Author: News Maati

नयी दिल्ली:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को उनकी पार्टी की युवाओं ने आश्रय गृहों में रहने वाले जरूरतमंदों को कूलर और कई लोगों को संविधान की प्रति भेंट की। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में संगठन के कार्यकर्ताओं ने कई ऐसे लोगों को कूलर वितरित किए जो आश्रय गृहों में जीवन बिताते हैं। इस मौके पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा, ‘‘आज राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर दिल्ली में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए शहर के आश्रय गृहों को एयर कूलर का वितरण किया गया।’’…

Read More

राजगीर (बिहार): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल प्राचीन नालंदा के खंडहरों का बुधवार को दौरा किया। प्राचीन नालंदा के खंडहरों में मठ और शिक्षण संस्थान के पुरातात्विक अवशेष शामिल हैं। इसमें स्तूप, मंदिर, विहार (आवासीय और शैक्षणिक भवन) तथा प्लास्टर, पत्थर और धातु से बनी महत्वपूर्ण कलाकृतियां शामिल हैं। नालंदा भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय है। प्रधानमंत्री आज यहां नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के नालंदा दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना सर्किल की अधीक्षण पुरातत्वविद् गौतमी भट्टाचार्य ने…

Read More

नालंदा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि आग की लपटों में पुस्तकें भले ही जल जाएं, लेकिन ज्ञान को नहीं मिटा सकते। प्रधानमंत्री बिहार के राजगीर में अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन समारोह पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि यह नया कैंपस, विश्व को भारत के सामर्थ्य का परिचय देगा। नालंदा बताएगा जो राष्ट्र, मजबूत मानवीय मूल्यों पर खड़े होते हैं वो राष्ट्र इतिहास को पुनर्जीवित कर बेहतर भविष्य की नींव रखना जानते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि नालंदा केवल भारत के ही अतीत का पुनर्जागरण नहीं है,…

Read More

रांची। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की। पलामू जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू के बूढ़मू स्थित घर और रांची तथा हजारीबाग में बुधवार सुबह करीब पांच बजे एनआईए ने कार्रवाई की। जांच एजेंसी रांची स्थित बुढ़मू सहित दो ठिकानों के अलावा हजारीबाग के गिद्दी में भी रेड कर रही है। बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में एनआईए की टीम ने उसके घर में कागजात खंगाले। जेल से गैंग को ऑपरेट करने वाले गैंगस्टर अमन साहू पर कई गंभीर आरोप…

Read More

धनबाद । झारखंड में धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर एक ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। हादसा मंगलवार देर रात लोहार बरवा नामक जगह पर हुआ। मृतकों में धनबाद के रांगा टांड इलाके के निवासी राहुल कुमार गुप्ता और गांधी नगर कॉलोनी निवासी अंकित शामिल हैं। दो अन्य की पहचान नहीं हो पाई है। बताया गया है कि कार रॉन्ग साइड से जा रही थी। सामने से आ रहे ट्रक के साथ हुई जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे…

Read More

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का दौर जारी है। बुधवार को मुख्य सूचकांक रिकॉर्ड हाई पर खुले। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने क्रमश: 77,581 अंक और 23,630 अंक का नया कीर्तिमान बनाया। सुबह 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 106 अंक या 0.14 प्रतिशत उछलकर 77,448 अंक पर और निफ्टी 26 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 23,595 अंक पर था। बाजार में बैंकिंग शेयरों में तेजी देखी जा रही है। बैंक निफ्टी 343 अंक या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 50,776 अंक पर था। लार्जकैप और स्मॉलकैप की अपेक्षा मिडकैप शेयरों में सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।…

Read More

पटना। लोकसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने पर राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। नीतीश कुमार के सुशासन की छवि से पार पाने के लिए वो अब कानून-व्यवस्था को मुद्दा बना रही है। राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पार्टी पर लगे जंगलराज के दाग मिटाने के लिए नई रणनीति बनाई है। वो अब नीतीश कुमार के सुशासन बाबू की इमेज पर ही हमला कर रहे हैं। तेजस्वी इन दिनों सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष पर हमलावर हैं। वो डबल इंजन की सरकार बताकर राज्य सरकार और केंद्र…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। पार्टी यहां अपना खाता भी नहीं खोल सकी। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाली छिंदवाड़ा सीट भी इस बार कांग्रेस के हाथ से निकल गई। अब कांग्रेस को दो बड़े झटके लगने वाले हैं। कांग्रेस के दो विधायकों ने खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता बताया है। वहीं, कांग्रेस ने भी इस दोनों विधायकों को गद्दार करार देते हुए उन्हें भाजपाई बताया है। मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक रामनिवास रावत और बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे ने इस्तीफा देने के संकेत दिए हैं।…

Read More

पटना। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सूबे के अस्पतालों में आयुष चिकित्सक सहित 13 हजार 267 पदों पर नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अस्पतालों में मिशन मोड में रिक्तियों को अक्टूबर तक भरने का निर्देश दिया। सरकारी अस्पतालों में रक्ताधिकोष एवं रक्त पृथक्करण इकाई स्थापित करने का निर्देश दिया। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यक्रमों और योजनाओं की विभागीय अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बेहतर एवं गुणात्मक स्वास्थ्य एवं विशिष्ट चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की सरकार की प्राथमिकता को देखते हुए…

Read More

दुबई/कुवैत सिटी:  कुवैत की सरकार दक्षिण अहमदी गवर्नरेट में पिछले दिनों हुए अग्निकांड में मारे गए 46 भारतीयों समेत सभी 50 लोगों के परिजनों को 15-15 हजार डॉलर (लगभग 12.5 लाख रुपये) का मुआवजा देगी। एक खबर में यह दावा किया गया। कुवैती अधिकारियों के अनुसार, मंगाफ शहर में 12 जुलाई को सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग भूतल पर स्थित गार्ड के कमरे में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। इस इमारत में 196 प्रवासी कामगार रहते थे, जिनमें से ज्यादातर भारतीय थे।

Read More