Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
- सेंसेक्स ने निचले स्तर से की 995 अंक तक की रिकवरी, निवेशकों ने कमाए 12.04 लाख करोड़
- केन्द्रीय कर्मियों और पेंशनभोगियों को दिवाली का उपहार, डीए-डीआर में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
- राज्यस्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में रामगढ़ की दीक्षा ने जीता स्वर्ण पदक
- भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, शोक की लहर
- हजारीबाग ओपन जेल में पूर्व नक्सली कमांडरों ने लिए सात फेरे, अफसर बने बाराती-घराती
- रामगढ़ : साली के प्रेम में की पत्नी की हत्या, पति और बहन गिरफ्तार
- घूस लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार, एसीबी का हजारीबाग में बड़ा ऐक्शन
Author: News Maati
रांची। रातू थाना पुलिस ने साहिबगंज के तीन पहाड़ थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव के शातिर मोबाईल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 79 मोबाईल फोन बरामद किया है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो नाबालिग को निरुद्ध किया है। गिरफ्तार शातिर चोरों में लड्डू नोनिया, जितेन्द्र नोनिया, पुसवा नोनिया, अर्जुन नोनिया और मिथुन दास शामिल है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रातू के एतवार बाजार से एक नाबालिग को मोबाइल चोरी करने के प्रयास में पकड़ा गया था, जिससे पूछ ताछ करने पर बताया की मेरे…
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरकार ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। जातिगत सर्वेक्षण को चंपाई कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। कैबिनेट विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने कैबिनेट की बैठक के बाद बुधवार को पत्रकारों बताया कि कार्मिक विभाग की देख-रेख में जातिगत सर्वेक्षण होगा। वहीं पुलिस अफसरों को अब प्रशंसा चिन्ह दिए जाएंगे। इस बार गणतंत्र दिवस में 120 पुलिस कर्मियों को प्रशंसा चिन्ह दिए जाएंगे। झारखंड गृह रक्षा सेवा नियमावली 2022 में संशोधन की स्वीकृति दी गई। झारखंड न्यायिक सेवा नियमावली 2024 के गठन को स्वीकृति दी गई। विधायकों का वेतन भत्ता बढ़ा : राज्य के विधायकों…
नयी दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस की पूर्व नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी अपने समर्थकों के साथ बुधवार को नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं। करण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की बहू और भिवानी जिले के तोशाम से मौजूदा विधायक हैं। उनकी बेटी श्रुति चौधरी भी कांग्रेस की हरियाणा इकाई की कार्यकारी अध्यक्ष थीं। किरण चौधरी और श्रुति चौधरी दोनों ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इशारों में ये आरोप लगाया था कि हरियाणा में पार्टी की…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन चुनावी वर्ष में बड़ा कदम उठाने जा रह हैं, जिससे अमेरिका में बिना किसी वैध स्थिति के रह रहे लाखों आप्रवासियों को राहत मिलने के साथ अमेरिकी नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो सकता है। बाइडन के इस कदम को महीने की शुरूआत में सीमा पर उनके द्वारा अपनायी गई आक्रामक नीति को संतुलित करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। उनके आक्रामक रुख ने डेमोक्रेटिक पार्टी के कई सांसदों को नाराज कर दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने मंगलवार को घोषणा की कि बाइडन प्रशासन आने वाले महीनों…
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोनाक्षी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी से पहले सोनाक्षी ने अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलरेट पार्टी रखी। सोनाक्षी ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें उनकी बैचलर पार्टी की हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोनाक्षी की दोस्त हुमा कुरैशी और जहीर इकबाल की बहन सनम के साथ नजर आईं। सोनाक्षी सिन्हा के घर पर शादी समारोह की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इसके साथ…
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की दो दिन की यात्रा पर जायेंगे, जहां वह तीन हजार करोड़ रुपए से भी अधिक लागत की 80 से भी अधिक विकास योजनाओं का उद्घाट और शिलान्यास भी करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री मोदी गुरूवार शाम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में ह्ययुवा सशक्तिकरण, जम्मू कश्मीर में बदलाव कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह जम्मू-कश्मीर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे।मोदी शुक्रवार सुबह श्रीनगर में…
नयी दिल्ली: कांग्रेस मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-स्नातक में कथित अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार को सभी राज्य मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर छात्रों के लिए न्याय की मांग करेगी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी राज्य इकाई प्रमुखों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं, राज्य प्रभारियों, महासचिवों और अन्य शीर्ष पदाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि नीट परीक्षा और इसके परिणाम से जुड़ी चिंताओं को दूर करने की तत्काल आवश्यकता है।
नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर आग्रह किया कि संसद परिसर में महात्मा गांधी, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और कई अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं को उस पुराने स्थल पर फिर से स्थापित किया जाएं जहां से हटाकर उन्हें दूसरे स्थान पर ले जाया गया है। लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति को संबोधित अपने पत्र में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाओं को बिना किसी परामर्श के ‘‘मनमाने ढंग से’’ एक अलग कोने में स्थानांतरित कर दिया गया है और यह लोकतंत्र की मूल भावना का उल्लंघन…
नयी दिल्ली: ताप विद्युत संयंत्रों (टीपीपी) में कोयला भंडार 16 जून को सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 4.5 करोड़ टन हो गया है। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। कोयला मंत्रालय ने कहा कि टीपीपी को कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वह लगातार प्रयासरत है। कुल कोयला उत्पादन 16 जून तक 20.74 करोड़ टन रहा है, जो पिछले वर्ष की इसी दिन की तुलना में 9.27 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। निजी और वाणिज्यिक खानों से कोयला उत्पादन 27 प्रतिशत वृद्धि के साथ 3.3 करोड़ टन पर पहुंच गया है। एकीकृत कोयला…
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को उनकी पार्टी की युवाओं ने आश्रय गृहों में रहने वाले जरूरतमंदों को कूलर और कई लोगों को संविधान की प्रति भेंट की। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में संगठन के कार्यकर्ताओं ने कई ऐसे लोगों को कूलर वितरित किए जो आश्रय गृहों में जीवन बिताते हैं। इस मौके पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा, ‘‘आज राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर दिल्ली में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए शहर के आश्रय गृहों को एयर कूलर का वितरण किया गया।’’…