Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा

    July 4, 2026

    ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा

    July 4, 2026

    करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
    • ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
    • करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
    • रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
    • बिहार में बालू, शराब, जमीन माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त
    • रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला
    • धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर
    • बिहार में राशन की होम डिलिवरी शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
    Jharkhand

    रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन

    News MaatiBy News MaatiJuly 4, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रामगढ़। रामगढ़ पुलिस अब अपराधियों पर डिजिटल तरीके से नजर रखेगी। एक तरीके से रामगढ़ जिले में अपराध करने वाला हर व्यक्ति पुलिस के डिजिटल शिकंजे में होगा। क्योंकि उसकी हर डिजिटल प्रोफाइल और उसकी निगरानी रामगढ़ जिले के अलावा दूसरे राज्यों में भी रहेगी। ऐसे अपराधियों के सूची में अभी तक 1971 लोग शामिल हैं। इस बात की जानकारी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने दी। उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण और सक्रिय अपराधियों की प्रभावी निगरानी के लिए क्राईम प्रीवेंशन एंड डिटेक्शन विंग बनाया गया है। यह विंग वारदातों के त्वरित उद्भेदन को और अधिक सुदृढ बनाने के उद्देश्य से काम करेगी। यह पूरी तरीके से तकनीक आधारित पहल है, जिसमें 36 सदस्य शामिल किए गए हैं। आरोप पत्रित अपराधियों की डिजिटल प्रोफाइलिंग एवं निगरानी के लिए एक डिजिटल क्रिमिनल मॉनिटरिंग पोर्टल भी विकसित किया गया है। एसपी ने बताया कि 1 जनवरी 2021 से 31 मार्च 2026 तक 12 कैटेगरी में चार्जशीटेड 1971 अपराध कर्मियों की सूची बनाई गई है। आर्म्स एक्ट में रामगढ़ जिले के 194 अपराधी, दूसरे जिले के 119 अपराधी और झारखंड से बाहर के 25 अपराधियों का नाम शामिल है। एनडीपीएस एक्ट में रामगढ़ जिले के 51, दूसरे जिले के 17 और झारखंड के बाहर के 15 अपराधी शामिल हैं।

    हत्या मामले में रामगढ़ जिले के 138, दूसरे जिले के 10 और झारखंड राज्य से बाहर के पांच अपराधी शामिल हैं। रंगदारी मामले में रामगढ़ जिले के 50, दूसरे जिले के 39 और दूसरे राज्य के आठ अपराधी शामिल हैं। डकैती मामले में रामगढ़ जिले के 23, दूसरे जिले के 22 और दूसरे राज्य के दो अपराधी शामिल हैं। लूट मामले में रामगढ़ जिले के 22, दूसरे जिले के 24 और दूसरे राज्य के दो अपराधी शामिल हैं। छिनतई मामले में रामगढ़ जिले के 14, दूसरे जिले के 14 और दूसरे राज्य के छह अपराधी शामिल हैं। चोरी मामले में रामगढ़ जिले के 282, दूसरे जिले के 53 और दूसरे राज्य के 8 अपराधी शामिल हैं। गृह भेदन मामले में रामगढ़ जिले के 91, दूसरे जिले के 13 और दूसरे राज्य के पांच अपराधी शामिल हैं। वाहन चोरी मामले में रामगढ़ जिले के 101, दूसरे जिले के 99 और दूसरे राज्य के 39 अपराधी शामिल हैं। उत्पाद अधिनियम के तहत रामगढ़ जिले के 153, दूसरे जिले के 26 और दूसरे राज्य के 17 लोगों को शामिल किया गया है। अन्य मामले में रामगढ़ जिले के 255, दूसरे जिले के 22 और दूसरे राज्य के सात अपराधी शामिल हैं। इस तरह रामगढ़ जिले में रहने वाले 1374, दूसरे जिले में रहने वाले 458 और दूसरे राज्य में रहने वाले 139 अपराधियों पर पुलिस की सीधी निगाह रहेगी।

    1971 अपराधियों की पूरी प्रोफाइल डिजिटल हो जाएगी। वह जिस जगह के रहने वाले हैं और जिस जगह पर अपराध कर चुके हैं, उसकी पूरी डिटेल पुलिस के पास रहेगी। अपराधी किसी भी जिले में जाएं और कहीं भी छुपें पुलिस की निगाह से बच नहीं सकते हैं।

    एसपी ने बताया कि इस विंग में रामगढ़ एसडीपीओ, पतरातु एसडीपीओ, डीएसपी हेडक्वार्टर, जिले के सभी इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी को आवश्यकतानुसार नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। यह विंग एसपी के प्रत्यक्ष निगरानी और निर्देशन में काम करेगा। इसके कार्यों के नियमित समीक्षा भी होगी।

    यह टीम चार्जशीटेड अपराधियों का जिस थाने में केस हैं और जिस थाना क्षेत्र का वह अपराधी निवासी है, उसका दोहरा भौतिक सत्यापन करेंगे। इस संपूर्ण प्रक्रिया को डिजिटल स्वरूप प्रदान करने के लिए पुलिस की ओर से विशेष डिजिटल पोर्टल विकसित किया गया है। भौतिक सत्यापन होने के बाद सभी अपराधी के डिजिटल प्रोफाइल लिंक इस पोर्टल पर अपडेट हो जाएगी। उसका आपराधिक इतिहास, वेरिफिकेशन डिटेल, वर्तमान निवास, अपराध शैली सहित अन्य आवश्यक सूचना उसपर सुरक्षित रहेगी। भविष्य में होने वाले अपराध की घटना के उद्भेदन में अपराधियों की पहचान करने में भी पुलिस को इससे मदद मिलेगी। साथ ही जमानत पर रिहा हुए अपराधियों पर भी नियमित निगरानी रखी जा सकेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू

    July 4, 2026

    रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला

    July 4, 2026

    अस्थायी कर्मचारी भी पेंशन के हकदार, झारखंड हाई कोर्ट का फैसला

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,405

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,077

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025971

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026811
    Don't Miss
    India

    बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा

    By News MaatiJuly 4, 20262

    जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में देश…

    ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा

    July 4, 2026

    करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू

    July 4, 2026

    रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन

    July 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा

    July 4, 2026

    ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा

    July 4, 2026

    करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू

    July 4, 2026

    रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन

    July 4, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.