतीजों और रुझानों में राजग को 202 और महागठबंधन को 35 सीटें मिलीं, जबकि छह सीटों पर अन्य उम्मीदवार विजय हुए हैं। बिहार में पहली बार चुनावी मैदान में उतरी जनसुराज का खाता भी नहीं खुल पाया है। राज्य के मतदाताओं ने मतदाता सूची के…
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के चक्रव्यूह के आगे विपक्ष चारों खाने चित हो गया। जहां प्रधानमंत्री मोदी रैलियां और रोड शो करके भाजपा समेत राजग घटक दलों के उम्मीदवारों के लिए जनता के बीच पहुंचे, वहीं शाह की छाप चुनाव की तैयारियों से लेकर चुनाव अभियान तक हर तरफ दिखी। इन दोनों ने 20 वर्षों के शासन के बावजूद राजग सरकार के पक्ष में लहर पैदा करने का कमाल कर दिखाया।जाहिर है बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की शानदार जीत शाह की सूक्ष्म रणनीति, समयबद्ध…
पटना। बिहार की राजनीति इस बार जिन चेहरों को नए अंदाज में उभरते हुए देख रही है, उनमें भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं मगध-शाहाबाद क्षेत्र के चुनाव प्रभारी ऋतुराज सिन्हा सबसे प्रमुख हैं। संगठनात्मक जमीन पर उनकी पकड़, विरोधियों की चालों को पहले ही भांप लेने की क्षमता और शांत स्वभाव में छिपी तेज राजनीतिक समझ इन सबने उन्हें इस पूरे इलाके में भाजपा का बड़ा रणनीतिकार बनाकर सामने ला दिया है। दोनों क्षेत्र में स्पष्ट तौर पर भाजपा की 40 सीटों प्रचंड विजय के रणनीति के नए शिल्पकार बन ऋतुराज सिन्हा उभरे हैं। सीधे कहें तो महागठबंधन के सबसे…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 74 बसंत देख चुके हैं। बिहार के युवाओं ने नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है। नीतीश कुमार ने इस बार एमवाई (महिला+युवा) के फार्मूले पर फोकस किया और महागठबंधन पूरी तरह इसमें फंस कर हार गया। बिहार में 1.77 करोड़ से अधिक युवा मतदाता हैं। इनमें 14.84 लाख ने पहली बार मतदान किया। राजनीतिक दलों ने शिक्षा, रोजगार जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर युवाओं को आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया और जनसभाओं का सहारा लिया। नीतीश ने 5 लाख से ज्यादा नौकरियां दीं—शिक्षक, पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी। हर सभा में वे कहते,’जाकर अपने…