Author: News Maati

नयी दिल्ली:  कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में झटका लगने के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वर्ष 2026 के बाद प्रस्तावित परिसीमन की कवायद में ‘हिंदी पट्टी के लिए भारी बहुमत’ सृजित करने के बारे में शायद नहीं सोचे। यहां हिंदी पट्टी के लिए ‘भारी बहुमत’ सृजित करने से आशय इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोकसभा सीट के सृजन से है। राधा कुमार की पुस्तक ‘द रिपब्लिक रिलर्न्ट : रिन्यूइंग इंडियन डेमोक्रेसी (1947-2024)’ के विमोचन के अवसर थरूर ने कहा कि जब परिसीमन कवायद की बात आती है, तो…

Read More

नयी दिल्ली:  तीन नये आपराधिक कानूनों को लेकर जारी बहस के बीच भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को इन पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि इन कानूनों से उत्पन्न मुद्दे उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं। तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) एक जुलाई से पूरे देश में लागू हो गए और इन कानूनों ने क्रमश: भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान लिया।

Read More

नयी दिल्ली:  अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंदी के रुख को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में अगस्त डिलिवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 122 रुपये या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। दिन के कारोबार के दौरान यह कीमती धातु 71,432 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गई।

Read More

नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों से संसदीय नियमों एवं आचरण का पालन करने तथा वरिष्ठ सदस्यों से सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के बारे में सीखने को कहा। राजग सांसदों के लिए प्रधानमंत्री मोदी की यह सलाह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उस भाषण के एक दिन बाद आई है जिसे सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने ‘बेहद गैरजिम्मेदाराना’ करार दिया था। सूत्रों के मुताबिक, राजग संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि विपक्ष इस बात से परेशान है कि पहली बार कोई गैर कांग्रेसी नेता लगातार…

Read More

रामगढ़ । बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत बरकाकाना रांची रेलखंड पर हेहल स्टेशन के पास गिरोह के हथियारबंद अपराधियों ने ठेकेदार को मारी गोली। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से पूरा इलाका दहल गया। अपराधियों की गोली से ठेकेदार ज्ञानेंद्र श्रीपाल कुरील घायल हो गए हैं। इसके साथ ही अपराधियों ने उनके भाई राघवेंद्र कुरील को भी लाठी डंडों से पीता है। घायल ज्ञानेंद्र श्रीपाल कुरील को इलाज के लिए रांची रोड स्थित पाली डॉग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक इलाज के बाद उन्हें खतरे से बाहर बता रहे हैं। ज्ञानेंद्र को कमर में गोली लगी है, जिसे निकालने का…

Read More

गिरिडीह। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सोमवार को हिन्दुत्व को लेकर दिये गये बयान को हिन्दुओं की जनभावना का घोर अपमान बताते हुए कहा कि इस प्रकार की भाषा कांग्रेस के डीएनए में रही है। समुदाय को जातियों में बांटकर कांग्रेस दशकों तक सत्ता में रही है। मरांडी मंगलवार को गिरिडीह आवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोमवार को राहुल गांधी ने एक से बढ़कर एक झूठा प्रचार किया। वे बोलते-बोलते हिंदुत्व के खिलाफ बोल गए। मरांडी ने कहा कि हिन्दुत्व को लेकर उन्हें तथ्यों…

Read More

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित रतिभानपुर में सत्संग के बाद मची भगदड़ में अबतक 80 से अधिक लोगों की जान चली गई है। हादसे में एटा जिला अस्पताल में 27 औरि सीएचसी सिकंदराराऊ में 50-60 लोगों के शव लाए गए हैं। जिलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि हादसे में 50 से 60 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। घटना को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुख जताया है। जिलाधिकारी ने बताया कि सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के मुगलगढ़ी एक गांव में सत्संग…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने जेल से बाहर आने के बाद 3 जुलाई को सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक बुलाई। 31 जनवरी 2024 को ईडी की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा देकर अपनी कुर्सी चंपाई सोरेन को सौंपी थी। ईडी की गिरफ्तारी के पहले हेमंत सोरेन ने सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ भी बैठक की थी। अब एक बार फिर हेमंत सोरेन की ओर से बुधवार को बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। सत्तापक्ष के…

Read More

नई दिल्ली। आईएएस अधिकारी अमित किशोर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा इस बाबत पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि किशोर पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि के लिए या सह-अवधि के आधार पर या जब तक वह इस पद पर कार्य करना बंद नहीं कर देते, राजनाथ सिंह के निजी सचिव के रूप में कार्य करेंगे। यूपी कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अमित किशोर यूपी के देवरिया जिले के जिलाधिकारी रहने के साथ-साथ एटा जिले के डीएम…

Read More

प्रयागराज । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि जिस प्रकार से अवैध धर्मांतरण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, अगर यह जारी रहा तो देश की बहुसंख्यक आबादी अल्पसंख्यक हो जायेगी। कोर्ट ने कहा देश के नागरिकों का धर्मांतरण कराने वाली सभाओं पर तत्काल रोक लगाई जाए। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत हमीरपुर के मौदहा निवासी आरोपी कैलाश की जमानत याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। कैलाश पर अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता रामकली प्रजापति ने…

Read More