Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार
- ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा
- ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल
- ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
Author: News Maati
रांची। झारखंड स्थापना के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची में आयोजित भव्य झारखंड जतरा कार्यक्रम में रविवार को शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने रांची के जैप-1 ग्राउंड, डोरंडा से फिरायालाल चौक होते हुए बिरसा मुंडा स्मृति पार्क, जेल चौक तक निकाली गई जतरा में पारंपरिक ढोलझ्रनगाड़ा बजाकर स्थानीय लोक कलाकारों की हौसला अफजाई की और स्वयं भी जतरा में शामिल होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा की। जतरा झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, लोककला और जनएकता का जीवंत प्रतीक बनी। जतरा में राज्य की विभिन्न जनजातीय एवं स्थानीय समुदायों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य, गीत,…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को एक पत्र लिखकर राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता और जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह के बीच कथित सांठगांठ की व्यापक जांच की मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच एनआईए से कराने के लिए एजेंसी के महानिदेशक (डीजी) को पत्र लिखा है और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत की संप्रभुता और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताते हुए मामले में तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। मरांडी…
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में भगवान राम की नगरी अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा देश-विदेश की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में भारी भीड़ और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। खासतौर पर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए विशेष प्रोटोकॉल लागू किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार के बाद लालू यादव के परिवार में विद्रोह हो गया। ये विवाद तब खुलकर सामने आया जब लालू यादव को किडनी दान करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव और उनके सलाहकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीति के साथ-साथ परिवार से भी नाता तोड़ने का एलान कर दिया। उनके दुर्व्यवहार के दावों के बाद, अब तेजस्वी की तीन और बहनों का राबड़ी आवास छोड़ना परिवार में अंदरूनी कलह सतह पर आती दिख रही है। आरजेडी की हार के बाद, रोहिणी आचार्य ने सीधे तौर पर तेजस्वी यादव और…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को वृन्दावन योजना में वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि दलित, आदिवासी वीरांगनाओं और पिछड़े समुदायों के असंख्य वीरों को इतिहास के पन्नों में उचित स्थान नहीं मिला। इन नायकों को न सिर्फ पढ़ाया जाना चाहिए था बल्कि उनको पूजा भी जाना चाहिए था। महाराजा बिजली पासी, महाराजा सतान पासी, महाराजा लाखन पासी, महाराजा सुहेलदेव, महाराजा छेटा पासी और महाराजा दालदेव, राजा गंगा बख्श रावत, झलकारीबाई, अवंतीबाई और महावीरी देवी, ये वह नाम हैं जो सोने के अक्षरों में…
पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपना दर्द बयां किया है। अपने पिता को किडनी दान करके जीवनदान देने वाली रोहिणी ने, बिना किसी का नाम लिए, अपने भाई तेजस्वी यादव के कुछ करीबी लोगों पर मानसिक पीड़ा पहुँचाने का आरोप लगाया है। “कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गयीं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया… मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया,…
पटना। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को राजनीति छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने परिवार से दूरी बनाने की भी घोषणा की। फैसले के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कोई परिवार नहीं होने की बात दोहराई। साथ ही उन्होंने संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पार्टी की इस हालत पर सवाल करने को कहा। रोहिणी आचार्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “मेरा कोई परिवार नहीं है। इसके बारे में सभी सवाल संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछिए। उन लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है। उन्हें जिम्मेदारी नहीं लेनी है। पूरी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात में थे। इस दौरान उन्होंने सूरत में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत बिहार में मिली जीत की खुशी से की। उन्होंने कहा कि बिहार में ऐतिहासिक विजय हुई है। उन्होंने गुजरात में रहने वाले बिहार के लोगों के साथ यह खुशी साझा की। उन्होंने कहा कि गुजरात में रहने वाले मेरे बिहारी भाइयों का हक बनता है और मेरी स्वाभाविक जिम्मेदारी बनती है कि आप लोगों के बीच आकर इस विजयोत्सव के कुछ पल का मैं भी हिस्सा बनूं। यह कहीं न कहीं…
रांची। झारखंड स्थापना की 25वीं वर्षगांठ और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 8 हजार 7 सौ 99 करोड़ रुपए की 1087 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और कई मंत्री और वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज अलग झारखंड राज्य गठन का 25 वर्ष पूरा हो चुका है और अब अगले 25 वर्षों के विकास के लिए कार्य योजना बनाने की जरूरत है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने खूंटी के उलिहातु स्थित बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स में…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत एयरपोर्ट पर बिहार के रहने वाले लोगों को संबोधित करते हुए कहा बिहार का ऐतिहासिक विजय हुई हो और अगर हम सूरत से आगे जा रहे हों और बिहार के लोगों से मिले बिना जाएं, तो लगता है यात्रा अधूरी रह गई है। इसलिए गुजरात में रहने वाले और खासकर सूरत में रहने वाले मेरे बिहारी भाइयों का हक बनता है और इसलिए मेरी स्वाभाविक जिम्मेदारी भी बनती है कि आप लोगों के बीच आकर के इस विजयोत्सव के कुछ पल का मैं भी हिस्सा बनूं। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से…