Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री मोदी आज पीएम-किसान की 24वीं किस्त करेंगे जारी
- हजारीबाग में एके इंटरनेशनल होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा सुरक्षा गार्ड
- हाथी-घोड़ा लाएंगे लेकिन गदहा लेकर भी नहीं आये,, बिहार में कांग्रेस को Gen Z के ग्रेजुएट वोटरों ने भी नकारा
- अनंत सिंह की डबल मुश्किलें बढ़ सकती हैं, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, जानें क्या है मामला
- रांची में दूध सेंटर पर खड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
- खूंटी के अभिषेक को टाइम्स आॅफ इंटरप्रीनर्स मैगजीन में मिली जगह
- झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन का दीपावली मेला शुरू
- शहनवाज हुसैन की बहू अफशां अकरम खान पटना पहुंचीं, भाजपा-कांग्रेस नेता बने समधी
Author: News Maati
नई दिल्ली। हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसके जरिए लोगों को अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने और फिट रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने योग का एक वीडियो शेयर किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो की एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें अलग-अलग आसनों और उनके फायदों के बारे में बताया गया है। पीएम ने कहा कि योग दिवस नजदीक आ रहा है। मैं वीडियो शेयर कर रहा हूं, जिसमें कई तरह के आसन और उनके लाभ पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।…
ब्लांटायर (मलावी)। मलावी के उपराष्ट्रपति और देश की एक पूर्व प्रथम महिला नागरिक को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को ब्लांटायर के पास लापता हो गया था और सैनिक पर्वतीय जंगलों में उसकी तलाश कर रहे हैं। राष्ट्रपति लाजारस चकवेरा ने यह जानकारी दी। उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा (51), पूर्व प्रथम महिला नागरिक शानिल जिंबिरी और आठ अन्य को लेकर विमान इस दक्षिणी अफ्रीकी देश की राजधानी लिलोंग्वे से सोमवार सुबह 9.17 बजे रवाना हुआ था और इसे करीब 45 मिनट बाद राजधानी से 370 किलोमीटर दूर मजुजु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरना था। चकवेरा ने सरकारी टेलीविजन चैनल एमबीसी…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया था। सरकार में चार हाई- प्रोफाइल मंत्रालय – गृह, रक्षा, वित्त और विदेश का प्रभार क्रमश: अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर को दिया था। मंत्रालयों का बंटवारा होने के बाद मंगलवार से मंत्रियों ने अपने-अपने मंत्रालय का कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। अपने-अपने मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद मोदी सरकार के इन मंत्रियों ने जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहते हुए अपने-अपने मंत्रालय की चुनौतियों और प्राथमिकताओं के बारे में भी बताया। राजनयिक से नेता…
नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने जून महीने के लिए राज्यों को 1,39,750 करोड़ रुपये का कर राजस्व हस्तांतरित करने के लिए सोमवार को आदेश जारी किया। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जून, 2024 के लिए राजस्व राशि का नियमित हस्तांतरण करने के अलावा एक अतिरिक्त किस्त भी जारी की जाएगी। बयान के मुताबिक, ‘‘चालू महीने में यह राशि संचयी रूप से 1,39,750 करोड़ रुपये है। इससे राज्य सरकारें विकास और पूंजीगत खर्च में तेजी ला सकेंगी।’’ फिलहाल केंद्र सरकार द्वारा जुटाए गए करों का 41 प्रतिशत हिस्सा वित्त वर्ष के दौरान राज्यों के बीच 14 किस्तों में…
अमरावती: आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा), जनसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों की एक बैठक मंगलवार को विजयवाड़ा में होगी जिसमें तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को विधानसभा में राजग का नेता चुना जा सकता है। तेदेपा के सूत्रों ने बताया कि बैठक के बाद राजग के नेता राज्यपाल एस अब्दुल नजीर से मुलाकात करेंगे और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में नायडू के नाम का प्रस्ताव रखेंगे।
लंदन: ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने एक संत की 500 साल पुरानी कांस्य प्रतिमा भारत को लौटाने पर सहमति जताई है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह प्रतिमा तमिलनाडु के एक मंदिर से चुराई गई थी। विश्वविद्यालय के एश्मोलियन संग्रहालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘भारतीय उच्चायोग के दावे के बाद 11 मार्च 2024 को, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की परिषद ने एश्मोलियन संग्रहालय से संत तिरुमंगई अलवर की 16वीं शताब्दी की कांस्य प्रतिमा वापस करने का फैसला किया है।’’ संत तिरुमंगई की 60 सेंटीमीटर ऊंची प्रतिमा को 1967 में सोथबी के नीलामी घर…
पटना : बिहार में भीषण गर्मी के बीच राज्य शिक्षा विभाग ने सोमवार को सभी सरकारी स्कूलों को 15 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है। शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है: “राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और आईएमडी द्वारा जारी की गई चेतावनी के मद्देनजर विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों को 11 से 15 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है। चूंकि स्कूल बंद रहेंगे, इसलिए शिक्षकों के लिए भी 15 जून तक छुट्टियां घोषित की जाएंगी।” मौसम विभाग का 13 जिलों के लिए रेड अलर्ट माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए सही राह पर है और इसकी रफ्तार दोगुना करनी पड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा, ‘‘एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए प्रत्येक विभाग का लक्ष्य पहले से ही निर्धारित है और नियोजन विभाग द्वारा विभागीय मंत्री के साथ मासिक रूप से प्रगति की समीक्षा की जानी चाहिए।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए प्रत्येक विभाग का लक्ष्य पहले से ही निर्धारित है और नियोजन विभाग द्वारा विभागीय मंत्री के साथ मासिक रूप…
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने विधायक पद की शपथ दिलाई। विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में हुए समारोह में उन्होंने कल्पना सोरेन का शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक उपस्थित थे। कल्पना सोरेन ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि झारखंड के लोगों का आशीर्वाद मिला है। समय कम है। इसी के भीतर जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वह निभाऊंगी। हेमंत सोरेन बहुत अच्छा काम कर रहे थे। अब जो बचा-खुचा काम है, उसको मुझे पूरा करना…
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत करते हुए सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह एवं एच डी देवेगौड़ा को फोन किया तथा उनका आशीर्वाद मांगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह कार्यभार संभालने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ 30 कैबिनेट मंत्रियों सहित कुल 71 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया था। पाटिल और सिंह दोनों संप्रग सरकार के दौरान क्रमशः राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री थे,…