Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जंग के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और मिडिल ईस्ट के हालात पर हुई चर्चा
- शिवहर डीडीसी के चार ठिकानों पर एसवीयू की रेड, पत्नी के नाम पटना में 2.26 करोड़ की संपत्ति
- कैमूर के अधौरा पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, आतंकी और दुर्दांत अपराधी कैद होंगे, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
- मुख्यमंत्री नीतीश ने रोहतास के डेहरी आन सोन में 380 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
- बिहार के हर जिले में बनेगा सौर गांव, रूफटॉप सोलर पर 78 हजार तक सब्सिडी मिलेगी
- झारखंड में 1200 डॉक्टरों और 7500 एएनएम की होगी नियुक्ति, विश्व यक्ष्मा दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया ऐलान
- झारखंड में अब 30 मार्च तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी
- रांची के पिठौरिया में बिजली ग्रिड से 1000 किलो कॉपर कॉइल चोरी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप
Author: News Maati
रांची । कांके के एक व्यवसाई को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक बार फिर एक करोड़ रंगदारी की मांग की है। वहीं रंगदारी नहीं देने पर एयरपोर्ट हत्याकांड जैसी वारदात भुगतने की धमकी दी गई है। इस मामले को लेकर कांके थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बिजनेसमैन के मोबाइल पर एक कॉल आया और उसने खुद को प्रिंस खान बताया। कहा कि एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी।इस घटना के बाद से कारोबारी काफी डरा हुआ है।इस संबंध में ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर…
मुंबई । सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली और घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स 1.5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए। आॅटो और बैंक शेयरों ने बाजार को समर्थन दिया, जिससे दोनों प्रमुख बेंचमार्क अपने दिन के उच्चतम स्तर के करीब बंद हुए। दोनों पक्षों के विरोधाभासी बयानों के बीच अमेरिका-ईरान युद्ध में तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों में जोखिम भावना में सुधार हुआ। बाजार बंद होने के समय एनएसई निफ्टी50 399.75 अंक या 1.78 प्रतिशत बढ़कर 22,912.40 पर था, तो वहीं बीएसई सेंसेक्स 1.89…
नई दिल्ली । नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनपीसीआई भीम सर्विसेज लिमिटेड (एनबीएसएल) ने मंगलवार को भीम पेमेंट्स ऐप में यूपीआई पेमेंट के लिए नया बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च किया है। इस नए फीचर के जरिए अब यूजर्स 5,000 रुपए तक के ट्रांजैक्शन को अपने स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से मंजूरी दे सकेंगे, जिससे पेमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा। इस फीचर के साथ यूजर्स को छोटे ट्रांजैक्शन के लिए हर बार यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे गलत पिन डालने या पिन भूलने की वजह…
नई दिल्ली । भारतीय रेलवे ने कन्फर्म टिकट कैंसिल करने के नियमों में बदलाव किया है ताकि दलालों द्वारा टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। नए नियमों के तहत यात्रियों को कुछ मामलों में ज्यादा सुविधा भी दी गई है, खासकर आखिरी समय में बोर्डिंग स्टेशन बदलने को लेकर। संशोधित नियमों के अनुसार, टिकट कैंसिल करने पर मिलने वाला रिफंड अब ट्रेन के चलने से पहले बचे समय के आधार पर तय होगा। साथ ही, यात्रियों को बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा भी दी गई है, जिससे उन्हें अधिक लचीलापन मिलेगा। ये नए नियम 1 अप्रैल से 15…
नई दिल्ली । लैंड फॉर जॉब मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने मंगलवार को उनके खिलाफ दर्ज केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मामले को रद्द करने से साफ इनकार कर दिया है। दरअसल, लालू प्रसाद यादव ने अदालत में याचिका दायर कर यह दलील दी थी कि सीबीआई ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक मंजूरी हासिल नहीं की है, इसलिए पूरे मामले को निरस्त किया जाना चाहिए। हालांकि, हाईकोर्ट ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि याचिका में कोई दम नहीं है। अदालत…
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति अनुसूचित जाति (एससी) से संबंधित है और वह हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा। यह फैसला जस्टिस पी. के. मिश्रा और जस्टिस एन. वी. अंजारिया की पीठ ने सुनाया। अदालत ने कहा कि अनुसूचित जाति का दर्जा भारतीय संविधान के तहत केवल हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों तक सीमित है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति ईसाई…
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को एक बार फिर निर्विरोध रूप से जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। नामांकन के वापस लिए जाने के अंतिम समय गुजर जाने के बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। नीतीश कुमार के अलावा किसी और नेता ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया। जदयू के राष्ट्रीय सचिव और मुख्यालय प्रभारी मोहम्मद निसार ने एक बयान जारी कर मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि मंगलवार सुबह 11 बजे थी। नामांकन वापस लेने का…
वॉशिंगटन । ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध से उपजी चिंताओं के बीच पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वह अमेरिका के संदेशों को ईरान पहुंचा रहा है और ईरान के जवाबों से अवगत करा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर बात की। व्हाइट हाउस के मुताबिक चर्चा का मुख्य विषय ईरान युद्ध था। हालांकि इस बातचीत को संवेदनशील बताते हुए अधिकारियों ने और ज्यादा बताने से इनकार कर दिया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लिविट ने पहले कहा…
वॉशिंगटन। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच बिन्यामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि शांति वार्ता की अटकलों के बावजूद इजरायल अपने सैन्य अभियान को नहीं रोकेगा। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम और लेबनान में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर हमले और तेज किए जाएंगे।नेतन्याहू ने दावा किया कि हालिया इजरायली कार्रवाई में दो और ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा और ईरान के मिसाइल व न्यूक्लियर प्रोग्राम को खत्म करने की दिशा में कार्रवाई जारी रखेगा।इस दौरान…
संयुक्त राष्ट्र। मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य संघर्ष के बाद से अब तक 2,100 से अधिक बच्चे या तो मारे जा चुके हैं या घायल हुए हैं। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के उप कार्यकारी निदेशक टेड चैबन ने दी। उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संघर्ष शुरू हुए 23 दिन हो चुके हैं और इस दौरान पूरे क्षेत्र के बच्चे सबसे ज्यादा नुकसान झेल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह लड़ाई और लंबी चली या बड़े स्तर पर फैल गई, तो लाखों और बच्चों के लिए स्थिति बेहद…