Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार
- ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा
- ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल
- ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
Author: News Maati
रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में शराब और जीएसटी घोटाला के आरोपितों का डांस करते वीडियो सामने आने के बाद स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई। इस मामले में अगली सुनवाई 5 जनवरी, 2026 को हाेगी। मंगलवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि दो दिनों के अंदर जेल में रेगुलर जेल सुपरिटेंडेंट की नियुक्ति की जाए। साथ ही अदालत ने जेल प्रसाशन को सख्त निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जेल…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को किडनी दान देकर जीवन बचाने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर अपने आलोचकों पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने उन सभी लोगों को आड़े हाथों लिया जो उनकी किडनी दान करने को लेकर अनावश्यक टिप्पणी कर रहे हैं और इसे गलत ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। रोहिणी ने दो टूक कहा कि यदि कोई सच में लालू प्रसाद यादव के लिए कुछ करना चाहता है, तो उसे “झूठी हमदर्दी” जताने के बजाय अपनी ऊर्जा उन गरीब मरीजों की मदद में…
पटना । सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत के बाद बिहार में अब नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पार्टी का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। मौर्य के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और बीजेपी की सीनियर नेता साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना में होने की संभावना है। बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे…
हजारीबाग। बरही थाना क्षेत्र के बरही चौक के समीप जय माता दी ज्वेलर्स में 16 नवंबर को हुई दिनदहाड़े लूट की घटना का पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए सभी आभूषण, हथियार, स्कूटी सहित अन्य सामान बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। उल्लेखनीय हो कि सुबह करीब 9 बजे चार अपराधी दुकान में ग्राहक बनकर घुसे। इनमें से एक ने मालिक जयप्रकाश चौधरी की पत्नी पर हथियार तानकर सोना-चांदी लूट लिया और सभी फरार हो गए। मामले में बरही थाना में मामला दर्ज किया गया…
रांची। झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता के खिलाफ डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजीव कुमार ने की है। उन्होंने पूर्व डीजीपी पर अपने कार्यकाल के दौरान संगठित अपराध और भ्रष्टाचार में शामिल होने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, जिसमें करोड़ों रुपये की अवैध उगाही और आपराधिक संगठनों के संचालन में संलिप्तता शामिल है। अधिवक्ता राजीव कुमार ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने झारखंड के कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा और अन्य के साथ मिलकर ‘कोयलांचल शांति समिति नामक एक आपराधिक संगठन…
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी है कि पुलिस से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पीड़ितों की मदद में विलंब और लापरवाही कतई नहीं होनी चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी तय है। किसी पीड़ित की समस्या के समाधान में अगर कहीं भी कोई दिक्कत आ रही है, तो उसका पता लगाकर निराकरण कराया जाए और किसी स्तर पर जानबूझकर कर प्रकरण को लंबित रखा गया है तो संबंधित की जवाबदेही तय…
पटना। बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में समारोह की तैयारी चल रही है। समारोह में आने वाले आम से खास लोगों के आगमन को देखते हुए सारी तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि गांधी मैदान में बनाया जा रहा मुख्य मंच वीवीआईपी सुरक्षा मानकों के आधार पर तैयार किया जा रहा है। पंडाल, साउंड सिस्टम और आसपास बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। मैदान को अलग-अलग प्रक्षेत्रों में…
जगदलपुर | सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। देश के सबसे चर्चित और खतरनाक नक्सली नेताओं में शामिल हिड़मा को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़–आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर चली मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर हुए हैं, जिनमें हिड़मा और उसकी पत्नी भी शामिल बताए जा रहे हैं। हिड़मा की एक तस्वीर भी सामने आई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। मौके से नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। क्षेत्र में सर्चिंग जारी है। 16 की उम्र में उठाया था हथियार : मादवी हिडमा ने 16 साल की उम्र में…
पटना । कैबिनेट की बैठक के बाद ने जैसे ही अपना इस्तीफा सौंपा, राज्य में कौन बनेगा उप-मुख्यमंत्री का खेल शुरू हो गया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम के 200 पार होते ही सीएम पद को लेकर नो वैकेंसी का बोर्ड लग गया। पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों का ही ट्रंपकार्ड महिलाएं हैं। अब इन दोनों की सोच को साधते हुए क्या समीकरण सामने आता है, उसका खुलासा लगभग 19 नवंबर को हो जाएगा। केंद्र भाजपा के सूत्रों की माने तो महिला को लेकर इस बात को लेकर मंथन हो रहा है कि इस बार महिला…
वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर एच-वन-बी वीजा का समर्थन किया है। उनका कहना है कि विदेशों से आने वाले कामगार जरूरी हैं, क्योंकि वे अमेरिकी कामगारों को प्रशिक्षित करते हैं। व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अब अमेरिका में बहुत कम चिप्स बनती हैं, लेकिन आने वाले एक वर्ष में अमेरिका फिर से बड़े स्तर पर चिप निर्माण करेगा। इसके लिए अमेरिकी लोगों को फिर से चिप बनाना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि पहले अमेरिका यह काम करता था, परन्तु गलती से यह उद्योग ताइवान के हाथों गंवा…