Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने की खटिया बैठकर रातभर रिंग बांध मरम्मत की निगरानी
- यूपी-बंगाल समेत 20 राज्यों में एसआईआर को लेकर चलेगा विशेष अभियान, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
- गांधी जयंती पर उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि
- अनंत कथा की पूर्णाहुति करेंगे ललन सिंह
- बिहार एमएलसी चुनाव में महागठबंधन की गांठ ढीली, 4 सीटों पर राजद से कांग्रेस का सीधा मुकाबला
- पुतिन ने की पीएम मोदी के यूक्रेन शांति प्रयासों की सराहना, बोले- समाधान के लिए उनके पास अच्छे विचार
- 22 विदेशी महिलाओं ने गयाजी में किया पिंडदान, पितृपक्ष में मांगी पुरखों के लिए शांति
- झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति
Author: News Maati
देवघर। असम के मुख्यमंत्री डॉ.हिमंत बिस्व सरमा बुधवार को बाबा नगरी देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। देवघर आगमन के दौरान उनके साथ गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे। देवघर एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया। स्वागत के बाद उनका काफिला शहर की ओर रवाना हुआ। शहर प्रवेश के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले अनुकूलचंद्र ठाकुर सत्संग आश्रम पहुंचे,जहां…
रांची। गढ़वा जिले में एक अनोखी और चर्चित शादी का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग में बीच सड़क पर ही सिंदूर भरकर उसे जीवनसाथी बना लिया। दरअसल, दो दिन पहले गढ़वा शहर में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से होटल चेकिंग अभियान चलाया था। शहर के कई नामी होटलों एसएनसी, आरडीएक्स और रंका रोड स्थित तिवारी रेस्ट हाउस में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान 14 कपल आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए, जिनमें कुछ प्रेमी-प्रेमिका भी शामिल थे। पुलिस सभी को थाने लेकर…
पटना। राज्य की सभी 5053 ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र खोले जाएंगे। इसमें प्रथम चरण में 15 अप्रैल तक दो हजार ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र खोलने का लक्ष्य है। पंचायती राज निदेशक नवीन कुमार सिंह ने बुधवार को 21 जिलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों यह निर्देश दिया। निदेशक ने कहा कि आधार सेवा केंद्र खुलने से नया आधार कार्ड बनने के साथ ही नाम, जन्मतिथि आदि में सुधार हो सकेगा। निदेशक ने पंचायतों में अवस्थित मोक्षघाम या कब्रिस्तान में अंत्येष्टि के बाद मृतक के परिजनों को 24 घंटे के अंदर मृत्यु प्रमाणपत्र जारी…
नई दिल्ली। सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का दौरा किया। उन्होंने लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरकर इसकी लड़ाकू क्षमता, फुर्ती और मिशन की तैयारी का अनुभव किया। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एचएएल के हेलीकॉप्टर हैंगर के दौरे में चल रहे आॅपरेशन्स और क्षमताओं के बारे में जानकारी हासिल की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी फरवरी में जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से प्रचंड में उड़ान भरी थी।चीन के खतरों को देखते हुए सेना ने असम के मिसामारी में प्रचंड को तैनात किया है। यहां से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) महज 250 किमी.…
मुंबई। पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की खबर आने से घरेलू शेयर बाजार आज जोरदार तेजी का गवाह बन गया। दिन के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगभग चार प्रतिशत तक उछल गए। आज के कारोबार की शुरूआत भी जबरदस्त मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लगातार लिवाली का जोर बनाए रखा। हालांकि बीच-बीच में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली के झटके भी लगते रहे, जिससे बाजार की चाल में मामूली उतार चढ़ाव भी होता रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 3.95 प्रतिशत और…
रांची। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक आए आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई। इस घटना से सुरक्षा बलों में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बल इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च आॅपरेशन चला रहे थे। मंगलवार देर रात अभियान के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। इसी दौरान बाबू डेरा कैंप के पास तेज…
रांची। रांची में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के तहत नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान में बुधवार को ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन विषय पर राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान 13 डॉक्टरों और 12 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के सभी पंचायतों में जल्द ही हेल्थ कॉटेज स्थापित किए जाएंगे, जहां लोगों को इलाज के साथ बेहतर स्वास्थ्य वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा के विस्तार से दूर-दराज क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच रही हैं और भविष्य में इसे और मजबूत किया…
रांची। बुधवार को रांची सहित आसपास के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर की गति से तेज हवा के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में ०5 से ०6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और वातावरण काफी ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने ०9 अप्रैल को राज्य के 14 जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई है। विभाग की ओर से इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों…
रांची । झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में हुए करोड़ों रुपये के टेंडर कमीशन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ राजीव लोचन और रिटायर्ड एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिल कुमार ने बुधवार को रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत प्रदान की है। अदालत ने जमानत मंजूर करते हुए निर्देश दिया कि दोनों आरोपी अपना पासपोर्ट जमा करेंगे और बिना अनुमति के देश नहीं छोड़ेंगे। गौरतलब है कि ईडी ने हाल ही में इस घोटाले में 14 आरोपियों…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के पहले बुधवार को 4954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। पटना के शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में इन सभी को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से विनीता कुमारी, स्वाति कुमारी और रौशनी कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त एएनएम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री…