Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जेपीएससी-जेएसएससी की कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों से मिले डॉ. अभिषेक सिंह, बढ़ाया हौसला
- योगी सरकार की नई पहल: जेन जी तक पहुंचेंगे युवा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी
- झारखंड के गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा मुठभेड़ में घायल, हजारीबाग के बड़कागांव में 13 माइल गोलीकांड का आरोपी है अंकित
- संसद के मानसून सत्र अंतिम सप्ताह में अमित शाह संभालेंगे मोर्चा, जानें क्या है माजरा
- जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों और सरकार के बीच हुयी वार्ता, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
- ब्राह्मणों के नाम पर वोट चाहिए, सत्ता सिर्फ परिवार के लिए, ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला
- बिहार में डीपीओ अजीत अमर के मकान से 40 लाख के आभूषण बरामद
- युवाओं को बताइए 2005 से पहले कैसा था बिहार: निशांत
Author: News Maati
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कामना की स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।” गौरतलब है कि देश में सोमवार को होली मनाई जाएगी, जबकि कुछ हिस्सों में मंगलवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा।…
छत्तीसगढ़ : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की चालीसवीं वाहिनी लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सिविक एक्शन प्रोग्राम चला रही है। इससे स्थानीय जनता में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के साथ सौहार्द पूर्ण संबंध भी अच्छे बन रहे हैं। इसी कड़ी में नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत भावे के गांव भावे में शनिवार को अनन्त नारायण दत्ता सेनानी 40 वी० वाहिनीं भा०ति० सी० पु० बल के मार्ग दर्शन में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक सेनानी (जी०डी०) केशव चन्द्र महत्तो ने किया।…
लेह, एजेंसियां : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लेह में सेना के जवानों के साथ होली मनायी और खराब मौसमी परिस्थितियों से जूझते हुए दुश्मनों से देश की रक्षा करने के लिए उनकी प्रशंसा की। सिंह को पहले दुनिया की सबसे ऊंची रणभूमि सियाचिन जाना था लेकिन खराब मौसम के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे थे। रक्षा मंत्री ने सैनिकों के माथे पर ‘गुलाल’ लगाकर तिलक किया। रंगोत्सव मनाने के बाद सैनिकों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि लद्दाख साहस और बहादुरी की राष्ट्रीय राजधानी है।…
रांची/ (जम्मू ) : जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 22 मार्च से जम्मू में आयोजित नेशनल एरोबिक्स जिमनास्टिक चैंपियनशिप में झारखण्ड टीम की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एरोबिक्स जिम्नास्टिक में दो कांस्य पदक जीत कर जिम्नास्टिक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। झारखंड जिम्नास्टिक संघ की टीमें लगातार तीन वर्षों से इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है और विगत वर्षों में चौथे और पांचवें स्थान पर रही थी। अपने पिछली उपलब्धियों को पीछे छोड़ते हुए जूनियर ऐरो डांस इवेंट में तृतीय स्थान तथा सीनियर पी-टाइट्स में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों ने अन्य…
रांची : कोकर स्थित ग्रैंड ओकेजन में लायंस क्लब रांची एकलव्य ग्रेटर के तत्वधान में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से भी ज्यादा लोगों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कमल जैन, सेकंड डिस्ट्रिक्ट शुभ्रा मजूमदार, पूर्व जिला पाल सिद्धार्थ मजूमदार, लायंस क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सिंह, एकलव्य के अध्यक्ष सुबोध चौधरी, हरि कनक के अध्यक्ष सुबोध कश्यप सहित कई लोग मौजूद थे। इस अवसर पर नए लोगों ने लायंस की सदस्यता भी हासिल की। इस समारोह में नाच-गाना और जोक्स के साथ-साथ कई तरीके के सांस्कृतिक कार्यक्रम…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की गिरती कीमत के मुद्दे पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और उनसे जवाब मांगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बढ़ती ईंधन दरों, मुद्रास्फीति और ऋण के लिए उच्च ईएमआई के कारण रुपये की गिरती कीमत हर भारतीय की जेब पर असर डालती है। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘वर्ष 2014 से पहले रुपये के मूल्य में अपेक्षाकृत कम गिरावट होने पर भी भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के नेता बड़ी-बड़ी बातें किया करते थे। याद है, गुजरात के तत्कालीन…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना का नया आधुनिक मुख्यालय ‘नौसेना भवन’ महज एक इमारत नहीं बल्कि ‘नये भारत’ और ‘नयी नौसेना’ का प्रतीक है। दिल्ली छावनी में स्थित यह परिसर आधुनिक सुविधाओं और नवीन प्रौद्योगिकियों से सुसज्जित है। एडमिरल कुमार ने शनिवार को नए ‘नौसेना भवन’ में एक संवाददाता सम्मेलन किया जो पिछले हफ्ते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इसका उद्घाटन किए जाने के बाद से इस भवन में पहला मीडिया सम्मेलन था। उन्होंने कहा, ‘‘यह महज एक इमारत नहीं है बल्कि ‘नया भारत’ और ‘नयी नौसेना’ तथा हमारे दोनों…
मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो लोगों की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 180 किलोमीटर दूर सेमरटांड़ इलाके में हुई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह हुई, जब दोनों दोस्त मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से हमले किए। इस घटना के बाद राजेश कुमार (24) को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, गंभीर जख्मों के चलते इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। वहीं…
अलीगढ़ (उप्र), एजेंसियां : अलीगढ़ शहर में होली के अवसर पर रंग डाले जाने से बचने के लिए चार मस्जिदों को एहतियातन तिरपाल से ढंक दिया गया है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि कल पारंपरिक रूप से यहां होली मनाई जाएगी। इसके दृष्टिगत मस्जिदों को सुरक्षित करने के लिए मस्जिद इंतजामिया कमेटी द्वारा इसे ढकवा दिया जाता है जिससे मस्जिदों पर रंग न पड़े। सुरक्षा की दृष्टि से 4 मस्जिदों को ढकवाया गया है। पुलिस बल तैनात है और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। बता दें कि हर साल होली के त्योहार पर मस्जिद को…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : आईएलएंडएफएस समूह ने शेयरधारकों की मंजूरी के बिना कुछ कटौती (हेयरकट) के साथ अपनी कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने के लिए एनसीएलएटी का रुख किया है। इन दिवालिया कंपनियों को गैर-टिकाऊ ऋण के साथ समाधान ढांचे की श्रेणी-2 के तहत रखा गया है। श्रेणी-2 के तहत आने वाली समूह की कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने के लिए आईएलएंडएफएस के अंतरिम आवेदन पर इस सप्ताह की शुरुआत में अंतिम सुनवाई हुई। इस दौरान सरकार ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। इन कंपनियों के लिए मिली अधिकतम बोली उनके कर्ज से…