Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- झाररखंड में पुलिस के संरक्षण में अपराधी कर रहे अपराध : अंबा प्रसाद
- रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए
- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाबूलाल मरांडी बोले- आरक्षण उन्हीं को मिले जिनके लिए बना
- झारखंड के नौ जिलों में कल बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, आॅरेंज अलर्ट जारी
- रांची के पंडरा में युवाओं के दो गुटों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग से दहशत
- ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
- झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में
- लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज
Author: News Maati
ईरान ने भारतीय जहाजों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोला, पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की वार्ता का असर
नई दिल्ली। एक दिन पहले पीएम नरेन्द्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच हुई वार्ता और पिछले कुछ दिनों के भीतर ईरान के विदेश मंत्री से भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की चार बार टेलीफोन पर की गई बातचीत का असर दिखने लगा है। ईरान की तरफ से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते भारतीय जहाजों को निकलने का रास्ता मिल सकता है। इस बात के संकेत नई दिल्ली में ईरान के राजदूत मोहम्मद फताली ने दी है। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मीडिया ने इस बारे में जब उनसे पूछा गया कि क्या भारतीय जहाजों को…
रांची। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने सदन में शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। कल्पना सोरेन अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के बजट सत्र की मांग पर कटौती प्रस्ताव के विपक्ष में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि अबुआ सरकार न डरती है और न झुकती है। यह बजट महिलाओं के सम्मान, बच्चों के भविष्य और सामाजिक न्याय को समर्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में महिलाएं अब कदम से कदम मिलाकर…
रांची। झारखंड में सक्रिय साइबर अपराधियों के खिलाफ अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना रांची की टीम ने डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर एक व्यक्ति से करीब 38.62 लाख रुपये ठगने वाले अंतररार्ज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई घाटशिला और कदमा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर की गई। मामला साइबर क्राइम थाना रांची में कांड संख्या 24/26 के तहत दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने सीआईडी को बताया था कि ठगों ने खुद को केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताकर उनसे संपर्क किया। इसके बाद उन्हें एक…
पटना। बिहार विधानसभा को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। इस सूचना के बाद विधानसभा प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। विधानसभा परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मामले की जानकारी मिलते ही विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ आपात बैठक की। जिसमें पूरे मामले की समीक्षा की गई और सुरक्षा से जुड़े आवश्यक निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने प्रभारी सचिव ख्याति सिंह को निर्देश दिया कि वे इस मामले की जानकारी राज्य के मुख्य सचिव…
रांची: झारखंड कैडर के कुल 155 आईएएस (IAS) अधिकारियों ने अपनी चल और अचल संपत्ति का वार्षिक विवरण सार्वजनिक कर दिया है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए गए इन आंकड़ों के अनुसार, राज्य के अधिकारियों की संपत्ति केवल झारखंड तक सीमित नहीं है। कई अफसरों के पास बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारतीय राज्यों में भी कीमती जमीन, मकान और फ्लैट मौजूद हैं।1993 बैच के आईएएस और राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार की ओर से दिए गए विवरण के मुताबिक, उनके पास पैतृक और अर्जित संपत्तियों का बड़ा संग्रह है।मुख्य सचिव अविनाश कुमार…
नई दिल्ली,। लोकसभा में शुक्रवार को एलपीजी और 8 सांसदों के निलंबन को लेकर हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बार-बार अनुरोध के बावजूद विपक्ष के सदस्यों का हंगामा जारी रहा। इसके कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। शुक्रवार सुबर 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस के सांसद वेल के नजदीक पहुंच गए। उन्होंने एलपीजी संकट को लेकर चर्चा की मांग उठाई। इसके साथ ही, 8 सांसदों के निलंबन को वापस लेने के लिए हंगामा किया। स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को शांत कराने की…
वाशिंगटन। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों को नौसैनिक सुरक्षा (एस्कॉर्ट) देने के लिए पूरी तरह तैयार है। संभावनाएं हैं कि इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है। व्हाइट हाउस की डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी अन्ना केली ने आईएएनएस को बताया, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगर जरूरी लगा, तो होर्मुज से अमेरिकी नौसेना के एस्कॉर्ट उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमारी सेना ने 20 से अधिक निष्क्रिय माइन-बिछाने वाली नावों को नष्ट कर दिया है और आगे भी नष्ट की जाएंगी।” व्हाइट हाउस की यह टिप्पणी…
नयी दिल्ली । सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस पर दबाव कम करने के लिए होटलों और रेस्तरां में केरोसिन और कोयले के ईंधन के रूप में इस्तेमाल की अनुमति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा सीमित संख्या में वाणिज्यिक इस्तेमाल के सिलेंडरों की भी आपूर्ति की जायेगी जिसके लिए राज्य सरकारों को प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों की सूची बनानी होगी। सरकार ने गुरुवार को एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग…
पटना। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने गुरुवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार स्वास्थ्य सेवाएं आधारभूत संरचना निगम (बीएमएसआईसीएल) के उप महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) पंकज कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। छापामारी के लिए पहुंची टीम को देखते ही फ्लैट में रखे करीब सवा करोड़ रुपये के हीरा, सोना और चांदी के जेवरात तथा 32 लाख रुपये नकद बाहर फेंकने की कोशिश की। बावजूद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस संपत्ति को जब्त कर लिया।एसवीयू से मिली जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 40 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना में संशोधन किया गया है, जिससे इसका लाभ अब झारखंड के सभी तकनीकी महाविद्यालय की छात्राओं को भी मिलेगा। पहले इस योजना का लाभ केवल झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय की छात्राओं को ही मिलता था। लेकिन अब निजी उच्च शिक्षण संस्थान में तकनीकी की पढ़ाई करने वाली सभी छात्रों को इसका लाभ दिया जाएगा। वहीं, रांची महिला कालेज परिसर में छात्राओं के लिए 528 बेड का छात्रावास अब मोरहाबादी स्थित कल्याण परिषद के परिसर…