Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार के वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने की खटिया बैठकर रातभर रिंग बांध मरम्मत की निगरानी
- यूपी-बंगाल समेत 20 राज्यों में एसआईआर को लेकर चलेगा विशेष अभियान, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
- गांधी जयंती पर उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि
- अनंत कथा की पूर्णाहुति करेंगे ललन सिंह
- बिहार एमएलसी चुनाव में महागठबंधन की गांठ ढीली, 4 सीटों पर राजद से कांग्रेस का सीधा मुकाबला
- पुतिन ने की पीएम मोदी के यूक्रेन शांति प्रयासों की सराहना, बोले- समाधान के लिए उनके पास अच्छे विचार
- 22 विदेशी महिलाओं ने गयाजी में किया पिंडदान, पितृपक्ष में मांगी पुरखों के लिए शांति
- झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति
Author: News Maati
सारण। सोनपुर में बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को ऐतिहासिक बाबा हरिहर नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान शिव और विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सारण जिले के सोनपुर में अपने पहले दौरे पर यहां पहुंचे सम्राट चौधरी ने सपरिवार बाबा का दूध एवं जल से अभिषेक किया और राज्य की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात एनडीए के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के…
रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें स्थायी सहारा देने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने संयुक्त रूप से दो पीड़ित परिवारों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर निम्नवर्गीय लिपिक (एलडीसी) पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा। यह पहल उन परिवारों के पुनर्वास की दिशा में उठाया गया कदम है, जिन्होंने उग्रवादी घटनाओं में अपने परिजनों को खो दिया था और लंबे समय से आर्थिक और सामाजिक…
हजारीबाग। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में शुक्रवार को चार कुख्यात नक्सली मारे गए। इनमें 15 लाख रुपये का इनामी सहदेव महतो उर्फ अनुज (आरसीएम), महिला नक्सली नताशा (एसजेडसीएम), एरिया कमांडर बुधन करमाली(एसी) और रंजीत गंझू(एसी) शामिल है। केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंडू खपियां गांव में हुए इस संयुक्त आॅपरेशन में कोबरा बटालियन और हजारीबाग पुलिस शामिल थी। सुरक्षाबलों ने मौके से 4 हथियार बरामद किए हैं। इनमें 2 एके 47 राइफल, एक इंसास राइफल शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च आॅपरेशन जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के…
नई दिल्ली । हरिवंश नारायण सिंह को एक बार फिर से राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है। हरिवंश को उपसभापति चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उपसभापति के रूप में लगातार निर्वाचित होना अपने आप में इस सदन के हरिवंश नारायण सिंह के प्रति गहरे विश्वास का प्रतीक है। यह उनके अनुभव, उनकी सहज कार्यशैली और सभी को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता का सम्मान भी है और उसकी स्वीकृति भी। पीएम मोदी ने कहा कि सभी ने उनके नेतृत्व में सदन की कार्यवाही…
नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। गौतम अदाणी की कुल संपत्ति बढ़कर 92.6 अरब डॉलर हो गई है, जिससे वह वैश्विक स्तर पर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति 90.8 अरब डॉलर रह गई है और वह 20वें स्थान पर खिसक गए हैं। शीर्ष स्तर पर हुए इस फेरबदल से भू-राजनीतिक तनाव और बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के…
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि इन पार्टियों ने सत्ता में रहते हुए एससी, एसटी, ओबीसी और मुस्लिम समाज के अधिकारों को लागू करने में गंभीरता नहीं दिखाई, जबकि अब राजनीतिक लाभ के लिए इन वर्गों की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्गों को ऐसे दोहरे चरित्र वाली पार्टियों से सावधान रहकर अपने अधिकारों और आत्मनिर्भरता पर ध्यान देना चाहिए। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पर…
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जयंती के अवसर पर देशभर के नेताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें एक सच्चा जननेता बताया, जो अपने साहस, दृढ़ विश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी निष्ठा के लिए जाने जाते थे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। इस वर्ष उनकी 100वीं जयंती वर्ष की शुरुआत हो रही है और यह एक समृद्ध एवं न्यायपूर्ण भारत के उनके स्वप्न को साकार करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान अब समझौता होने के काफी करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि परमाणु समझौते पर प्रगति हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो संघर्ष विराम (सीजफायर) को आगे बढ़ाया जा सकता है। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “ईरान समझौता करना चाहता है और हम उनसे बहुत अच्छे तरीके से बातचीत कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि ईरान अब वे कदम उठाने को तैयार है, जिनके लिए वह दो महीने पहले तैयार नहीं था। उन्होंने साफ किया कि…
रांची। गंभीर बीमारी से जूझ रही गिरिडीह की बच्ची यामिका पटेल के इलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से 15 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि बच्ची की स्थिति बेहद गंभीर थी और डॉक्टरों ने महंगे इंजेक्शन की जरूरत बताई थी, जिसे परिवार वहन करने में सक्षम नहीं था। मामले में मंत्री ने कहा कि जब बच्ची के परिजन उनके पास पहुंचे, तो उन्होंने तय किया कि हर हाल में उसकी मदद की जाएगी। एक भी बच्चा इलाज के अभाव में अपनी…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता झारखंड के लोकायुक्त होंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार द्वारा अनुसंशित प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान करते हुए उन्हें लोकायुक्त नियुक्त किया है।लोकभवन से मिली जानकारी के अनुसार अधिसूचना जारी होने के बाद जल्द ही उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी जाएगी। न्यायमूर्ति अमिताभ गुप्ता इससे पहले झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष रहे हैं। वह 1997 में न्यायिक सेवा में आए और संयुक्त बिहार के समय एडीजे के रूप में योगदान दिया। बहुचर्चित चारा घोटाला केस की सुनवाई करने वाले न्यायमूर्ति अमिताभ गुप्ता वर्ष 2013…