Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची में आज और कल इस रूट पर नहीं चलेंगे वाहन , जानें वजह
- छात्र प्रतिनिधियों के साथ हेमंत सोरेन की बैठक आज, सरकार रद कर सकती है 14वीं जेपीएससी परीक्षा
- जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद निर्मल महतो का नाम रहेगा : हेमंत सोरेन
- जेपीएससी-जेएसएसी विवाद : आंदोलित छात्रों के बीच रांची पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- आपकी आवाज जायज
- ट्रंप ने फिर फोड़ा ट्रैरिफ बम, पांच देशों पर अमेरिका लगायेगा 100 प्रतिशत शुल्क
- सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जेपीएससी विवाद, सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग
- कुजू के मंगरदाहा में750 टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में मचा हड़कंपकुजू
- जो सीखेगा वो जीतेगा, जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस; IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में युवाओं को PM मोदी का संदेश
Author: News Maati
रांची : रांची में आयोजित रोड शो में उमड़ी भीड़ को देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रोड भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इसे लेकर एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए रांची की जनता का आभार जताया है। उधर पीएम को सामने देख रांची की जनता में भी उत्साह है। शुक्रवार को पीएम के रोड शो के दौरान सड़क के किनारे कई महिलाएं प्रधानमंत्री की आरती उतारती दिखीं। वे शाम से ही हाथों में आरती की थाली लिये खड़ी थीं। यह देख पीएम अभिभूत नजर आये। उन्होंने हाथ में कमल का फूल लेकर सभी का अभिवादन किया। इस दौरान…
बर्द्धमान/कृष्णानगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अब तक की सबसे कम सीटों पर सिमट जाएगी और देश की सबसे पुरानी पार्टी आम चुनाव में ‘अर्ध-शतक’ का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने के फैसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि केरल के वायनाड में ‘हार के डर’ से उन्होंने यह कदम उठाया है। राहुल वायनाड से मौजूदा सांसद हैं। बर्द्धमान-दुर्गापुर, कृष्णानगर और बोलपुर लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस…
मुरादाबाद । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल के सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क का नाम लिए बिना कहा कि जो भारत माता की जय बोलने में संकोच करते हैं, उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं है। नया भारत देश के गद्दारों से निपटना अच्छी तरह जानता है। कांग्रेस ने पहले देश बांटा, अब वह जाति-मजहब के नाम पर बांट रही है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा, बोले-यह दो लड़कों की जोड़ी है, यह जिंदगी भर लड़के ही बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या और काशी विश्वनाथ के बाद कन्हैया की…
पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार चुनाव प्रचार में व्यस्त है। वह प्रतिदिन पांच-छह सभाएं कर रहे हैं। इस बीच, शुक्रवार को एक चुनावी रैली के दौरान उनके पैर में मोच आ गई। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अररिया के सिमराहा, फारबिसगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान, मंच पर उनके पैर में मोच आ गई। मंच से कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने सहारा देकर उन्हें उतारा। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजद कार्यकर्ताओं के मुताबिक, अररिया से तेजस्वी दरभंगा जाएंगे जहां डॉक्टरों की सलाह लेंगे। तेजस्वी के…
चाईबासा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर चाईबासा पहुंचे। उन्होंने चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस संविधान में बदलाव कर ओबीसी, आदिवासी और पिछड़े का हक छीन लेगी और मुसलमानों को दे देगी। कर्नाटक में रातों-रात एक फतवा निकाला गया, जिसमें ये कहा गया कि कर्नाटक में जितने भी मुसलमान हैं वह सब ओबीसी हैं। इसके बाद उन्हें ओबीसी आरक्षण दे दिया गया और पूरा देश देखता रह गया। उन्होंने कहा कि ये मेरी गारंटी है कि उनके रहते कोई भी…
नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आखिरकार यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए रायबरेली सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के बाद राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रायबरेली से नामांकन को लेकर अपने दिल की बात रखी। राहुल ने इस दौरान सोनिया गांधी के भरोसे के उन पर भरोसे और रायबरेली को कर्मभूमि के रूप में जिक्र किया। राहुल ने इस दौरान एक बार फिर संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का जिक्र किया। राहुल के नामांकन के बाद बहन प्रियंका गांधी ने भी रायबरेली से गांधी परिवार के आधी सदी के सफर का…
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकलने के बाद उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही प्रतिमा की परिक्रमा कर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया। इस दौरान लोगों ने अबकी बार 400 पार के नारे लगाए। वहीं, खुली जिप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों को नमस्कार करते नजर आये और हाथ में कमल का निशान लिए थे, जो लोगों को दिखाते हुए और मुस्कुराते हुए मतदान की अपील कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने रांची के भारत माता चौक हरमू से रोड शो…
विदिशा में मामा और दादा के बीच होगा जंग, भाजपा और कांग्रेस ने इन दो दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा
विदिशा। मध्यप्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित सीटों में से एक, भाजपा के गढ़ के नाम से प्रचलित विदिशा यूं तो इस बार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही सबकी नजरों में थी, लेकिन कांग्रेस ने यहां से एक बार फिर पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा पर दांव खेल कर इसे और चर्चाओं का केंद्र बना दिया। चार बार इस संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुके चौहान जहां पूरे राज्य में मामा के नाम से पहचाने जाते हैं, वहीं शर्मा ने सांसद रहते हुए पूरे संसदीय क्षेत्र में दादा के नाम से पहचान…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में प्रधानमंत्री एवं भाजपा के शीर्ष नेता नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपनी तीसरी और आखिरी जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जिन्होंने बंगाल को लूटा है उन्हें छोड़ेंगे नहीं। मोदी ने कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाले से तृणमूल नेताओं का असली चरित्र सामने आया है। उन्होंने गारंटी देते हुए कहा कि मैं बंगाल के लोगों को लूटने वालों को नहीं छोड़ूंगा। जिले के बोलपुर में मोदी ने कहा कि बीते 10 साल मोदी ने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत की।…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाला से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, रायपुर के महापौर के बड़े भाई और अन्य व्यक्तियों की 205 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की संपत्ति जब्त की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि ईडी रायपुर ने छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की चल रही जांच में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर सहित अन्य की लगभग 205.49 करोड़ रुपये मूल्य की 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है। ईडी ने…