Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने की खटिया बैठकर रातभर रिंग बांध मरम्मत की निगरानी
- यूपी-बंगाल समेत 20 राज्यों में एसआईआर को लेकर चलेगा विशेष अभियान, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
- गांधी जयंती पर उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि
- अनंत कथा की पूर्णाहुति करेंगे ललन सिंह
- बिहार एमएलसी चुनाव में महागठबंधन की गांठ ढीली, 4 सीटों पर राजद से कांग्रेस का सीधा मुकाबला
- पुतिन ने की पीएम मोदी के यूक्रेन शांति प्रयासों की सराहना, बोले- समाधान के लिए उनके पास अच्छे विचार
- 22 विदेशी महिलाओं ने गयाजी में किया पिंडदान, पितृपक्ष में मांगी पुरखों के लिए शांति
- झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति
Author: News Maati
रांची। प्रोफेसर सरोज शर्मा को रांची विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल-सह-झारखंड के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुच्छेद 10 (2) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इनकी नियुक्ति की है। प्रो. सरोज शर्मा वर्तमान में गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, द्वारका, नई दिल्ली में स्कूल ऑफ एजुकेशन की प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र पुराना सोनारी की 27 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में उसके पिता बैजनाथ प्रसाद ने शुक्रवार को सिदगोड़ा निवासी विजय कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि युवक की बातों और व्यवहार से उनकी बेटी मानसिक रूप से आहत हो गई थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। घटना गांधी रोड,पुराना सोनारी की है। मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है। उसके पिता बैजनाथ प्रसाद ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि 9 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे पूजा ने…
चतरा। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने गिद्धौर थाना के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर शिवा यादव, सीसीटीएनएस आॅपरेटर दिलीप कुमार तथा मुंशी महेश कुमार को निलंबित कर दिया है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के प्रारंभिक जांच में तीनों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस विभाग…
रांची। झारखंड में पुलिस कार्यालयों से संदिग्ध वित्तीय निकासी का मामला सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार सभी जिलों और इकाइयों को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। यह कदम प्रधान महालेखाकार की रिपोर्ट में बोकारो पुलिस कार्यालय से वेतन मद में अनियमित भुगतान उजागर होने के बाद उठाया गया है। मुख्यालय की ओर से रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी, सभी जिलों के एसपी, विभिन्न पुलिस इकाइयों के समादेष्टा, रेंज डीआईजी और जोनल आईजी को पत्र भेजकर अपने-अपने…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को चुनावी घोषणापत्र जारी किया, जिसे पार्टी ने ‘भरोसा पत्र’ नाम दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में इस संकल्प पत्र का अनावरण किया। घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं और किसानों समेत सभी प्रमुख वर्गों को ध्यान में रखा गया है। इसमें कई योजनाओं और नकद सहायता के वादे भी शामिल हैं। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि यह संकल्प पत्र बंगाल को निराशा से बाहर निकालने का रास्ता दिखाएगा। उन्होंने दावा किया कि यह दस्तावेज कानून का राज स्थापित करने,…
नई दिल्ली । भारतीय सेना के प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने अनुभवों और विचारों को साझा किया। इस दौरान उन्होंने सैन्य निर्णयों में नैतिकता, ऑपरेशन सिंदूर, आस्था और व्यक्तिगत जीवन के प्रभाव जैसे अहम मुद्दों पर खुलकर बात की। आईआईएमयूएन के पॉडकास्ट के एक एपिसोड में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उन प्रभावों के बारे में बात की, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में उनके नेतृत्व को आकार दिया है। ऋषभ शाह द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह पॉडकास्ट सार्वजनिक हस्तियों के जीवन के उन शुरुआती अनुभवों को सामने लाने के लिए जाना…
नई दिल्ली । लगभग दो दशक तक बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले नीतीश कुमार ने शुक्रवार दोपहर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। नई दिल्ली में राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ दिलाई। इस मौके पर राज्यसभा में नेता सदन व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन, कांग्रेस के जयराम रमेश, जेडीयू व भाजपा नेता मौजूद रहे। नीतीश कुमार के इस शपथग्रहण के साथ ही बिहार की सियासत में भी एक ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत हो गई है। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव से ठीक पहले हलचल तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने बड़ा फैसला लेते हुए हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है। अब पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह बंगाल में किसी भी दल के साथ मिलकर नहीं, बल्कि अकेले चुनाव लड़ेगी। एआईएमआईएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए साफ कहा, “हुमायूं कबीर के खुलासों से यह जाहिर हो गया है कि बंगाल के मुसलमान कितने कमजोर हैं। एआईएमआईएम ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे…
पटना । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार होगी और असम में हिमंत बिस्वा सरमा फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि इस बार केरल, असम और पुडुचेरी में इतना मतदान प्रतिशत रहा, इतिहास में उतने वोट कभी नहीं पड़े। उन्होंने कहा, “केरल, असम और पुडुचेरी का मतदान प्रतिशत बताता है कि चुनाव आयोग का एसआईआर गलत मतदाताओं को सूची से बाहर करने में सफल हुआ है। इस बार पात्र मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया, जिससे वोटिंग प्रतिशत…
पटना। जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के नेता हरिवंश नारायण सिंह एक बार फिर राज्यसभा सांसद बनाए गए हैं। वे राज्यसभा के उप सभापति भी हैं। प्रख्यात पत्रकार हरिवंश को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा सांसद मनोनीत किया है। उनकी राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो गया था। अब उनका नया कार्यकाल शुरू होगा। हरिवंश के आज ही नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा सांसद की शपथ लेने की संभावना है। हरिवंश नारायण सिंह, जो हरिवंश के नाम से अधिक लोकप्रिय हैं, को अप्रैल 2014 में जनता दल यूनाईटेड ( जदयू ) ने बिहार से पहली बार राज्यसभा में…