Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
- एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
- मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
- कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
- रांची में भाजपा का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
- भाजपा कल मनाएगी 47वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ता लगाएंगे घरों पर पार्टी का झंडा
- रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, एमजीसीपीएल पर रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने चलाई थी गोली
- रांची की 3.89 लाख महिलाओं के खातों में 97.32 करोड़ रुपये ट्रांसफर
Author: News Maati
रामगढ़ । शहर के सैन्य छावनी में स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के किलाहरि ड्रील स्क्वायर में बुधवार को पासिंग आउट परेड समारोह के बीच 962 अग्निवीर जवानों ने देश सेवा की शपथ ली। सेंटर में अग्निवीर के छठे बैच और टेरिटोरियल आर्मी के पहले बैच के जवानों ने 31 सप्ताह के कठिन शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण के समापन पर कदम ताल के साथ शानदार परेड किया। सेंटर के मेजर कलिटा ने राष्ट्रीय ध्वज और रेजिमेंटल ध्वज केे समक्ष गीता एवं गुरुग्रंथ को साक्षी मानकर सभी नवप्रशिक्षित अग्निवीरों को देश व रेजिमेंटल की सेवा की शपथ दिलाई। समारोह में बतौर सेंटर…
रांची। जेएसएससी- सीजीएल (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) में कथित पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच कराने की मांग के लिए दायर याचिका पर उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया है। बुधवार को उच्च न्यायालय ने इस याचिका को खारिज करते हुए जेएसएससी को रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया है। मामले में उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ में सुनवाई हुई। वहीं पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार, जेएसएससी और वादियों एवं सफल अभ्यर्थियों की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने रिम्स कैंपस की अव्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाते हुए 72 घंटे के भीतर पूरे परिसर से अतिक्रमण हटाने का सख्त आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो इसे कोर्ट की अवमानना माना जाएगा। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने बुधवार को जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान रिम्स प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कैंपस में फैला अतिक्रमण मरीजों, छात्रों और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर असर डाल रहा है। कोर्ट ने पुलिस और जिला प्रशासन…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुरझ्रदंतेवाड़ा अंतर जिला सीमा क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में 12 नक्सली ढेर हो गए। इस दौरान तीन जवान शहीद हो गए तथा घायल दो जवान खतरे से बाहर हैं। मुठभेड़ स्थल से अब तक 12 नक्सली कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। शव के साथ मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। फिलहाल, मृतकों की पहचान की जा रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे डीआरजी दंतेवाड़ा-बीजापुर, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ कोबरा की संयुक्त टीम इलाके में सर्च आॅपरेशन के लिए रवाना हुई…
जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर पीपल स्कूल के पीछे रहने वाले शेखर सैंडिल (32) की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार की आधी रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल शेखर को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी शेखर की बहन सरस्वती दास ने दी। उन्होंने बताया कि जब वह रात में घर लौटी, तो घर के बाहर शेखर खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ मिला। पड़ोसियों की मदद से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके…
जमशेदपुर। जादूगोड़ा स्थित यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) में ठेका मजदूरों ने बुधवार सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। मंगलवार को प्रबंधन के साथ वार्ता बेनतीजा रहने के बाद मजदूर संगठनों ने हड़ताल की घोषणा की थी। हड़ताल का नेतृत्व झामुमो के जिला संयोजक प्रमुख एवं मजदूर नेता बाघराय मार्डी कर रहे हैं। बुधवार तड़के ही बड़ी संख्या में ठेका मजदूर कंपनी के मुख्य द्वार के बाहर एकत्रित हो गए और हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन शुरू कर दिया। मजदूरों ने जादूगोड़ा यूसिल अस्पताल के समीप मुख्य सड़क पर कुर्सियाँ लगाकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया, जिसके कारण…
रांची। झारखंड के राजभवन का नाम अब बदलकर अब लोक भवन कर दिया गया है। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितीन मदन कुलकर्णी ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। नई अधिसूचना के अनुसार अब रांची और दुमका स्थित राजभवन को आधिकारिक रूप से लोक भवन के नाम से जाना जाएगा। अधिसूचना में बताया गया है कि यह परिवर्तन भारत सरकार के गृह मंत्रालय और झारखंड के राज्यपाल की मंजूरी के बाद लागू किया गया है। नाम परिवर्तन के फैसले का उद्देश्य संस्थान को अधिक जनोन्मुख और लोकतांत्रिक पहचान देना बताया जा रहा है। इसके लागू होने के…
जमशेदपुर । झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि राज्य में इंडी गठबंधन की सरकार बिल्कुल सुरक्षित है और उसे गिराने की अफवाहें महज राजनीतिक साजिश हैं। बुधवार को विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर उपयुक्त ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मजबूती से सरकार चला रहे हैं और विपक्ष के झूठे दावों का कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार भ्रामक बातें फैला रही है। हेमंत सोरेन दिल्ली गए तो तरह-तरह की कहानियाँ गढ़ दी गईं, जबकि सच यह…
पटना।बिहार की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के पहले शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र नारायण यादव को निर्विरोध चुन लिया गया। उन्होंने उपाध्यक्ष पद के लिए दो दिसंबर को नामांकन दाखिल किया था। बिहार की सत्ता में राजग सरकार की फिर से वापसी के बाद नई सरकार का गठन हुआ है। सरकार गठन के बाद बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाया गया। पांच दिवसीय सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की सदस्यता दिलाई गई। विधायकों के शपथ ग्रहण के लिए सबसे वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव को विधानसभा को…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकार ने सभी 17 नगर निगम क्षेत्रों में रोहिंग्या बांग्लादेशियों की बनाएं सूची बनाने के भी निर्देश दिए हैं। रोहिंग्या बांग्लादेशियों की बनाएं सूची बनाने के भी निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार अब बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 17 नगर निगम क्षेत्रों में काम करने वाले रोहिंग्या बांग्लादेशियों की बनाएं सूची बनाने के भी निर्देश दिए हैं। इसके बाद कमिश्नर और आईजी को रोहिंग्या बांग्लादेशियों की सूची सौंपने…