Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- हजारीबाग के होटल पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी; मालिक को दी धमकी
- अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर; दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने में पूरी करने का आदेश
- प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-किसान की 24वीं किस्त करेंगे जारी
- हजारीबाग में एके इंटरनेशनल होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा सुरक्षा गार्ड
- हाथी-घोड़ा लाएंगे लेकिन गदहा लेकर भी नहीं आये,, बिहार में कांग्रेस को Gen Z के ग्रेजुएट वोटरों ने भी नकारा
- अनंत सिंह की डबल मुश्किलें बढ़ सकती हैं, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जानें क्या है मामला
- रांची में दूध सेंटर पर खड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
- खूंटी के अभिषेक को टाइम्स आॅफ इंटरप्रीनर्स मैगजीन में मिली जगह
Author: News Maati
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता और जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे ऐसे नेता बन गए हैं। बहुत कम ही लोगों ने सोचा होगा कि भाजपा का कोई नेता यह उपलब्धि हासिल कर सकेगा।मोदी को तीसरे कार्यकाल में जनादेश पूर्व के दो कार्यकालों की तरह नहीं मिला है। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रही। चुनाव से…
नयी दिल्ली। राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। पिछली सरकार में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं। 2014 में बीजेपी सरकार बनने के बाद वो गृह मंत्री बने थे, बाद में मोदी के दूसरे कार्यकाल में वो रक्षा मंत्री रहे थे. राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद चुने गए हैं। अमित शाह ने तीसरे नंबर पर कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ ली है. पिछली सरकार में अमित शाह ने केंद्रीय गृह मंत्री का पद संभाला. अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं।नितिन गडकरी ने चौथे नंबर…
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद तीर्थयात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इस बारे में डीसी रियासी विशेष महाजन ने पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि श्री शिव खोड़ी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की बस पर पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में हमला हुआ। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शुरू किया गया और पुलिस, सेना व अर्धसैनिक बलों के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।…
रांची। नौकरी के कागजात वेरिफाई कराने पहुंचे अभ्यर्थी के साथ नगड़ी सीओ ने बदसलूकी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले को लेकर रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा की ओर से सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ राज्य सरकार से रविवार को कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है। इसकी पुष्टि उपायुक्त ने की है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराकर स्पष्टीकरण देकर सरकार के पास भेजा गया है। मामले में अग्रतर कार्रवाई राज्य सरकार की ओर से की जायेगी। युवक नीकू महतो ने बताया था कि आद्रा रेल मंडल में चतुर्थ श्रेणी पद…
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया है। इस आशय का आदेश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने रविवार को जारी किया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और 15 जून तक प्रभावी रहेगा। विभागीय आदेश में कहा गया है कि राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त वगैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा-8 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित था। अब कक्षा-9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह…
रांची। समावेशी शिक्षा के अंतर्गत संचालित विकलांग व्यक्तियों को सहायक उपकरणों की खरीद, फिटिंग के लिए सहायता योजना (एडीआईपी योजना) के तहत वित्तवर्ष 2024-25 के लिए राज्य के सभी प्रखंडों में 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ जांच एवं सहायक उपकरण वितरण कैंप का 10 जून से 05 सितंबर तक आयोजन किया जाएगा। राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने बताया कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), भुवनेश्वर के सहयोग से सभी प्रखंडों में विभिन्न तिथियों में दिव्यांग बच्चों के लिए जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए एलिम्को…
गुमला। गुमला पुलिस ने भाकपा माओवादी के 10 लाख रुपये के इनामी सबजोनल कमांडर शंभु गंझू उर्फ रवि गंझू को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। रवि गंझू का घर चतरा जिला के टंडवा थाना स्थित हुम्बी सराढ़ू गांव है। पुलिस ने उसे घाघरा थाना के दीरगांव स्थित झलकापाठ कारासिली जंगल से गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर चतरा, लातेहार, गुमला में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। गुमला के पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ गुमला, घाघरा थाना प्रभारी व क्यूआरटी की टीम का गठन किया…
गुमला। गुमला पुलिस ने दस लाख के ईनामी भाकपा माओवादी संगठन के रिजनल कमांडर रवि गंझु उर्फ रवि जी उर्फ शंभू गंझु को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। रवि गंझु चतरा जिला के टंडवा थाना क्षेत्र के हुंबी गांव का रहने वाला है। जिसे रविवार को पुलिस ने जेल भेज दिया गया। एसपी शंभू कुमार सिंह ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि घाघरा थाना क्षेत्र के केदली, दिरगांव, कारासिली व झलकापाट क्षेत्र में भाकपा माओवादी संगठन के रिजनल कमांडर छोटु खेरवार के दस्ता के कुछ सदस्य घूम रहे हैं जो क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य में…
रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर रविवार को बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय परिसर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल एवं बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मीडियाकर्मियों से कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा की लड़ाई लड़ी। यहां के आदिवासी-मूलवासी के हक, अधिकार एवं अस्मिता की लड़ाई लड़ी। राज्य में जो सीएनटी-एसपीटी एक्ट बना है यह हमारे पूर्वजों का ही देन है, यह…
नई दिल्ली/। आईआईटी मद्रास का 26 मई को हुई जेईई-एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम मात्र 14 दिन बाद रविवार 9 जून को घोषित कर दिया। इस परीक्षा में 1,91,283 विद्यार्थियों को पंजीकृत किया गया था। इस बार 48,248 विद्यार्थियों को आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिये क्वालिफाई घोषित किया गया है। उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों में 40,284 छात्र एवं 7964 छात्राएं हैं। आईआईटी मद्रास के जारी परिणामों में आॅल इंडिया मेरिट सूत्री में इस वर्ष एलन कोटा के कोचिंग छात्र व इंदौर निवासी वेद लोहाटी ने आॅल इंडिया रैंक में टॉप किया। लोहाटी ने 360 में से सर्वाधिक 355 अंक हासिल…