Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद निर्मल महतो का नाम रहेगा : हेमंत सोरेन
- जेपीएससी-जेएसएसी विवाद : आंदोलित छात्रों के बीच रांची पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- आपकी आवाज जायज
- ट्रंप ने फिर फोड़ा ट्रैरिफ बम, पांच देशों पर अमेरिका लगायेगा 100 प्रतिशत शुल्क
- सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जेपीएससी विवाद, सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग
- कुजू के मंगरदाहा में750 टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में मचा हड़कंपकुजू
- जो सीखेगा वो जीतेगा, जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस; IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में युवाओं को PM मोदी का संदेश
- मप्र में देवास के तेल कारोबारी अशोक जैन की 19.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क
- यूपीआई पर ग्राहकों और छोटे व्यापारियों के लिए कोई शुल्क नहीं
Author: News Maati
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही आदिवासियों का विकास कर सकती है। उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में एसटी मोर्चा की बैठक में गुरूवार को कहा कि भाजपा ने झारखंड राज्य का निर्माण, जनजाति मंत्रालय का गठन, द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाना, मोदी सरकार में 8-8 जनजाति मंत्री, आदिवासी महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि के लिए जनजाति गौरव दिवस, पीएम जनमन योजना सहित कई ऐतिहासिक कार्य भाजपा ने किए हैं। श्री मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में जन संपर्क अभियान…
नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आरंभ होने के साथ ही पार्टी के ‘पांच न्याय’ का हवाला देते हुए लोगों से मतदान की अपील की। राहुल गांधी ने लोगों का आह्वान किया कि वे नफरत को हराकर देश के हर कोने में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोल दें। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आरंभ होने के साथ ही पार्टी के ‘पांच न्याय’ का हवाला देते हुए लोगों से मतदान की अपील की। राहुल गांधी ने लोगों…
नयी दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने पुलिस महानिदेशक (कारागार) को 24 घंटे के भीतर आम आदमी पार्टी (आप) के उस दावे पर रिपोर्ट देने को कहा है, जिसके मुताबिक मुख्यमंत्री केजरीवाल को तिहाड़ जेल में इंसुलिन नहीं दी जा रही। उपराज्यपाल का यह आदेश दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी के इस दावे के बाद आया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में घर का बना खाना और इंसुलिन न देकर जान से मारने की साजिश रची गई है। हालांकि, जेल अधिकारियों ने आतिशी के दावे का खंडन किया है।
नयी दिल्ली : वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी इस महीने के अंत तक नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वह निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लेंगे। एडमिरल कुमार 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम, वर्तमान में नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वह 30 अप्रैल, 2024 की दोपहर से देश के नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। भारत सरकार ने उनको नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। नौसेना स्टाफ, एडमिरल आर हरि कुमार, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं।
अहमदाबाद: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को समर्थकों के हुजूम के बीच अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक के बाद तीन रोड शो किये और करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय की। शाह का दिन में तीसरा और अंतिम रोड शो अहमदाबाद शहर के साबरमती, घाटलोडिया, नारणपुरा और वेजलपुर विधानसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले इलाकों से गुजरा, जो गांधीनगर लोकसभा सीट का हिस्सा हैं। उन्होंने 2019 में इस सीट से जीत हासिल की थी। शाह का रोड शो…
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान आरंभ होने पर शुक्रवार को मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने खासतौर से युवा और पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है…
रांची : मुस्लिम मजलिसे उलेमा झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी ने कहा है कि झारखंड राज्य के साथ-साथ पूरे देश में चुनाव का माहौल है। 140 करोड़ जनता वोट देने के लिए तैयार है। झारखंड में 4 करोड़ से अधिक आबादी है जिसमें 80 लाख यानि लगभग 18% मुस्लिम आबादी है। लेकिन सभी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों ने चुनाव में किसी भी मुसलमान को उम्मीदवार नहीं बनाया। जबकि मुसलमान को उनकी आबादी के हिसाब से कम से कम दो सीट लोकसभा में मिलनी चाहिए। सभी पार्टियां मुसलमान के विकास की प्रणाली को खत्म करने की साजिश कर…
सुशोभित संसार का ऐसा कौन-सा अपराध है, जो केवल नवरात्रि और सावन में अपराध होता है, बाक़ी दिनों में वह जायज़ है?ताज़ीराते-हिन्द की कौन-सी दफ़ाएँ हैं, जो केवल नवरात्रि और सावन में लागू होती हैं, बाक़ी दिनों में रद्द हो जाती हैं?क्या आपने किसी को यह कहते हुए सुना कि तुम नवरात्रि में चोरी क्यों कर रहे हो या श्रावण में डकैती क्यों डाल रहे हो, इन दिनों में यह अपराध है।तो क्या बाक़ी दिनों में चोरी-डकैती अपराध नहीं?अगर कोई चीज़ ग़लत होती है तो वह सातों दिन, बारहों महीने, चौबीसों घंटे ग़लत होती है। यह नवरात्रि-श्रावण में ग़लत और…
नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने धन शोधन की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के पुणे में एक बंगले और शेयर समेत 98 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। यह मामला बिटकॉइन के इस्तेमाल के जरिए निवेशक निधि में धोखाधड़ी से जुड़ा है। ईडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा से संबंधित 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया गया है।
पटना : यशी फिल्म्स और निर्माता निशांत उज्जवल की अपकमिंग फिल्म “कभी खुशी कभी गम” का भव्य ट्रेलर आउट कर दिया गया है। इसमें प्रदीप पांडेय चिंटू, आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी के बीच की कहानी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रापचिक यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसका रन टाइम 3:50 मिनट है। फिल्म में महानायक कुणाल सिंह सिंह की दमदार उपस्थिति भी फिल्म की खूबसूरती को बढ़ाने वाली है। वहीं, फिल्म को लेकर निर्माता निशांत उज्जवल ने कहा कि फिल्म “कभी खुशी कभी गम” इंसानी रिश्तों की धूप छाँव की कहानी है।…