Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- बिहार विधान परिषद चुनाव : किसका निकला पुदीना, किसकी निकली गैस, पटना स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर
- चक्रवात अर्नब का लैंडफॉल, आंध्र प्रदेश में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश, कई जिलों में पेड़ उखड़े
- जनता और राष्ट्र की सेवा करना ही सुशासन का मूल आधार है, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित
- कैबिनेट का फैसला : खनिज सेस पर झारखंड विशेष विधानसभा सत्र 25-26 नवंबर को, कांके में 284 करोड़ की मेडिको सिटी को मंजूरी
- रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली
- रांची में 2 दिनों तक स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग ने जारी किया आॅरेंज अलर्ट
- बिहार में केसरिया पार्षद दंपती के पांच ठिकानों पर रेड, 3.56 करोड़ की काली कमाई और जमीन के 54 दस्तावेज मिले
- बिहार के गांवों में पशुओं की देखभाल कर रहीं 8992 डॉक्टर दीदियां
Author: News Maati
रांची। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक आयोजित किया गया। इसमें उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे। राहुल कुमार सिन्हा द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची प्रकाशन को लेकर प्राप्त निदेर्शों की विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया गया कि एक जुलाई को अहर्त्ता तिथि मानते हुए 25 जुलाई से मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरूआत हो रही है। इसके अंतर्गत मतदाता सूची…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नरों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 16 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि लखनऊ के पुलिस कमिश्नर एसपी शिराडकर को अपर पुलिस निदेशक (एडीजी) लखनऊ जोन के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने एडीजी लखनऊ जोन अमरेंद्र कुमार सेंगर का स्थान लिया है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा को एडीजी बरेली जोन के पद पर स्थानांतरित किया गया है। लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) तरुण गाबा को प्रयागराज का नया पुलिस…
नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शनिवार को वस्तु एवं सेवा कर परिषद की बैठक हुई। 53वीं जीएसटी परिषद की बैठक में व्यापार सुविधा, अनुपालन बोझ को कम करने और अनुपालन को आसान बनाने के मामले में करदाताओं को राहत देने पर कई निर्णय लिए गए हैं। बैठक में कुछ सेवाओं पर जीएसटी छूट दी गई है और कुछ समानों पर जीएसटी की एक समान दर तय की गई है। इसके अलावा आधार प्रमाणीकरण को रोल आउट किया जाएगा, जिससे फर्जी कंपनी और धोखाधड़ी वाले इनपुट टैक्स क्रेडिट दावों से निपटा जा सकेगा। आॅनलाइन गेमिंग जीएसटी…
नयी दिल्ली। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने व्यापारियों, एमएसएमई और करदाताओं को राहत देते हुये शनिवार को धोखाधड़ी, दमन या गलत बयानी से जुड़े मामलों सहित जीएसटी अधिनियम की धारा 73 के तहत जारी किए गए डिमांड नोटिस के लिए ब्याज और जुर्माना माफ करने की सिफारिश की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुयी जीएसटी परिषद की 53वीं बैठक में ये सिफारिश किये गये। बैठक के बाद सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा कि आज 53वीं जीएसटी परिषद की बैठक में व्यापार सुविधा, अनुपालन बोझ को कम करने और अनुपालन में आसानी के मामले में करदाताओं…
नई दिल्ली। सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में दुनियाभर के लाखों मुसलमानों के जरिए हज 2024 की अदायएगी और हज के समापन के बाद वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। आज सऊदी एयरलाइंस की पहली उड़ान से 378 हाजी 40 दिनों की यात्रा की खट्टी-मीठी यादें अपने दिलो में सहेज कर राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। हवाई अड्डे पर उतरने वाले हाजियों का स्वागत दिल्ली स्टेट हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने फूल मालाओं से किया। उन्होंने सभी हाजियों को हज की मुबारकबाद पेश करते हुए देश वापसी की बधाई दी। इस अवसर…
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में 10 करार हुए और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। भारत बांग्लादेश के नागरिकों को इलाज के लिए ई-वीजा की सुविधा प्रदान करेगा। गंगा जल संधि के नवीनीकरण पर चर्चा के लिए संयुक्त तकनीकी समिति भी बनाई गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना के बीच शनिवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस वार्ता में विकास, साझेदारी, ऊर्जा, जल संसाधन, व्यापार, रक्षा सहयोग और द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के अनुसार आज दोनों देशों के बीच साझेदारी को बढ़ावा…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने पारदर्शी रूप से परीक्षाएं आयोजित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्रालय ने पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक उच्च स्तरीय हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। नीट (यूजी) परीक्षा 2024 में कदाचार और गड़बड़ियों के आरोपों के बीच केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के राधाकृष्णन की अध्यक्षता में शनिवार को एक समिति गठित की। समिति में उनके अलावा अन्य सदस्य एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप…
देवघर/ पटना। नीट प्रश्न पत्र लीक मामले के तार झारखंड से भी जुड़ने लगे हैं। इस मामले में बिहार पुलिस ने देवघर से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र स्थित एम्स के नजदीक झुनू सिंह के मकान में किरायेदार बनकर रह रहे थे। सभी आरोपी पटना के शास्त्रीनगर थाना (काण्ड संख्या-358/2024) में दर्ज मामले में संदिग्ध हैं। हालांकि, रेड करने आयी पटना पुलिस ने देवघर पुलिस को बताया था कि यह सभी साइबर ठगी के आरोपी हैं। देवघर पुलिस को शनिवार को इस बात का पता चला कि असल में सभी नीट…
रांची। सदर अस्पताल के लेप्रोस्कॉपी सर्जरी विभाग ने एक ही मरीज के दो हर्निया का आॅपरेशन एक साथ किया। पूर्व में मरीज को रांची से बाहर रेफर कर दिया गया था, जहां वेल्लोर में उनसे तीन लाख का खर्च बताया गया था लेकिन सदर अस्पताल में मरीज का आॅपरेशन आयुष्मान योजना के अंतर्गत नि:शुल्क हुआ। जमशेदपुर की रहने वाली 35 वर्षीय महिला काफी दिनों से पेट दर्द और सूजन को लेकर परेशान थी। जांच करने पर उन्हें पता चला कि उन्हें दो हर्निया है। एक इंसीजनल हर्निया और दूसरा अंबिलिकल हर्निया। इनसीजनल हर्निया सिजेरियन आॅपरेशन के बाद हुआ था। इसमें…
रांची। जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के खिलाफ कांके थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने इस बात की पुष्टि शनिवार को की है। यह कार्रवाई ईडी के कहने पर की गयी है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के कांके रोड चांदनी चौक स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-603 (सी) में छापेमारी की थी। ईडी को इस छापेमारी में एक करोड़ रुपये नकदी, जमीन के कारोबार से संबंधित दस्तावेज और राइफल के 100 कारतूस मिले थे। बरामद कारतूस को ईडी ने कांके थाना को सुपुर्द…