Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची में आज और कल इस रूट पर नहीं चलेंगे वाहन , जानें वजह
- छात्र प्रतिनिधियों के साथ हेमंत सोरेन की बैठक आज, सरकार रद कर सकती है 14वीं जेपीएससी परीक्षा
- जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद निर्मल महतो का नाम रहेगा : हेमंत सोरेन
- जेपीएससी-जेएसएसी विवाद : आंदोलित छात्रों के बीच रांची पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- आपकी आवाज जायज
- ट्रंप ने फिर फोड़ा ट्रैरिफ बम, पांच देशों पर अमेरिका लगायेगा 100 प्रतिशत शुल्क
- सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जेपीएससी विवाद, सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग
- कुजू के मंगरदाहा में750 टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में मचा हड़कंपकुजू
- जो सीखेगा वो जीतेगा, जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस; IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में युवाओं को PM मोदी का संदेश
Author: News Maati
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ चुनावी समझौते के विरोध में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ने वाले विधायक अरविन्दर सिंह लवली शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये। लवली के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अमित मल्लिक, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राज कुमार चौहान, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेता नीरज बसोया और नसीब सिंह ने भी भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कांग्रेस से भाजपा में आये दिल्ली के नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय…
भदोही। यूपी के भदोही लोकसभा सीट राजनैतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। परिणाम को अपने पक्ष में लाने के लिए सभी दल एड़ी-चोटी का जोर लगाते दिखते हैं। लेकिन बहुजन समाज पार्टी इस होड़ में सबसे आगे निकल गईं है। पूरे देश में संभवत: बसपा ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है जिसने तीसरी बार भदोही लोकसभा सीट पर अपना उमीदवार बदला है। भदोही के चुनावी महासंग्राम में उतरी हाथी अभी तक स्थिर नहीं हो पाई। वह कभी आगे तो कभी पीछे कदम कर रही है। लेकिन अब उम्मीदवार नहीं बदले जाएंगे क्योंकी अब नामांकन की प्रक्रिया…
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए। इनके आकाओं ने पहले देश का बंटवारा किया था और आज यह लोग जेहाद की बात कर लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि जेहाद से प्यार है तो भूखे मरने वाले भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाइए, जो दो जून रोटी के लिए तरस रहा है। सपा, कांग्रेस व बसपा पर हमलावर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने गरीबों के हकों पर डकैती डाली और दिव्यांगों को भी नहीं छेड़ा। ऐसे लोगों को जेहाद की बात…
भागलपुर। बैंक से पैसा निकासी कर घर जाने के क्रम में लोगों से छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले दो बाइक सवार बदमाशों को शनिवार को शिक्षिका नीतू कुमारी और लोगों की दिलेरी से पकड़ लिया गया। बदमाशों को पड़कर पीरपैंती थाना अध्यक्ष नीरज कुमार के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के संबंध में मध्य विद्यालय गोराडीह की शिक्षिका नीतू कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह अपने सहकर्मी शिक्षक निक अग्निहोत्री के साथ एसबीआई बैंक से 50 हजार रुपया लेकर जा रही थी। उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो पैदल ही किसी मैकेनिक के यहां जा रहे थे।…
पटना। बिहार में मुंगेर लोकसभा सीट से जदयू उम्मीदवार ललन सिंह के पक्ष में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिनको 15 साल (लालू यादव) मौका मिला, उन्होंने कुछ काम नहीं किया और सिर्फ परिवार को ही आगे बढ़ाते रहे। मुंगेर लोकसभा सीट के राजग उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे नीतीश ने हवेली खड़गपुर के खंड बिहारी में राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को 15 साल मौका मिला वह बिहार में क्या काम किए, सबको मालूम…
रांची। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा 13 मई को झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा पहुंचेंगी। वह इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में माथाबांध में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। उनके साथ कांग्रेस, झामुमो, राजद व अन्य सहयोगी दलों के नेता मंच साझा करेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने दी। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने बताया कि धनबाद से कांग्रेस की अनुपमा सिंह और गिरिडीह से झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो मैदान में हैं। प्रियंका के चुनावी दौरे के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
रांची। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में विकास कुमार, गुलशन कुमार और माहताब आलम शामिल है। इनके पास से दो देसी पिस्टल, 21 गोलियां, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एटीएस के एसपी ऋषभ कुमार झा ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गैंगस्टर अमन साहू के गिरोह के तीन अपराधी पतरातू के सांकुल एवं जयनगर के आसपास छुपकर रह रहे हैं । वर्तमान में अमन साहू गिरोह के सक्रिय अपराधी हैं और इनके जरिये कई स्थानों पर फायरिंग…
रांची। जमीन घोटाले मामले के आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान हेमंत सोरेन (बचाव पक्ष) और ईडी की ओर से कोर्ट में लिखित बहस जमा किया गया। शनिवार को सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत ने सुरक्षित आदेश पर 10 मई को फैसला की तिथि निर्धारित की है। इससे पूर्व गत 30 अप्रैल को हेमंत सोरेन की जमानत पर दोनों पक्षों की ओर से लगभग एक घंटे से ज्यादा समय तक बहस हुई थी। बहस के दौरान एक तरफ बचाव…
गुमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को गुमला जिले के सिसई में भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन अब एनडीए के खिलाफ वोट जिहाद का सहारा ले रहा है। साथ ही मोदी ने लोहरदगा के प्रत्याशी समीर उरांव और खूंटी के अर्जुन मुंडा सहित एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में 13 मई को वोट करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में इंडी अलायंस भ्रष्टाचार में लिप्त है। माताएं और बहनें मेहनत से एक-एक रुपये जमा करती हैं लेकिन यहां कांग्रेस…
रांची। यात्री सुविधाओं के मद्देनजर रांची-नई दिल्ली के बीच एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी। गाड़ी संख्या 02877/02878 रांची-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन मुरी-बरकाकाना-टोरी-लातेहार-डालटनगंज-गढ़वा रोड-जपला-सासाराम-डीडीयू-प्रयागराज-कानपुर के रास्ते चलायी जाएगी। गाड़ी संख्या 02877 रांची-नई दिल्ली समर स्पेशल 10 मई से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से 23:55 बजे खुलकर शनिवार को 2:40 बजे बरकाकाना पहुंचेगी। यहां से 2:45 बजे प्रस्थान करेगी और 3:53 बजे टोरी पहुंचेगी। यहां से 03:55 बजे प्रस्थान कर 4:20 बजे लातेहार पहुंचेगी। यहां से 04:22 बजे प्रस्थान कर 05:13 बजे डालटनगंज पहुंचेगी। यहां से 05:15 बजे आगे रवाना होगी और छह बजे गढ़वा रोड…