Author: News Maati

नयी दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के रायबरेली सीट को बरकरार रखने और केरल की वायनाड सीट से प्रियंका गांधी वाद्रा को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले के बाद सोमवार को देश की मुख्य विपक्षी पार्टी पर ‘‘परिवारवाद की राजनीति’’ में लिप्त होने का आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनवाला ने आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने और उनकी बहन के वहां से चुनाव लड़ने के फैसले के बाद आज यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि परिवार की एक कंपनी…

Read More

विवेकानंद सिंह कुशवाहा बिहार के बहुजनों (दलित, अतिपिछड़े, पिछड़ों) एक बात कान खोल कर सुन लीजिए। 1990 के पहले के बिहार में अपनी राजनीतिक और सामाजिक स्थिति का पता लगा लीजिए ठीक से। कांग्रेस के रहमो-करम पर जो दलित पिछड़े लोग मंत्री, मुख्यमंत्री बने भी, उनके राजनीतिक निर्णयों में उनके दखल का अध्ययन कर लीजिए एक बार, फिर 1990 के बाद के बिहार का अध्ययन करिये। 1967 में जब कर्पूरी जी ने शिक्षा मंत्री रहते मैट्रिक बोर्ड से अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म की, तो उस समय मैट्रिक पास होने वाले का कर्पूरी डिवीजन कहकर मजाक बनाया गया, जबकि वह उस…

Read More

नयी दिल्ली:  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में हुई रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। दुर्घटना के बाद राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हुए रेल मंत्री ने दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के लिए 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों के लिए 50,000 रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि दार्जिलिंग जिले में एक मालगाड़ी के सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा…

Read More

जोहानिसबर्ग:  दक्षिण अफ्रीका ने भारत से आम की विभिन्न किस्मों के आयात की अनुमति दे दी है। भारत के कृषि निर्यात निकाय के एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। भारतीय कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहायक महाप्रबंधक सिम्मी उन्नीकृष्णन ने पिछले सप्ताह यहां भारतीय वाणिज्य दूतावास में आयोजित ‘भारत आम उत्सव 2024’ कार्यक्रम में यह घोषणा की। स्थानीय व्यापारियों और मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ हमें पिछले वर्ष आमों के लिए बाजार तक पहुंच प्राप्त हुई थी और अब हमने गुजरात से भारत के लिए 1.5 मीट्रिक टन आमों को रवाना…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी का अपने निर्वाचन क्षेत्र का यह पहला दौरा है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत लगभग 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की 17वीं किस्त जारी करने संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर किये थे। अब वह वाराणसी में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से यह राशि किसानों के बैंक खातों में जारी करेंगे।अब तक पीएम-किसान के तहत 11 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिल चुका है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वयं…

Read More

 रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा सह प्रभारी बनाये गये हैं। प्रदेश भाजपा ने इनका स्वागत और अभिनंदन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दोनों नेता अनुभवी, परिश्रमी और कुशल संगठनकर्ता हैं। श्री मरांडी ने कहा कि शिवराज सिंह और हेमंत विश्व सरमा ने झारखंड के लोकसभा चुनाव में भी खूब पसीना बहाया है। तपती गर्मी में कई सभाओं को संबोधित किया। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इनके अनुभवों, कार्य कुशलता और प्रत्यक्ष मार्गदर्शन का लाभ पार्टी को मिलेगा।…

Read More

पटना । पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कहा कि यह हादसा पश्चिम बंगाल में हुआ है, इसलिए ममता बनर्जी समझेंगी। वहीं, राबड़ी देवी ने हादसे के लिए भारत सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि हमारा लॉ एंड आर्डर ठीक है। क्या ठीक है, यह तो दिख ही रहा है, बिहार में रोज मर्डर हो रहा है, बलात्कार हो रहा है, बलात्कार करके मारकर फेंक दिया जा रहा है। सीतामढ़ी लोकसभा सीट से जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के यादव और मुसलमान का हम काम नहीं…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। हादसे के बाद रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है और कई ट्रेनों को डायवर्ट किया है। रेलवे की ओर से एक सूची जारी कर रद्द और डायवर्ट की जाने वाली ट्रेनों की जानकारी दी गई है। सूची के अनुसार पांच ट्रेनों को रद्द किया गया है और आठ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। ये ट्रेनें रद्द : ट्रेन…

Read More

्रमुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति रणबीर कपूर और बेटी राहा की एक दिल छू लेने वाली फोटो शेयर की। इस तस्वीर में बाप-बेटी के बीच की खास बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फोटो में रणबीर ग्रीन कलर की लॉन्ग स्लीव्स वाली टी-शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप और व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए हैं। साथ ही क्रॉसबॉडी बैग भी कैरी किया हुआ है। वहीं लाडली राहा ने येलो कलर की फ्रॉक पहनी हुई है, साथ ही पापा से मैच करते हुए व्हाइट शूज पहने हैं। इस लुक में…

Read More

मुंबई:  एयर इंडिया की बेंगलुरु-सैन फ्रांसिस्को उड़ान में सवार एक यात्री को परोसे गए भोजन में ब्लेड जैसी धातु का टुकड़ा पाए जाने पर एयरलाइन ने गहरा खेद जताया है। एयरलाइन ने सोमवार को बयान में पिछले हफ्ते की इस उड़ान में एक यात्री के भोजन में कोई ‘बाहरी चीज’ मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह वस्तु उसके खानपान साझेदार ताजसैट्स की सुविधाओं में इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी प्रसंस्करण मशीन से आई थी। एयरलाइन के मुख्य ग्राहक अनुभव अधिकारी राजेश डोगरा ने कहा कि एयर इंडिया इस बात की पुष्टि करता है कि हमारी एक फ्लाइट में…

Read More