Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार
- ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा
- ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल
- ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
Author: News Maati
फरीदाबाद । दिल्ली बम विस्फोट मामले में मंगलवार सुबह से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी तथा उसके ट्रस्टियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई छापेमारी को लेकर ईडी की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, ईडी सूत्रों के अनुसार, कुल 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू हुई है। ईडी की टीमें दिल्ली के ओखला स्थित यूनिवर्सिटी के मुख्यालय, फरीदाबाद कैंपस और ट्रस्टियों के आवासों-कार्यालयों पर पहुंची हैं। दस्तावेजों की जांच और जब्ती का काम जारी है। ईडी फिलहाल इस मामले से जुड़े संभावित…
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के अंतर्गत बरही में एक ज्वेलर्स से हथियारबंद अपराधियों ने करीब 35 किलोग्राम सोना और 60 किलोग्राम चांदी लूट ली। यह वारदात रविवार देर रात हुई थी, लेकिन लूटे गए जेवरात का ब्योरा सोमवार शाम सामने आया है। आभूषण कारोबारी सुरेंद्र सोनी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, बरही अनुमंडल चौक में पटना रोड पर उनकी ‘जय माता दी ज्वेलर्स’ प्रतिष्ठान है। वे रविवार की रात नौ बजे प्रतिष्ठान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने दुकान से सोना-चांदी के जेवरात निकालकर अपनी कार में रखे थे। तभी दो बाइक पर आए चार…
फरीदाबाद ।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि दिल्ली धमाके के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर लाएंगे और उनके लिए कठोरतम सजा सुनिश्चित करेंगे। शाह ने उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद को जड़ से खत्म करना सरकार की सामूहिक प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के अब तक के ट्रैक रिकॉर्ड के अनुरूप, दिल्ली बम विस्फोट के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा, देश के कानून के शिकंजे में लाया जाएगा और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।…
रांची। मौसम विभाग ने झारखंड के सात जिलों में शीतलहर को अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया है। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों के लिए मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक ‘येलो अलर्ट’जारी किया गया है। सोमवार सुबह गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोहरदगा में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रांची में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम है। खूंटी शहर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री…
पटना । राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता लालू प्रसाद के परिवार में झगड़े की जड़ बताए जा रहे हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले आरजेडी सांसद संजय यादव और उत्तर प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले रमीज की ऐशोआराम की विलासितापूर्ण जिंदगी के सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। तेजस्वी यादव के इन करीबी दोस्तों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वे विदेश में छुट्टियां मनाते हुए महंगे होटलों, प्राइवेट यॉट और महंगे पब में नजर आ रहे हैं। इन्हीं दो लोगों को दोष देते हुए रविवार को लालू…
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई, जिससे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मुख्य बेंचमार्क निफ्टी 26,000 के पार बंद हुआ। इस तेजी ने निवेशकों को सिर्फ एक दिन में करीब 3 लाख करोड़ रुपये का फायदा कराया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 388.17 अंक या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,950.95 और निफ्टी 103.40 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,013.45 पर बंद हुआ। बाजार की तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 445.15 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर अब…
रांची। झारखंड शराब घोटाले मामले में एसीबी ने जांच का दायरा बढ़ाया। एसीबी ने तत्कालीन उत्पाद आयुक्त और वर्तमान में रामगढ़ डीसी के पद पर पदस्थापित फैज अक अहमद को तलब किया है। एसीबी ने उन्हें सोमवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है। इससे पहले एसीबी ने इस मामले में आईएएस मुकेश कुमार और मनोज कुमार से पूछताछ कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में एसीबी ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग तत्कालीन सचिव विनय चौबे सहित 13 लोगों पर नामजद एफआईआर कराया गया है । इस केस में पहली…
ढाका। अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-बांग्लादेश (ICT-BD) ने सोमवार को शेख हसीना के खिलाफ फैसला सुनाया है। 453 पन्नों के फैसले में छह भागों के माध्यम से न्यायाधिकरण ने पाया कि शेख हसीना समेत तीन आरोपियों पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुल्ला अल-मामून ने जुलाई विद्रोह के दौरान मानवता के विरुद्ध अपराध किए थे। विशेष रूप से, न्यायाधिकरण ने शेख हसीना को दो आरोपों में मृत्युदंड की सजा सुनाई है। वहीं, असदुज्जमां खान कमाल को एक आरोप में मृत्यु मौत की सजा दी गई है। बांग्लादेश की प्रमुख समाचार पत्र की वेबसाइट prothomalo के अनुसार मुख्य…
पटना। बिहार चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य वाले प्रकरण से राजद ने ही नहीं, पूरे प्रदेश में सियासत को तेज कर दिया है। केसरिया विधानसभा से जनता दल (यूनाइटेड) की नवनिर्वाचित विधायक शालिनी मिश्रा ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ‘माई-बहिन सम्मान योजना’ पहले अपने घर से शुरू करें और फिर बिहार की बात करें। जनता दल (यूनाइटेड) की नवनिर्वाचित विधायक शालिनी मिश्रा ने रोहिणी आचार्य के प्रकरण पर दुख प्रकट करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, “ऐसा किसी…
रामपुर। दो पैनकार्ड मामले में न्यायालय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्लाको दोषी करार दे दिया है। कोर्ट ने दोनों को सात साल की सजा सुनाई है। आजम खान और अब्दुल्ला दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। दो पैनकार्ड से संबंधित प्राथमिकी भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश सक्सेना ने छह साल पहले सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराई थी। छह दिसंबर 2019 को दर्ज हुई प्राथमिकी में भाजपा विधायक ने अब्दुल्ला के अलग-अलग जन्मतिथि से दो पैन कार्ड बनवाने का आरोप लगाया है। विधायक का कहना…