Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
- रांची में भाजपा का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
- भाजपा कल मनाएगी 47वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ता लगाएंगे घरों पर पार्टी का झंडा
- रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, एमजीसीपीएल पर रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने चलाई थी गोली
- रांची की 3.89 लाख महिलाओं के खातों में 97.32 करोड़ रुपये ट्रांसफर
Author: News Maati
उडुपी(कर्नाटक) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पवित्र गीता का मानव कल्याण का संदेश हर युग में प्रासंगिक है और वह मानवता, कर्तव्यों के पालन तथा जीवन में सिद्धि के लिए संकल्पों का बोध कराती है। श्री मोदी ने आज उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में शुक्रवार को ‘लक्ष कंठ गीता पारायण’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान ने गीता का संदेश युद्ध भूमि में दिया था इसलिए राष्ट्र की सुरक्षा नीति का मूल भाव गीता में समाहित है। गीता के शब्द व्यक्ति ही नहीं, राष्ट्र की नीति को भी दिशा देते हैं और बताते हैं…
रांची। झारखंड स्टेटस क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) मैदान में प्रस्तावित 30 नवंबर को होनेवाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होनेवाले एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर शुक्रवार को नगर निगम ने स्टेडियम के पास अतिक्रमण हटाया। इस दौरान नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने पारस एचईसी हॉस्पिटल की ओर लगनेवाले दुकान, गुमटी और होटलों को ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमण हटाने को लेकर अस्पताल की तरफ लगनेवाले दुकानों को कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन दुकानदार अपनी दुकानें नहीं हटा रहे थे। अंतत: निगम और प्रशासन की टीम ने दुकानों को जेसीबी की मदद से हटा दिया।…
पणजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गोवा स्थित श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि नए संकल्पों और आत्मविश्वास के साथ आज का भारत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगली जीवोत्तम मठ अपनी स्थापना की 550वीं वर्षगांठ मना रहा है। बीते 550 वर्षों में इस संस्था ने समय के कितने ही चक्रवात झेले हैं। युग बदला, दौर बदला, देश और समाज में कई परिवर्तन हुए, लेकिन बदलते युगों और चुनौतियों के बीच इस मठ ने अपनी दिशा नहीं खोई, बल्कि मठ लोगों को दिशा देने…
रांची। उच्च न्यायालय ने झारखंड पंचायती राज अधिनियम और झारखंड रीजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेआरडीए) के बीच क्षेत्राधिकार के टकराव को सुलझाते हुए एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने एक आदेश में स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पंचायती राज अधिनियम लागू है, ग्राम पंचायतों की शक्तियां प्रभावी होंगी और जेआरडीए अधिनियम की धाराएं, जो पंचायतों के अधिकारों से असंगत हैं, वे उस हद तक ‘निहित रूप से निरस्त’ मानी जाएंगी। यह मामला तब सामने आया, जब याचिकाकर्ताओं ने रांची के नामकुम अंचल के सिदरौल इलाके के ग्रामीण क्षेत्र में जमीन खरीदी और नियमानुसार ग्राम पंचायत से भवन…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। बैठक को औपचारिक भेंट माना जा रहा है, जिसमें वर्तमान राजनीतिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान दोनों ओर से आपसी संवाद और सहयोग की भावना स्पष्ट दिखाई दी।
रांची। लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता और पद्मभूषण से सम्मानित कड़िया मुंडा को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कड़िया मुंडा को पूर्व में भी सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जांच में निमोनिया के लक्षण पाए गए थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता फिलहाल स्वस्थ हैं और बातचीत कर रहे हैं। परिजनों के अनुसार कड़िया मुंडा को ठंड लगने के कारण सांस लेने में परेशानी हुई थी। फिलहाल उन्हें आईसीयू में पर्यवेक्षण में रखा गया है। कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दिल्ली…
नयी दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली करारी हार का ठीकरा कांग्रेस उम्मीदवारों ने महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल राजद पर फोड़ दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली में बिहार चुनाव में हार पर समीक्षा बैठक की। इसमें चुनाव लड़ने वाले पार्टी के 61 उम्मीदवारों से रिपोर्ट ली गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई उम्मीदवारों ने राजद से गठबंधन को पार्टी की शर्मनाक हार का जिम्मेदार ठहराया। सूत्रों का कहना है कि अधिकतर उम्मीदवारों ने समीक्षा…
रांची। गृह एवं कारा विभाग ने रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में तैनात कक्षपाल राहुल कश्यप को जांच के बाद बर्खास्त कर दिया है। जेल प्रशासन की ओर से की गई जांच में राहुल कश्यप के सजायाफ्ता होने की बात छिपाकर नौकरी करने की गंभीर सच्चाई उजागर हुई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि राहुल को किसी तरह का भुगतान अब विभाग से नहीं किया जाएगा। राहुल कश्यप पर यह आरोप था कि उसने अपने सजायाफ्ता होने की बात को छिपाकर रांची के होटवार जेल में उच्च कक्षपाल के…
जमशेदपुर । टाटा स्टील की फेरो अलॉय एवं मिनरल्स डिवीजन के अंतर्गत आने वाले मैंगनीज़ ग्रुप ऑफ माइंस ने सुरक्षा प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 11वें एफआईसीसीआई अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन सेफ्टी सिस्टम्स में गोल्ड अवार्ड हासिल किया है।यह जानकारी शुक्रवार को टाटा स्टील की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। बताया गया है कि ओडिशा के क्योंझर जिले के जोगा क्षेत्र में संचालित इन खदानों को सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार उन्नत मानकों पर काम करने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में टाटा स्टील की ओर से शंभुनाथ झा, चीफ, माइंस…
रांची। रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ के समीप स्थित ‘उत्तम ज्वेलर्स’ दुकान का ताला काटकर अज्ञात चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गये। चोर दुकान से 10 किलो चांदी उड़ा ले गए हैं। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी निकाल कर साथ ले गए हैं। इस संबंध में उत्तम ज्वेलर्स के मालिक ने शुक्रवार को बताया कि दुकान में 10 किलो चांदी के अलावा सोने के कई गहने मौजूद थे। सोने के सभी गहने तिजोरी में बंद थे, इसलिए वह बच गए, लेकिन चोर 10 किलो चांदी अपने साथ ले गए। दुकान में…