Author: News Maati

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं की शक्ति की प्रशंसा करते हुए एक संदेश में आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के महत्व को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश अपने सपनों को साकार कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की युवा शक्ति का दृढ़ संकल्प अतुलनीय है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतवर्ष की युवाशक्ति का दृढ़ संकल्प अतुलनीय है। हमारे युवा साथी जो ठान लेते हैं, वो करके दिखाते हैं। यही वजह है कि आज हमारा देश अपने सपनों को साकार कर रहा…

Read More

रांची। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ (प्रभात तारा) मैदान में रविवार को वृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति के बैनर तले कुड़मी अधिकार महारैली का आयोजन किया गया। महारैली की अध्यक्षता समिति के मुख्य संयोजक शीतल ओहदार ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र महतो एवं सखीचंद महतो ने संयुक्त रूप से किया। रैली में राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में कुड़मी समाज के लोग शामिल हुए। महारैली में वक्ताओं ने कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने तथा कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थान देने की लंबित मांगों पर केंद्र…

Read More

रामगढ़। रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में रविवार को इनरव्हील क्लब ऑफ़ रामगढ़ के तत्वावधान में अनुराधा श्रॉफ और नमिता श्रॉफ के निवास स्थान पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दीं। समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेल और गीत-संगीत ने समां बांध दिया। सदस्यों ने पारंपरिक और आधुनिक गीतों पर झूमते हुए उत्सव का आनंद उठाया। हंसी-ठिठोली और मस्ती के बीच पूरा वातावरण होली के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में स्वादिष्ट व्यंजनों की भी…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल के मरंगपोंगा और कोलभंगा इलाके में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से सीआरपीएफ की कोबरा 209 बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक घायल हो गए। धमाके के तुरंत बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कोबरा बटालियन के हवलदार विक्रम यादव को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि उनके पेट में गोली लगी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबल खुफिया सूचना के आधार पर जराइकेला थाना…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायलके हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत के बाद दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। वहीं चीन और उत्तर कोरिया ने भी नाराजगी जाहिर की है। इजरायली मीडिया टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई इंसानी नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी नियमों का उल्लंघन करती है। पुतिन ने ईरानी समकक्ष मसूद पेजेशकियन को लिखे एक नोट में कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ…

Read More

मदुरै। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के मदुरै में विकास कार्यों का उद्घाटन और आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन तमिलनाडु के विकास के सफर में एक गौरवपूर्ण अध्याय का प्रतीक है। हमने 4400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी हैं, उनका उद्घाटन किया है और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं संपर्क व्यवस्था में बदलाव लाएंगी, अर्थव्यवस्था को गति देंगी, रोजगार सृजित करेंगी और लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाएंगी। किसानों के लिए बाजारों तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़कें, पर्यटकों और…

Read More

रांची। अभाकाम के प्रदेश कार्यालय में वार्ड – 25 की नव निर्वाचित पार्षद के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। महिला समाज कल्याण व कला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती सुषमा राज को माला पहना कर पुष्पगुच्छ प्रदान किये गए। मौक़े पर श्रीमती राज ने वार्ड – 25 के वाशिंदों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि लोग अपनी समस्याओं को लेकर उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। अभिनंदन समारोह में उमा सिन्हा, प्रीति सिन्हा, स्मिता, रेणुबाला धर, सत्या सिन्हा समेत कई सदस्य मौज़ूद थे।

Read More

नई दिल्ली। इजरायल के साथ युद्ध के बीच ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई की मौत को लेकर कहा कि ईरान में अब शांति आएगी। हालांकि, शुरुआत में ईरानी मीडिया ने पीएम नेतन्याहू के दावे को खारिज किया था, लेकिन बाद में उन्होंने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “आज हमने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में शामिल कई बड़े नेताओं को मार गिराया है और हम इस सरकार की कई जगहों को टारगेट करते रहेंगे। हमने उस जगह को…

Read More

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन । ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद, अमेरिका के भीतर एक नया राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। शनिवार रात वाशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर और दर्जनों अन्य शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। वे राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान पर किए गए हमलों को “अवैध और असंवैधानिक” बता रहे हैं। अमेरिका में ‘एंटी-वार’ प्रदर्शनों की लहर : प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कांग्रेस की अनुमति के बिना ईरान पर हमला करके अमेरिकी संविधान का उल्लंघन किया है। “ईरान पर युद्ध रोको” और “हमे एक और अंतहीन युद्ध…

Read More

तेहरान ।अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर इसकी घोषणा की है। इसके पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अधिकारियों ने भी खामेनेई की मौत का दावा किया था। रविवार सुबह ईरान के सरकारी मीडिया ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। ईरान के सरकारी टीवी ने कहा कि सुप्रीम लीडर खामेनेई शहीद हो गए हैं। ईरान के मौलवी राज वाले सिस्टम ने चार दशक से ज्यादा समय तक देश पर राज किया है। ऐसे में खामेनेई…

Read More