Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने की खटिया बैठकर रातभर रिंग बांध मरम्मत की निगरानी
- यूपी-बंगाल समेत 20 राज्यों में एसआईआर को लेकर चलेगा विशेष अभियान, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
- गांधी जयंती पर उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि
- अनंत कथा की पूर्णाहुति करेंगे ललन सिंह
- बिहार एमएलसी चुनाव में महागठबंधन की गांठ ढीली, 4 सीटों पर राजद से कांग्रेस का सीधा मुकाबला
- पुतिन ने की पीएम मोदी के यूक्रेन शांति प्रयासों की सराहना, बोले- समाधान के लिए उनके पास अच्छे विचार
- 22 विदेशी महिलाओं ने गयाजी में किया पिंडदान, पितृपक्ष में मांगी पुरखों के लिए शांति
- झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति
Author: News Maati
रांची। भाजपा ने बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले को लेकर हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि यदि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तो कई प्रभावशाली और सफेदपोश चेहरों का पर्दाफाश होना तय है। अजय साह ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि यह ट्रेजरी घोटाला जितना साधारण दिखाया जा रहा है, वास्तविकता में उतना ही जटिल और संगठित है। उन्होंने कहा कि बोकारो में गिरफ्तार कौशल पांडे लंबे समय तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का करीबी रहा है। यही कारण है कि उसे पूर्व डीजीपी की…
रांची। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आॅगेर्नाइजेशन (जीतो) रांची चैप्टर की ओर से विश्व नवकार महामंत्र दिवस का द्वितीय संस्करण मारवाड़ी भवन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इसमें 1000 से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और कार्यक्रम प्रात: 7:30 बजे से 9:36 बजे तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत मंगलाचरण से हुई, जिसके बाद णमोकार मंत्र की महिमा पर विचार व्यक्त किए गए तथा प्रख्यात गायक विशाल जैन ने भक्ति प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति अभय कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान अमित शाह के संबोधन का…
चतरा। पिपरवार थाना क्षेत्र स्थित कांटा घर के समीप गुरुवार सुबह अपराधियों ने खुलेआम गोलियां बरसाकर दहशत फैला दी। अशोक परियोजना के 06 नंबर कांटा घर के समीप हुई इस घटना में ट्रक मालिक बासुदेव गंझू गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। जहां वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।सुबह में दो बाइकों पर सवार 05 से 06 नकाबपोश अपराधी अचानक मौके पर पहुंचे और बेंती तिलेटोंगरी निवासी बासुदेव गंझू को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध 04…
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर राष्ट्र के नाम संदेश साझा किया है। उन्होंने कहा कि अगर हमें विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करना है तो हमें हमारी मातृशक्ति को उनके पूर्ण सामर्थ के साथ राष्ट्र के विकास में जोड़ना ही होगा। अपने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “माताओं, बहनों और बेटियों से एक बात करना चाहता हूं। भारत ने तय किया है कि 2047 में जब भारत की आजादी के 100 साल होंगे, तब तक हमें ‘विकसित भारत’ बनाकर रहना है। मैं दो-ढाई दशक के सरकार प्रमुख के रूप में अपने अनुभव…
नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच 7 अप्रैल को दो हफ्ते के लिए सीजफायर को लेकर सहमति बनी है। दोनों पक्ष सीजफायर करने के लिए 10 बिंदुओं पर राजी हुए। इस बीच ईरान ने आरोप लगाया है कि तीन प्वाइंट का उल्लंघन हुआ है। आइए जानते हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच किन 10 बिंदुओं पर सहमति बनी। सीएनबीसी न्यूज के अनुसार, ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने बुधवार को अमेरिका पर दो हफ्ते के सीजफायर समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया। गालिबफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, “अमेरिका…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर गुरुवार को कहा कि महिलाओं के लिए विधायी संस्थाओं में आरक्षण समय की मांग है। इस आरक्षण को लागू करने में किसी भी तरह की देरी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होगी। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने इस विधेयक को लेकर एक लेख में अपने विचार भी शेयर किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महिलाओं के लिए विधायी संस्थाओं में आरक्षण समय की मांग है। इससे हमारा लोकतंत्र और अधिक जीवंत और सहभागी बनेगा। इस आरक्षण को लागू करने में किसी भी तरह की देरी अत्यंत…
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में 40 दिन तक चले तनाव और जंग के असर से जूझ रही दुनिया ने जैसे ही ईरान-अमेरिका सीजफायर की खबर सुनी, तो उनके बीच राहत की उम्मीद जगी। लेकिन इस ऐलान के तुरंत बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान ने सबकी चिंता बढ़ा दी। शांति की उम्मीद करने वालों के सामने एक बार फिर ट्रंप का ‘टैरिफ जिन्न’ निकलकर सामने आ गया है। ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि बिना किसी छूट के अमेरिका को निर्यात होने वाले सभी सामानों पर 50 प्रतिशत तक का भारी टैरिफ लगाया जाएगा। अमेरिका के…
तेहरान। लेबनान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले के बाद ईरान ने होर्मुज को लेकर बड़ा फैसला किया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार जवाबी कार्रवाई के तहत होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों के गुजरने पर रोक लगा दी है। दूसरी ओर हिज्बुल्लाह ने भी चेतावनी दी कि अगर सीजफायर में लेबनान को शामिल नहीं किया गया, तो “समझौता टूट सकता है।” संगठन का कहना है कि अगर इजरायल ने हमले जारी रखे, तो जवाब दिया जाएगा। ब्रिटिश अखबार द गार्डियन के अनुसार, कई शिपिंग सोर्स के मुताबिक, ईरानी नेवी ने तेहरान की इजाजत के बिना होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश…
तेहरान | अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। ईरान ने आधिकारिक तौर पर आरोप लगाया है कि अमेरिका ने 10 बिंदुओं वाले शांति प्रस्ताव की तीन महत्वपूर्ण शर्तों का उल्लंघन किया है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाग़र ग़ालिबाफ़ ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में बातचीत करना अब तर्कसंगत नहीं रह गया है। स्पीकर ग़ालिबाफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर जारी अपने बयान में कहा कि अमेरिका की वादे तोड़ने की पुरानी आदत रही है। उन्होंने उन तीन विशिष्ट…
रांची। रांची में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को दिवंगत जेएन सिंह (राज्य सरकार के अवकाश प्राप्त अधिकारी) के निधन पर आयोजित संस्कार भोज में शामिल होने पिस्का मोड़ (शारदा बैट्री गली) स्थित उनके आवास पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत जेएन सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. सिंह के पुत्र विनोद कुमार सिंह एवं अन्य शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना…