Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-किसान की 24वीं किस्त करेंगे जारी
- हजारीबाग में एके इंटरनेशनल होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा सुरक्षा गार्ड
- हाथी-घोड़ा लाएंगे लेकिन गदहा लेकर भी नहीं आये,, बिहार में कांग्रेस को Gen Z के ग्रेजुएट वोटरों ने भी नकारा
- अनंत सिंह की डबल मुश्किलें बढ़ सकती हैं, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जानें क्या है मामला
- रांची में दूध सेंटर पर खड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
- खूंटी के अभिषेक को टाइम्स आॅफ इंटरप्रीनर्स मैगजीन में मिली जगह
- झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन का दीपावली मेला शुरू
- शहनवाज हुसैन की बहू अफशां अकरम खान पटना पहुंचीं, भाजपा-कांग्रेस नेता बने समधी
Author: News Maati
नई दिल्ली। मोदी 3.0 सरकार के गठन के वक्त 71 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। भारत के राष्ट्रपति की तरफ से प्रधानमंत्री की सलाह पर, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग के साथ सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य सभी विभाग किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए, ये विभाग पीएम मोदी के पास हैं। इसके साथ ही अमित शाह…
गाजीपुर । उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। अयोध्या से रामलला के दर्शन कर बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस एक डंपर से जा टकराई। इस हादसे में बस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल लोगों में से कुछ को इलाज के लिए गाजीपुर जिला अस्पताल और कुछ को मऊ भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, ये हादसा सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाराचवर के पास चैनल न.319 के पास यह हादसा…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण के एक दिन बाद ही बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक सोमवार को हुई। बैठक में पीएम आवास योजना में 3 करोड़ नए घर बनाने का बड़ा फैसला किया गया। नई गठबंधन सरकार के गठन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल 71 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी. प्रधानमंत्री सहित 72 मंत्रियों में से 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले और 36 राज्य मंत्री बनाए गए हैं. हालांकि अभी तक मंत्रियों को विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है. इसके…
नयी दिल्ली: इक्विटी म्यूचुअल फंड में मई में निवेश जोरदार बढ़त के साथ 34,697 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। यह आंकड़ा इससे पिछले महीने के मुकाबले 83 प्रतिशत अधिक है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने सोमवार को जारी आंकड़ो में बताया कि यह इक्विटी फंड में शुद्ध निवेश का लगातार 39वां महीना है।इसके अलावा, व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) से मासिक योगदान बढ़कर मई में 20,904 करोड़ रुपये हो गया, जो अप्रैल में 20,371 करोड़ रुपये था। इन योजनाओ में मासिक निवेश लगातार दूसरे महीने 20,000 करोड़ रुपये से अधिक है। म्यूचुअल फंड उद्योग ने…
अमरावती (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश में शीघ्र ही सत्ता की बागडोर संभालने जा रहे तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू के सामने राज्य के खाली खजाने के बीच हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी द्वारा किए गए “सुपर सिक्स” वादों को पूरा करने की बड़ी चुनौती होगी। नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वित्तीय चुनौतियों की शुरुआत के तहत नायडू को एक जुलाई तक लगभग 65 लाख लाभार्थियों को सामाजिक पेंशन वितरित करने के लिए 4,500 करोड़ रुपये से अधिक की आवश्यकता है। अपने “सुपर सिक्स” के…
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत को कथित तौर पर थप्पड़ मारने वाली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला कांस्टेबल शायद किसान आंदोलन को लेकर भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद के पिछले बयानों से नाराज थी। मान ने “आतंकवाद” वाली टिप्पणी को लेकर कंगना पर भी निशाना साधा। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह घटना नहीं होनी चाहिए थी।
रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरगंज चौक के पास से अपहृत कारोबारी अमित गुप्ता को रांची पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। सोमवार को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरगंज चौक के पास रविवार की देर रात प्लाई कारोबारी अमित गुप्ता को अपराधियों ने अगवा कर लिया था। अपराधी अमित गुप्ता को जबरन अपनी कार में बैठा रहे थे, इसी दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने कंट्रोल रूम में डायल 100 पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपराधी रिंग रोड की तरफ…
नई दिल्ली। एन चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) एक बार फिर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। लेकिन शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही उन पर नोटों की बरसात हो रही है। पिछले 12 दिनों में उनके परिवार को नेटवर्थ में 105 फीसदी उछाल आई है। इसके साथ ही नायडू परिवार की नेटवर्थ में 1,225 करोड़ रुपये की तेजी आई है। सोमवार को हेरिटेज फूड्स (Heritage Foods) का शेयर बीएसई पर एक बार फिर 10 फीसदी का अपर सर्किट छू गया। इसके साथ ही इस शेयर ने 727.9 रुपये का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर छू लिया है।…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लेने के बाद आज अपने कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लगातार तीसरी बार पद की शपथ लेने के बाद सोमवार सुबह साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच कर मोदी ने सबसे पहले किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त को मंजूरी दी अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इससे 9 करोड़ से अधिक किसानों को फायदा होगा और करीब 20000 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे। इस फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ह्यहमारी सरकार किसान कल्याण के…
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद रहेंगे और वह केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा देंगे। वायनाड सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ सकती हैं। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार गांधी परिवार ने यह तय किया है कि राहुल गांधी को रायबरेली सीट नहीं छोड़नी चाहिए। बताया जाता है कि पिछले दिनों अमेठी से चुने गए गांधी परिवार के बेहद विसनीय किशोरीलाल शर्मा से सोनिया गांधी ने इस मामले में उनकी राय ली तो उन्होने कहा कि राहुल को रायबरेली नहीं छोड़नी चाहिए। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने…