Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जेपीएससी-जेएसएससी की कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों से मिले डॉ. अभिषेक सिंह, बढ़ाया हौसला
- योगी सरकार की नई पहल: जेन जी तक पहुंचेंगे युवा आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारी
- झारखंड के गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा मुठभेड़ में घायल, हजारीबाग के बड़कागांव में 13 माइल गोलीकांड का आरोपी है अंकित
- संसद के मानसून सत्र अंतिम सप्ताह में अमित शाह संभालेंगे मोर्चा, जानें क्या है माजरा
- जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों और सरकार के बीच हुयी वार्ता, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
- ब्राह्मणों के नाम पर वोट चाहिए, सत्ता सिर्फ परिवार के लिए, ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला
- बिहार में डीपीओ अजीत अमर के मकान से 40 लाख के आभूषण बरामद
- युवाओं को बताइए 2005 से पहले कैसा था बिहार: निशांत
Author: News Maati
नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अंतराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि सालाना दो करोड़ नौकरियां कहां हैं और 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं? प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मेरे विकास का हिसाब दो। देश के कुल बेरोजगारों में 83 प्रतिशत युवा क्यों हैं? सालाना 2 करोड़ नौकरियां कहां हैं? देश में 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं? हर परीक्षा का पेपर लीक क्यों होता है?’’ उन्होंने यह सवाल भी किया, ‘‘कॉरपोरेट का 16…
रांची, एजेंसियां : कांग्रेस ने झारखंड में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और बाकी चार पर एक अप्रैल तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जाएगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति से मंजूरी मिलने के बाद पार्टी ने बुधवार को लोहरदगा, खूंटी और हजारीबाग संसदीय क्षेत्रों से अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया था। पार्टी ने कालीचरण मुंडा, सुखदेव भगत और जय प्रकाशभाई पटेल को क्रमशः खूंटी (एसटी), लोहरदगा (एसटी) और हजारीबाग सीट से पार्टी उम्मीदवार बनाया है। पार्टी नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस बाकी चार सीटों के…
मुंबई : एक बार एक इंटरव्यू में बॉब क्रिस्टो ने दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने एक मैगजीन के कवर पेज पर परवीन बॉबी की तस्वीर देखी तो देखते ही रह गए थे। उनसे मिलने की ख्वाहिश जगी। जब मुंबई आए तो चर्च गेट के पास उनकी मुलाकात एक फिल्म यूनिट से हुई। जहां पता चला कि कैमरामैन अगले दिन फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ के सेट पर परवीन बॉबी से मिलेगा। फिर अगले दिन उसकी मदद से बॉब परवीन बॉबी से मिलने पहुंच गए. वो कैमरामैन से परवीन बॉबी को लेकर बात कर ही रहे थे कि…
तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने वंशवादी राजनीति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हमले को लेकर बुधवार को कहा कि इस तरह की राजनीति भारत के सांस्कृतिक ताने-बाने में रची-बसी है और यह न सिर्फ उनकी पार्टी, बल्कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में भी व्यापक स्तर पर मौजूद है। थरूर ने कहा, ‘‘यह पश्चिम की तुलना में भारत में सामान्य बात है कि एक पिता अपने बेटे से अपने पेशे का अनुसरण करने की अपेक्षा करता है और यह ऐसे ही चलता रहता है। इसलिए यह बिल्कुल भी आश्चर्य की बात नहीं है कि सभी…
दुर्ग, एजेंसियां : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक इस्पात संयंत्र में पिघला हुआ लोहा गिरने से 24 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के रसमढ़ा गांव स्थित जे डी इस्पात लिमिटेड में काम करने के दौरान पिघला हुआ लोहा गिरने से मजदूर जितेंद्र भुइयां की मौत हो गई है। वह झारखंड के प्रतापपुर के अघारा का रहनेवाला था और कंपनी में बॉडी मैन के रूप में काम करता था। मंगलवार रात अचानक कंपनी के फर्नेंस में ब्लास्ट हुआ। इससे बचने के लिए वह दूसरी…
रांची : भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कहा कि आज तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान बालाजी का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना कर सबके कल्याण के लिए प्रार्थना की। प्रभु की कृपा से सबको सुख, समृद्धि औरआरोग्य की प्राप्ति हो।
नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार सरकार जेल से नहीं चलाई जाएगी। सक्सेना की यह टिप्पणी आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के उन बयानों की पृष्ठभूमि में आई जिसमें उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल जेल में रहने के बावजूद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं। ‘टाइम्स नाउ समिट’ में सक्सेना ने कहा, ‘मैं दिल्ली के लोगों…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन ने मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अदालत परिसरों में विरोध प्रदर्शन करने के प्रति बुधवार को वकीलों को आगाह करते हुए कहा कि परिणाम “गंभीर” होंगे। ‘आप’ के विधि प्रकोष्ठ ने बुधवार को यहां जिला अदालतों में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं। न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा, ‘‘अदालत में…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि देश का हर युवा समझ चुका है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रोजगार नहीं दे सकती। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत के कुल कार्यबल में जितने बेरोजगार हैं, उनमें 83 प्रतिशत युवा हैं। कुल बेरोजगारों में शिक्षित युवाओं की हिस्सेदारी 2000 में 35.2 प्रतिशत थी। 2022 में यह 65.7 प्रतिशत यानी लगभग दोगुनी हो गई है।’’ उन्होंने कहा कि दूसरी ओर प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार कह रहे…
नयी दिल्ली, एजेंसियां : वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने बुधवार को कहा कि ‘बालाकोट जैसे अभियानों’ ने साफ कर दिया है कि राजनीतिक इच्छाशक्ति हो तो दुश्मन की सीमा से परे जाकर हवाई ताकत दिखाई जा सकती है। ‘भविष्य के संघर्षों में हवाई शक्ति’ विषय पर एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वायु सेना प्रमुख ने कहा कि जैसे-जैसे देश तेजी से अंतरिक्ष-आधारित संसाधनों पर निर्भर हो रहे हैं, अंतरिक्ष का सैन्यीकरण और शस्त्रीकरण अपरिहार्य वास्तविकता बन गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मानव इतिहास में, आकाश को अक्सर आश्चर्य और अन्वेषण का क्षेत्र माना गया है,…