Author: News Maati

दरभंगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नाम लिए बिना जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में जिस तरह एक शहजादे हैं, उसी तरह पटना में भी एक शहजादे हैं। दोनों के रिपोर्ट कार्ड एक ही जैसे हैं। एक शहजादा पूरे देश को तो दूसरा पूरे बिहार को अपनी जागीर समझता है। दरभंगा के राज मैदान में भाजपा प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने धर्म के आधार पर आरक्षण के मामले पर कांग्रेस…

Read More

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले। जेल के बाहर जुटे समर्थकों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वह कार में बैठकर रवाना हो गए। अनंत सिंह को राज्य सरकार ने पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के लिए पैरोल दिया है। अनंत सिंह कई सालों से जेल में बंद हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उन पर एके-47 रखने का आरोप है।…

Read More

गाजा। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने इस्लामिक जिहाद राफा ब्रिगेड के एक वरिष्ठ कमांडर ऐमान जाराब को मार गिराया। आईडीएफ ने बताया कि दक्षिणी गाजा शहर में हवाई हमले किए गए, जिसमें ऐमान जाराब मारा गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आईडीएफ के हवाले से बताया कि जाराब ने 7 अक्टूबर को किबुत्ज सूफा और गाजा पट्टी की सीमा से लगी सूफा सैन्य पोस्ट पर हमले के दौरान इस्लामिक जिहाद की विशिष्ट सेनाओं को निर्देशित किया था। आईडीएफ के अनुसार, जाराब ने कई हमलों की कमान और निर्देशन किया था। पिछले कुछ दिनों में उसने इजरायली सेना के खिलाफ दक्षिणी…

Read More

मुंबई। बीजेपी के मुंबई में उत्तर मध्य लोकसभा सीट से कैंडिडेट एडवोकेट उज्जवल निकम ने अपने नामांकन में 43.5 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। निकम ने चुनावी शपथ पत्र में बताया है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। निकम के खिलाफ चुनाव लड़ रही कांग्रेस की कैंडिडेट वर्षा गायकवाड़ ने 11.6 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।2019 में गायकवाड़ की कुल संपत्ति 4.8 करोड़ रुपये थी। पेशे से वकील निकम ने अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ (हिंदू अविभाजित परिवार कानून के तहत) 41.5 करोड़ रुपये की संपत्ति हासिल की है। निकम…

Read More

दरभंगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि श्री यादव ने अपने रेलमंत्री के कार्यकाल के दौरान गोधरा कांड के दोषियों को बचाने के लिए फर्जी रिपोर्ट बनवाई थी।श्री मोदी ने शनिवार को ऐतिहासिक राज मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद का इतिहास सामाजिक न्याय का मुखौटा लगाकर हमेशा तुष्टिकरण करने का रहा है। जब गोधरा में कार सेवाकों को जिंदा जलाया गया था तब रेल मंत्री शहजादे (तेजस्वी यादव) के पिता थे जो सजा…

Read More

रामगढ़ । रामगढ़ थाना क्षेत्र में चार नाबालिग लड़कों ने एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया। उन लड़कों की मानसिक कुंठा वहीं खत्म नहीं हुई। उन लोगों ने पहले लड़की को धमकी दी और फिर बाद में उसका सेक्स वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई। मामला जैसे ही थाने पहुंचा रामगढ़ पुलिस भी सक्रिय हुई। आनन-फानन में छापेमारी शुरू हुई। पुलिस ने उन चारों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है, जो उस वीडियो में नजर आ रहे थे और जिन लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया था। बलात्कार की पीड़िता 18…

Read More

रामगढ़ । गर्मियों में होने वाली छुट्टी को खुशनुमा बनाने के लिए भारतीय रेल भी कई तरह की योजना तैयार करता है। इस बार के समर स्पेशल ट्रेन में रामगढ़ के यात्रियों की भी बल्ले बल्ले होगी। रांची से नई दिल्ली तक जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन बरकाकाना से होकर गुजरेगी। जिले के यात्री उस समर स्पेशल ट्रेन से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। यात्री सुविधा के मद्देनजर उनके सुगम आवागमन हेतु राँची- नई दिल्ली के मध्य एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। गाड़ी संख्या 02877/ 02878 राँची- नई दिल्ली – राँची समर स्पेशल मुरी- बरकाकाना- टोरी- लातेहार-…

Read More

रामगढ़ । जिले में अवैध कोयले का खेल जारी है। इसका जीता जागता उदाहरण रामगढ़ थाना पुलिस के द्वारा की जा रही अवैध कोयले के विरुद्ध कार्रवाई से स्पष्ट हो रहा है। रामगढ़ थाना पुलिस एक बार फिर चुटूपालू घाटी के चेटर मोड़ के पास से अवैध कोयला लदा टाटा 709 मीनी ट्रक पकड़ा। इस मामले में रामगढ़ थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर सुमंत कुमार राय ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुंदरूकला दामोदर नदी किनारे से अवैध रूप से कोयला उत्खनन कर 709 ट्रक को रांची की ओर ले जाया जा रहा…

Read More

नयी दिल्ली। यूनिसेफ इंडिया ने शनिवार को भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री करीना कपूर खान को अपना नेशनल एम्बेसडर बनाने की घोषणा की।भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्री ने राजधानी में एक संवाददाता सम्मलेन में इसकी घोषणा करते हुये कहा कि यूनिसेफ इंडिया के नेशनल एम्बेसडर के रूप में करीना कपूर खान का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। उनकी सालों की मजबूत प्रतिबद्धता ने बच्चों के अधिकारों की रक्षा के काम को आगे बढ़ाने और चलाने में काफी मदद की है।यूनिसेफ इंडिया ने इस अवसर पर बाल कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत गौरांशी शर्मा (मध्यप्रदेश), कार्तिक…

Read More

छोटाउदेपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को छोटाउदेपुर जिले के बोडेली में आयोजित चुनावी सभा में आरक्षण और संविधान को लेकर कांग्रेस की ओर से किए जा रहे दावों को झूठा करार देते हुए कहा कि केन्द्र में जब तक भाजपा सरकार है, आरक्षण को कोई हाथ नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक नंबर की आदिवासी विरोधी पार्टी है। शाह ने आदिवासी विकास के लिए केन्द्र सरकार की ओर से किए गए कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों के अंदर करोड़ों गरीब लोगों के जीवन…

Read More