Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- अस्थायी कर्मचारी भी पेंशन के हकदार, झारखंड हाई कोर्ट का फैसला
- लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस, अवैध शराब नेटवर्क होगा पर्दाफाश
- रिम्स में यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
- राज्यपाल संतोषगंगवार ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र
- हेमन्त सोरेन ने भरा एन्यूमरेशन फार्म, सहभागिता का दिया संदेश
- ओपन जेलों की मॉनिटरिंग पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट तलब
- कोडरमा घाटी में छह वाहन के बीच आपस में टक्कर, रात भर जाम में फंसे रहे यात्री
- बार परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त, हिमांशु सिंह हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
Author: News Maati
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्ची शामिल हैं। घटना में लगभग छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (एसबीएमसीएच) में चल रहा है। पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल के कुल्टी क्षेत्र का रहने वाला एक परिवार बिहार में एक शादी समारोह में शामिल होने अपनी कार से जा रहा था। हादसा पंचमाधव नामक जगह पर उस समय हुआ जब ड्राइवर को झपकी आ गई…
रांची। बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद अब झारखंड में बदलाव की आहट हुयी तेज । विश्वसनीय सूत्र का दावा है कि दिल्ली में दो दिन पहले झामुमो के नेता एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की भाजपा के एक शीर्ष नेता से मुलाकात हुई है। दावा यह भी है कि बातचीत केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि साथ आने की प्रारंभिक सहमति बन चुकी है। चर्चा तो यहां तक है कि डिप्टी सीएम पद पर भी विमर्श आगे बढ़ चुका है और यह भूमिका बाबूलाल मरांडी या चम्पाई सोरेन में से किसी एक को दी…
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नेशनल हाइवे उपयोगकतार्ओं की सुरक्षा बढ़ाने और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए रिलायंस जियो के साथ मोबाइल आधारित सुरक्षा अलर्ट सिस्टम लागू करने के लिए समझौता किया है। इसके जरिए दुर्घटना-संभावित क्षेत्रों, धुंध प्रभावित इलाकों, आवारा पशुओं वाले स्थानों और आपातकालीन मार्ग परिवर्तनों के पास पहुंचने पर यात्रियों को एसएमएस, व्हाट्सएप और उच्च प्राथमिकता कॉल के माध्यम से समय पर चेतावनी दी जाएगी। इसे एनएचएआई के डिजिटल प्लेटफॉर्म ह्यराजमार्ग यात्राह्ण ऐप और हेल्पलाइन के साथ चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जाएगा। इससे नेशनल हाइवे पर यात्रा और अधिक सुरक्षित हो जाएगी।…
मुंबई। रुपये में बड़ी गिरावट के दबाव में घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को लगातार तीसरे दिन लुढ़क गये और प्रमुख सूचकांक एक सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 503.63 अंक (0.59 प्रतिशत) लुढ़ककर 85,138.27 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 143.55 अंक यानी 0.55 प्रतिशत टूटकर 26,032.20 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का 25 नवंबर के बाद का निचला स्तर है। औद्योगिक उत्पादन के अक्टूबर के आंकड़े कमजोर रहने और रुपये पर जारी दबाव से बाजार में शुरू से ही बिकवाली हावी रही।…
पटना। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने पूर्ववर्ती मंत्रियों की तरह इस विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त करने के संकल्प को दोहराया है। मंगलवार को विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं निगरानी के लिए विशेष सेल बनेगा। वे स्वयं जिलों में समीक्षा करेंगे। इसकी शुरूआत 15 दिसंबर को लखीसराय से होगी। उपमुख्यमंत्री ने सभी अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी लगाने और अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम, पदनाम एवं संपर्क नंबर सहित सूचनापट प्रदर्शित करने का आदेश दिया। उपमुख्यमंत्री ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, शिकायत प्रबंधन प्रणाली, भूमि सर्वेक्षण एवं भू-लगान…
लखनऊ। योगी सरकार ने अयोध्या को विश्वस्तर पर एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। टाटा संस के सहयोग से अयोध्या में प्रस्तावित विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय के लिए राज्य सरकार ने 25 एकड़ के स्थान पर अब 52.102 एकड़ जमीन नि:शुल्क देने का निर्णय लिया है। इस आशय का प्रस्ताव मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यहां लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूर किया गया। इस बैठक में कुल 19 अहम प्रस्तावों पर मोहर लगी है। कैबिनेट के निर्णयों के बारे में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शासन व्यवस्था में प्रशासनिक नहीं, बल्कि वैचारिक और सांस्कृतिक परिवर्तन को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के नए परिसर का आधिकारिक नाम सेवा तीर्थ घोषित किया है। इसी के साथ केंद्रीय सचिवालय को अब कर्तव्य भवनके नाम से जाना जाएगा। सरकार ने कहा है कि ये बदलाव सत्ता के बजाय जिम्मेदारी और पद के बजाय सेवा की भावना को प्रबल करने वाले हैं। यह नया परिसर, जिसे सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव के नाम से विकसित किया जा रहा था, अब अंतिम चरण में है। इसी परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय के…
जमशेदपुर। झारखंड के सभी बांग्ला भाषियों को संगठित करने के उद्देश्य से संस्था बंग बंधु की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन प्रेक्षागृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा व महासचिव उत्तम गुहा के अध्यक्षता संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पेट्रोन के रूप में रबीन्द्रनाथ दास (बहरागोड़ा) और चित्तो रंजन दास (पोटका) को मनोनीत किया गया। साथ ही एडवाइजर सुबोध गोराई, अध्यक्ष प्रकाश मुखर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष एस.के. माइति (बहरागोड़ा), देबजीत सरकार, तोतन दत्ता, महासचिव बाबूलाल चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष सौरव चटर्जी और सह-कोषाध्यक्ष प्रणब बराट…
नयी दिल्ली। संचार साथी ऐप को लेकर विपक्ष की चिंताओं के बीच संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह स्वैच्छिक और वैकल्पिक है और किसी भी तरह अनिवार्य नहीं है। इस ऐप को निजता के लिए खतरा बताये जाने को अफवाह करार हुए श्री सिंधिया ने कहा कि यह स्वैच्छिक ऐप है और इसका इस्तेमाल उपयोगकर्ता की इच्छा पर निर्भर है। उपयोगकर्ता चाहे तो अपने मोबाइल पर इसे सक्रिय करे या न करे और वह आसानी से इसे डिलीट भी कर सकता है। श्री सिंधिया ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट…
रांची। राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार को एसएसपी राकेश रंजन ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने थाने के मुंशी परशुराम को भी निलंबित कर दिया है। रांची आईजी मनोज कौशिक ने थानेदार और मुंशी के सस्पेंड होने की पुष्टि की है। 29 नवंबर को रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज रोड नंबर 5 में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई थी। दरअसल, नितेश पांडेय नामक युवक जो रेलवे में कार्यरत था उसकी शनिवार को ही शादी थी, लेकिन इससे पहले ही किशोरगंज से रोड नंबर 05 स्थित नितेश पांडेय…